पंजाब में दिख रही केजरीवाल की सीधी एंट्री, फैंस कर रहे मजेदार मीम्स शेयर

देहरादून: दिल्ली के बाद केजरीवाल की पंजाब में सीधी एंट्री दिखाई दे रही है। अभी तक के रुझानों को देखते हुए ‘आप’ की झाड़ू, कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर रही है। वहीं सीएम चरणजीत चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू समेत कई दिग्गज अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं। जिसके बाद से आम आदमी पार्टी के फैंस सोशल मीडिया पर कई मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं। पंजाब के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। पंजाब के लोगों के लिए केजरीवाल किसी…

राजनीति छोड़ रहे हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,पत्र लिखकर की राजनीतिक संन्यास की घोषणा

देहरादून: 37 की उम्र में पहली बार केरल के मुख्यमंत्री भी बने कांग्रेस के वरिष्ठ व दिग्गज नेता एके एंटनी राजनीति छोड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपने राजनीतिक जीवन से संन्यास की घोषणा कर दी है। जल्द ही वह तिरुवनंतपुरम में शिफ्ट होंगे। सोनिया गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि, राजनीति छोड़ने के बाद वह दिल्ली में भी नहीं रहेंगे। दरअसल, कांग्रेस नेता एके एंटनी का राज्यसभा में दो अप्रैल को कार्यकाल पूरा हो रहा है। उन्होंने घोषणा की है कि,…

भारतीयों को यूक्रेन से निकाल रही हैं रोमानिया और पोलैंड की बसें ,किए जा रहे स्वदेश वापसी के इंतजाम

देहरादून: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक सप्ताह से जारी जंग के बीच तकरीबन हर घंटे दूतावास की बसें तिरंगा लगाकर भारतीयों को पोलैंड और रोमानिया पहुंचा रही हैं जहां से उनकी स्वदेश वापसी के इंतजाम किए जा रहे हैं। तब तक भारतीयों के रहने खाने का इंतजाम भी एयरपोर्ट के पास बने एक अस्थायी शेल्टर में किया जा रहा है। भारतीय छात्र छात्राओं और नागरिकों को निकालने के लिए केंद्र सरकार के साथ ही पोलैंड और रोमानिया में भारतीय दूतावासों के अधिकारियों ने कवायद तेज कर दी है। हर…

गंगूबाई और मणिकर्णिका के बीच तुलना करने वालों को कंगना का करारा जवाब

देहरादून: शुक्रवार को सिनेमाघरों में आलिया भट्ट स्टारर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रिलीज हो गयी हैं| इसे दर्शकों और आलोचकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कंगना रणौत ने गंगूबाई और मणिकर्णिका के बीच तुलना करने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा, मूवी माफिया का मैथमैटिक्स, 75 करोड़ की फिल्म ने तीन दिन में 43 करोड़ का कलेक्शन किया तो मूवी माफिया ने इसे डिजास्टर कहा और 160 करोड़ की फिल्म, जिसने तीन दिन में 35 करोड़ ही कमाए उसे सुपरहिट कह रहे हैं| कंगना आगे कहती…

यूक्रेन फंसे भारतीय छात्रों की निकासी के लिए भेजे जाएंगे चार केंद्रीय मंत्री

देहरादून: यूक्रेन में फंसे भारतीयों की चिंता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिर से उच्च स्तरीय आपात बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, चार केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रिजिजू व जनरल वीके सिंह को यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में फंसे भारतीय छात्रों की निकासी के लिए भेजा जा सकता है। ये मंत्री निकासी मिशन के लिए अन्य देशों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे और वहां फंसे भारतीय छात्रों की मदद करने का काम करेंगे। 

यूक्रेन में फंसे भारत के हजारों छात्रों और उनके परिजन को जितेंद्र सिंह ने दिया आश्वासन

देहरादून: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने यूक्रेन संकट के बीच, फंसे भारत के हजारों छात्रों के जल्द से जल्द भारत वापस आने पर छात्रों और उन्के परिजनों को आश्वासन दिया हैं। उन्होंने कहा, यूक्रेन में छात्रों से उनके माता-पिताओं से और विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर से काॅल प्राप्त हो रही है। विदेश मंत्रालय लगातार आवश्यक व्यवस्था कर रहा है। किसी को घबराने की ज़रुरत नहीं है। छात्र दूतावास के संपर्क में रहें और हर एडवाइजरी का पालन करें।

यूक्रेन मामले में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए प्रधानमंत्री देशवासियों को करे आश्वस्त : हरीश रावत

देहरादून : यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापिस लाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस पूरे मामले में कहा कि भारत सरकार निश्चित तौर पर बातचीत कर रही होगी, लेकिन प्रधानमंत्री को देशवासियों को आश्वस्त करना चाहिए कि वहां फंसे नागरिकों को निकालने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। रुस-यूक्रेन विवाद मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि यूरोपीय देश की धरती से तीसरे विश्व युद्ध की भूमिका बन रही है। यह अचानक नहीं हुआ है,…

जंग में सबने अकेला छोड़ा, रूस को माफ नहीं करेंगे: राष्ट्रपति जेलेंस्की

देहरादून: रूसी और यूक्रेन के बीच जबर्दस्त जंग जारी है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलादिमिर जेलेंस्की का दर्द छलक पड़ा हैं। अपना दर्द जाहिर करते हुए जेलेंस्की ने कहा, जंग में सबने अकेला छोड़ दिया, जिन्होंने जान गंवाई वे यूक्रेन के हीरो से कम नहीं हैं। यूक्रेन में अब तक 137 सैनिकों व नागरिकों की मौत की खबर है। बमबारी में 316 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने नागरिक ठिकानों पर रूसी हमलों की निंदा करते हुए कहा, कि रूस की यह हरकत गलत है। उसने पहले दावा किया था…

विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने बैंकों को लौटाए 18000 करोड़ रुपए: केंद्र सरकार

देहरादून: शराब कारोबारी भगौड़ा विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के 18000 करोड़ रुपए बैंकों को लौटा दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को यह बताया जिसके बाद कोर्ट ने पीएमएलए के प्रावधानों के चुनौती देने की याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान केंद्र ने कोर्ट में पीएमएलए के प्रावधानों को बचाव भी किया। इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और सीटी रवि कुमार की बेंच ने सुनवाई की। वहीं, केंद्र सरकार का पक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने…

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंडराता दिखा ड्रोन, सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च अभियान

देहरादून: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अरनिया इलाके में ड्रोन दिखाई दिया हैं| जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान जारी कर दिया। पूरे इलाके में सुरक्षाबलों के साथ-साथ अन्य एजेंसिया भी जांच कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने इलाके में सभी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था को सकत की जाने की जानकारी दी है। वीरवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीओपी बिक्रम और जबोवाल के बीच ड्रोन दिखाई देने के बाद सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उस पर फायरिंग करना शुरु कर दिया। जिसके बाद ड्रोन गायब हो गया। इससे…