सोनू सूद की दरियादिली का नमूना फिर आया सामने, विदेश में फंसे भारतीय के लिए भेजी टिकिट

देहरादून: लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद को लेकर आम लोगों के लिए मसीहा बने एक्टर सोनू सूद का यह सिलसिला लगातार जारी हैI लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद की दरियादिली किसी से छिपी नहीं हैI इसी के चलते हाल ही के दिनों सोनू ने थाईलैंड में फंसे एक भारतीय मूल के नौजवान को वतन वापसी में मदद कीI जिसके बाद सोनू सूद ने उस शख्स का वीड‍ियो शेयर कर उसे बहुत ही सुन्दर संदेश भेजा हैI लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद कर मसीहा कहलाने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद…

देश के युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने अग्निपथ भर्ती योजना को किया लॉन्च

देहरादून: केंद्र सरकार ने आज सेना भर्ती के लिए ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ शुरू कर दी हैं। इस योजना के तहत युवा चार साल के लिए सेना में शामिल होंगे और देश की सेवा करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को सेना में भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव के लिए अग्निपथ भर्ती योजना’ का ऐलान किया। इसके तहत सैनिकों को सिर्फ चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने बताया कि अग्निपथ भर्ती योजना के तहत सेना में चार साल के लिए युवाओं को भर्ती कराया जाएगा। इसके…

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया भावुक पोस्ट

देहरादून: आज ही के दिन दो साल पहले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। बेहद ही कम उम्र में दुनिया को छोड़कर जाने वाले अभिनेता को टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से शोहरत हासिल हुई थी। अभिनेता की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी विवादों में थीं। अभिनेत्री का नाम ड्रग्स केस में जमकर घसीटा गया था। बता दें कि सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और ड्रग्स खरीदने व इस्तेमाल…

भारत-पाक जवानों के बीच शुरू हुई फायरिंग, सीमांत इलाकों में फिर से तनाव का माहोल

देहरादून: बीएसएफ जवानों और10-पाक रेंजरों के बीच विवाद शुरू हो गया हैं। यह विवाद इतना बढ़ गया की बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। ये लोग अपनी-अपनी पोस्ट से ही गाली-गलौज कर रहे थे। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि 10 पाक रेंज के जवानों ने भारतीय पोस्ट पर गोलियां दागना शुरू कर दिया। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित अरिनया सेक्टर में एक बार फिर गोलीबारी शुरू हो गयी हैं। दोनों ओर से काफी समय तक हुई गोलीबारी ने सीमांत इलाकों में फिर से तनाव पैदा कर दिया है। लोग यह…

दिल्ली, पंजाब सहित देश के कई राज्यों के कुछ इलाकों में लू का कहर दो दिन तक जारी: मौसम विभाग

देहरादून: मौसम विभाग ने दिल्ली में 16 जून से गरज के साथ बारिश के होने और साथ ही तेज हवा चलने की सम्भावना जताई है।साथ ही मौसम विभाग ने बताया की 15 जून दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। कई राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना है। देश के एक बड़े हिस्से में भीषण लू का प्रकोप जारी है। वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में मानसून शुरू हो गया है। ऐसे में भीषण गर्मी से जूझ रहे राज्यों के लोगों मानसून का बेसब्री से…

अगले दो-तीन दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में दस्तक देगा मानसून: मौसम विभाग

देहरादून: मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले कुछ दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तेज हवा चलने की सम्भावना जताई है। दो से तीन दिनों के भीतर यह मानसून बंगाल और सिक्किम ओडिशा के कुछ हिस्सों से हो कर गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार पहुंच जाएगा। दिल्ली, यूपी सहित भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के राज्यों को मौसम विभाग ने एक अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूर्व गोवा, कोंकण के…

मोदी सरकार ने 8 साल में किया व्यक्ति, गांव और क्षेत्र के विकास के लिए काम: अमित शाह

देहरादून: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने गुजरात के दौरे के दोरान मोदी सरकार की योजनाओं को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 8 साल में व्यक्ति, गांव और क्षेत्र के विकास के लिए बहुत कुछ काम किया है| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने गुजरात के दौरे पर गांधीनगर में स्थित ग्रामीण प्रबंधन संस्थान आनंद के 41वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का बखान किया। उन्होंने…

चीनी सशस्त्र बलों की क्षमता को कम नहीं आंकना चाहए हम अंत तक लड़ सकते हैं: वेई फेंघे

देहरादून: चीन ने ताइवान को लेकर अमेरिका को युद्ध की चेतावनी दी है। जिसके बाद अमेरिका के रक्षा सचिव लायड आस्टिन ने अपना एक बयान जरी किया| जिस पर टिप्पणी देते हुए चीनी रक्षा मंत्री ने कहा कि चीनी सशस्त्र बलों की क्षमता को कम नहीं आंकना चाहए हम अंत तक लड़ सकते हैं। अमेरिका के रक्षा सचिव लायड आस्टिन के बयान पर चीन के विदेश मंत्री वेई फेंघे ने पलटवार किया है। चीनी रक्षा मंत्री ने क्षेत्रीय व्यवस्था के लिए चीन के दृष्टिकोण पर चर्चा करते हुए कहा कि…

देश में एक बार फिर बड़ा कोरोना, एक दिन में सामने आए 5 हजार से अधिक मामले

देहरादून देश में एक दिन में कोरोना के 5 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। जिसे मिलाकर कोरोना संक्रमतों की संख्या 28 हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3345 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और सात लोगों की मौत हुई है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग व लोगों की फिर से चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 5233 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 3741 मामले दर्ज…

नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स व पाकिस्तानी लेखक तारिक फतह ने किया नुपुर शर्मा का समर्थन

देहरादून: पैगम्बर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के आरोपों में भारतीय जनता पार्टी से निलंबित हुईं नेता नुपुर शर्मा के समर्थन में भी कुछ लोगों ने बयान दिया है। नुपुर का समर्थन करने वालों में नीदरलैंड के एक सांसद भी शामिल हैं। साथ ही, पाकिस्तान के लेखक तारिक फतह ने नुपुर को सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की है।  नुपुर के बयान का समर्थन करते हुए नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स ने कहा, ‘यह बहुत हास्यास्पद है कि अरब और इस्लामिक देश भारतीय नेता नुपूर शर्मा के पैगंबर के बारे…