राहुल गांधी ने की सरकार से प्रभावितों तक हर संभव सहायता पहुंचाने की अपील

देहरादून: प्रदेश में दैवी आपदा पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार से प्रभावितों तक हर संभव सहायता पहुंचाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकर्ता से भी इस काम में सहयोग करने को कहा । पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में भारी बारिश और कई जगहों पर बादल फटने जैसी घटनाओं की खबर बेहद दुखद है। बाढ़ जैसे हालात से स्थानीय जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। उत्तराखंड सरकार से अपील करता हूं कि लोगों तक…

ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार

देहरादून: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। राजभर ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को यह बताना चाहिए कि कैसे वह 125 सीटें जीत गए।  राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को विस चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे से लेकर प्रचार अभियान तक उनकी तरफ से की गयी गलतियों पर बात करनी चाहिए। चुनाव आयोग पर उनके द्वारा लगाया आरोप गलत है। राजभर ने आगे कहा कि सही मायने में अखिलेश को यह बोलना चाहिए था कि चुनाव…

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

देहरादून: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी की थी| जिसके बाद आज शनिवार को उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने विवादों में घिरी नई आबकारी नीति को बेस्ट पॉलिसी करार दिया। उन्होंने कहा कि हमने पूरी ईमानदारी से नीति को लागू किया था। मगर एलजी ने इसमें दखल देकर इसे बदल दिया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को रोकने के लिए मेरे घर पर छापेमारी की गई। जो अच्छा काम करता है उसे पीएम मोदी रोकना चाहते हैं।…

शिवपाल यादव ने पत्र लिखकर अखिलेश यादव पर किया तीखा हमला

देहरादून: जन्माष्टमी के अवसर पर शिवपाल सिंह यादव ने पत्र लिखकर अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि जब कोई भी कंस अपने पूज्य पिता को छल बल से अपमानित कर पद से हटाकर आधिपत्य स्थापित करना चाहता है तो धर्म की रक्षा के लिए मां यशोदा के लाल योगेश्वर श्रीकृष्ण अवश्य अवतार लेते हैं और अपने योग माया से अत्याचारों को दंड देकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने कहा कि पूज्यजन और श्रेष्ठ यदुवंशी वीरों निसंदेह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया भी ईश्वर…

पीडीपी अध्यक्ष का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- भाजपा के लिए लेबोरेटरी बन चुका है जम्मू-कश्मीर

देहरादून: परिसीमन आयोग की रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर में मतदाताओं की संख्या में 20-25 लाख की बढ़ोत्तरी की संभावना जताई गई हैं| जिस पर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बाहर के लोगों को मतदान का अधिकार देकर जम्मू-कश्मीर के लोगों को शक्तिहीन करने की साजिश रची जा रही है। पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भाजपा के लिए लेबोरेटरी बन चुका है। भाजपा पिछले दरवाजे से बदलाव की कोशिश कर रही है। यह चुनावी लोकतंत्र के कफन में अंतिम कील है। उन्होंने भाजपा पर…

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश में महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम शुरू

देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश में महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम शुरू हो गया है, जो 23 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद 28 अगस्त को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में महंगाई पर हल्ला बोल महारैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश से तमाम नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी आगामी तीन दिन तक आसमान छूती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी एवं मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश…

कानून का उल्लंघन करने वाला बना कानून मंत्री, 16 अगस्त को करना था सरेंडर, लेकिन ली शपथ

देहरादून: बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद मंत्रालय का बंटवारा भी हो गया हैं। मंत्रालय के बंटते ही कानून मंत्री बनाए गए राजद नेता और एमएलसी कार्तिकेय सिंह को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, कार्तिकेय सिंह के खिलाफ कोर्ट से अपहरण के मामले में वारंट जारी किया गया है। जिसके लिए उन्हें 16 अगस्त को सरेंडर करना था| लेकिन वे कोर्ट में पेश नहीं हुए जिसके चलते मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि जंगलराज वापस…

अच्छी शिक्षा देकर गरीब को अमीर बनाना चाहती है केजरीवाल सरकार, केंद्र सरकार को दिया ऑफर

देहरादून: आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गरीबों को अमीर बनाने की अपनी इच्छा को जाहिर किया हैं| उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के जरिए देश के 17 करोड़ परिवारों को अमीर बनाया जा सकता है। केजरीवाल इसके लिए केंद्र सरकार को साथ काम करने का ऑफर दिया हैं। केजरीवाल कहा कि, मैं हर गरीब को अमीर बनाना चाहता हूं। मुझे अमीरों से कोई परहेज नहीं है। गरीब आदमी अमीर कैसे बनेगा? आप सोचिए एक गरीब किसान…

दिव्या काकरान ने मनोज तिवारी को बांधी राखी, दोनो ने आप पर साधा निशाना

देहरादून: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कॉमनवेल्थ खेलों की कांस्य पदक विजेता पहलवान दिव्या काकरान के आवास पर जाकर उनसे राखी बंधवाई। इस दौरान मनोज तिवारी ने आस आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। शुक्रवार को दोपहर के समय मनोज तिवारी दिव्या काकरान के दिल्ली के गोकलपुर आवास पर पहुंचे। इस दौरान दिव्य ने उन्हें राखी बांधी। तिवारी ने दिव्या को पांच लाख रुपये की इनाम राशि भेंट की। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि, सेना से भी सबूत… खिलाड़ी से भी सबूत, शर्मनाक है आप…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तिरंगा न लगाने वालों को विश्वास योग्य न मानने संबंधी बयान पर विपक्ष हमलावर

देहरादून: घर पर तिरंगा न लगाने वालों को विश्वास योग्य न मानने संबंधी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अधिवक्ता देवेंद्र राणा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ धारा चौकी में तहरीर दी है। उन्होंने महेंद्र भट्ट पर तिरंगे को लेकर दिए बयान पर आपत्ति जताई है और कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद अपने बयान से पलटते हुए भट्टा का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराने वाले मकानों के तस्वीरों की उनकी मांग…