देहरादून: शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्विटर के माध्यम से तंज कसा हैं| खास बात यह रही की उनके इस ट्वीट को केंद्रीय मंत्री ने लाइक किया हैं। ट्वीट किया कि कैसे गिरिराज सिंह जी 10 लाख नौकरियों को लेकर तेजस्वी यादव जी का मजाक उड़ा रहे हैं, यह भी गौरतलब है कि कैसे पत्रकार भी बिहार के डिप्टी सीएम से सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन कोई भी प्रधानमंत्री से नहीं पूछ रहा। 2014 में किए गए 2 करोड़ नौकरियों का वादा तो छोड़िए, नौकरियां कहां…
Category: राजनीति
बिहार में ‘विकृत’ राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने पर भाजपा ने बिहार सरकार पर लगाया आरोप
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम सूरत राय ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ‘विकृत’ तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज का अपमान किए जाने का आरोप लगाया हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर विकृत तिरंगों का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिनमें से एक तिरंगा एक पेड़ की शाखा से बंधा हुआ है और दूसरा एक घर के ऊपर फहराया गया है। इस विडियो पर भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि यह घटना औराई की है, जो राय का निर्वाचन क्षेत्र है। राय ने किसी पार्टी का जिक्र किए बिना कहा…
बहुत लोगों का फोन आ रहा है, 2024 आने दीजिए…देख लेंगे: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
देहरादून: 2024 को लेकर चल रही अटकलों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुलकर बात की हैं। उन्होंने कहा, मेरे मन में ऐसा कोई विचार नहीं है। मेरा काम सभी के लिए काम करना है। मैं यह देखने का प्रयास करूंगा कि सभी विपक्षी दल एक साथ काम करें। अगर वे ऐसा करते हैं, तो अच्छा होगा। नीतीश कुमार ने कहा, पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर बहुत सारे लोगों का फोन आ रहा है। 2024 को आने दीजिए, तब देख लेंगे। वहीं भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के सवाल पर उन्होंने…
हरीश रावत ने उठाया सवाल बोले किसी की देश भक्ति का पैमाना नापने वाली भाजपा होती कौन है?
देहरादून: देशभर में आजादी के 75वे अमृत महोत्सव की तैयारियां चल रही है I प्रत्येक राजनैतिक दल अपने- अपने तरीके से स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने में लगे हुए है I ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के बीच वार-पलटवार को सिलसिला जारी है I भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के घरों में झंडा फहराने के बयान पर विपक्ष ने उन पर निशाना साधा है। भट्ट के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सवाल करते हुए कहा कि किसी की देश भक्ति का पैमाना नापने वाली भाजपा कौन होती है?…
पीएम मोदी के तंज पर राहुल गांधी का पलटवार
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ आंदोलन के दौरान नेताओं द्वारा काले कपड़े पहनने को लेकर बुधवार को पार्टी पर तंज कसा I जिसपर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पलटवार किया है I बुधवार को पीएम मोदी ने हरियाणा के पानीपत रिफाइनरी में इथेनॉल संयंत्र के शुभारंभ पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधन दिया था। इसमें पीएम ने महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के विरोध पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों ने हताशा में पांच अगस्त को काले कपड़े पहनकर काला जादू फैलाने…
जदयू-भाजपा के गठबंधन टूटने पर प्रशांत किशोर ने जारी किया अपना बयान
देहरादून: बिहार में हुई सियासी उठापटक, जदयू-भाजपा के गठबंधन की टूट और राजद के साथ नई सरकार बनाने पर प्रशांत किशोर का बयान सामने आया हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि इस पूरे मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि मैं आज जहां हूं, वहीं 2024 में भी रहूंगा। मैं पूरी तरह से संकल्पित हूं। दुनिया में क्या चल रहा है, मुझे उससे कोई मतलब नहीं है। आने वाले समय में मोदी को चुनौती देने वाला चेहरा कौन है? इस पर मेरी…
भाजपा और जदयू के गठबंधन टूटने पर भाजपा नेता ने किया नितीश कुमार पर वार
देहरादून: भाजपा और जदयू के गठबंधन टूटने के बाद से बिहार की सियासत गरमा गई है। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच अब जुबानी जंग शुरू हो गई है। इसी बिच भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव के पुराने ट्वीट को रीट्वीट कर नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। गिरिराज ने लिखा कि सांप आपके घर घुस गया है लालू जी। बता दें, 2017 में नीतीश जब आरजेडी से अलग हुए थे तब लालू ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि नीतीश सांप है जैसे…
2024 में हम रहें या न रहें, 2014 वाले नही रहेंगे: नीतीश कुमार
देहरादून: बिहार के 8वें मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने एक बार फिर शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से संवाद भी किया। नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा, 2024 में हम रहें या न रहें, 2014 वाले नही रहेंगे। नीतीश कुमार ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी इशारों में निशाना साधा। कहा, जिनको लगता है विपक्ष खत्म हो जाएगा, तो हम लोग तो आ ही गए हैं विपक्ष में। नीतीश कुमार ने कहा, 2020…
संजय सिंह का दावा, श्रीराम मंदिर बनाने के दौरान भाजपा नेताओं ने किया जमीन घोटाला
देहरादून: आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह ने भाजपा नेताओं पर जमकर हमला बोला हैं| इस बार उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनाने के दौरान भाजपा नेताओं की ओर से जमीन घोटाला करने का दावा किया हैं। उन्होंने कहा कि इसको अयोध्या विकास प्राधिकरण ने भी मान लिया है। प्राधिकरण ने अपने क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग एवं कॉलोनियों के निर्माण करने वाले 40 लोगों की सूची जारी की है। इसमें भाजपा नेताओं के नाम भी शामिल हैं। सोमवार को पार्टी मुख्यालय में हुए संवाददाता सम्मेलन…
दिल्ली सीएम केजरीवाल पहुंचे वडोदरा, जनता को अपने पाले में लेने के लिए किये बड़े-बड़े वादे
देहरादून: गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज वडोदरा पहुंचे। वडोदरा में केजरीवाल ने जनता को अपने पाले में लेने के लिए कई बड़े वादे किये I वडोदरा में केजरीवाल ने एक सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान केजरीवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कई बड़े वादे किए। केजरीवाल ने कहा कि जैसे दिल्ली में रोजगार दिए वैसे ही गुजरात के हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे, जब तक रोजगार नहीं मिल जाता तब तक हर…
