70 सालों में बने लोकतंत्र को 8 साल में किया बर्बाद : राहुल गांधी

देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, देश में लोकतंत्र की जो मौत हुई, उससे आपको कैसा लग रहा है? जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा, देश में आज लोकतंत्र नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में सिर्फ चार लोगों की तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन हमें जेल में डाल दिया…

70 सालों में बने लोकतंत्र को 8 साल में किया बर्बाद : राहुल गांधी

देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, देश में लोकतंत्र की जो मौत हुई, उससे आपको कैसा लग रहा है? जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा, देश में आज लोकतंत्र नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में सिर्फ चार लोगों की तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन हमें जेल में डाल दिया…

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर वार, कहा- नरेंद्र मोदी से नही डरता

देहरादून: ईड ने नेशनल हेराल्ड का दफ्तर सील कर दिया हैं| जिसके बाद कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भागने की बात कौन कर रहा है। सुन लें… जो करना है कर लें, मैं नरेंद्र मोदी से नहीं डरता। उन्होंने कहा कि सुनिए बात, हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते। समझ गए बात। कर लें जो करना है। कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। समझ गए बात कर लें जो करना है। जो हमारा काम है, देश की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा…

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष ने तोड़ी पुरानी परंपरा, खुद पहुंचे विधायकों और मंत्रियों के द्वार

देहरादून: भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पुरानी परंपरा से हटकर खुद विधायकों और मंत्रियों के द्वार पहुंच गए। वह रेसकोर्स स्थित विधायक आवास पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों के कक्ष में जाकर उनसे भेंट की। आमतौर पर प्रदेश अध्यक्ष से मंत्री और विधायक भेंट करने के लिए प्रदेश कार्यालय उनके आवास पर आते हैं। लेकिन भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सरकार के मंत्रियों और विधायकों के आवास पहुंचे। भाजपा के पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में भट्ट ने कहा कि वह जल्द ही…

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के चलते विपक्ष ने लगाई जवाहरलाल नेहरु के साथ तिरंगे की डीपी, आरएसएस पर साधा निशाना

देहरादून: केंद्र सरकार, भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारी में पुरे जोश के साथ लगी हुई है। इस अभियान के अंतर्गत सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर ‘तिरंगा’ फहराया जाएगा। वहीं इन सब के बीच आज भाजपा के सांसदों ने बाइक तिरंगा रैली निकाली। इस रैली में सरकार के कई बड़े मंत्री भी शामिल हुए। लेकिन इस रैली को लेकर सियासत उस समय तेज हो गई जब इसमें विपक्ष का कोई नेता शामिल नहीं हुआ। अब…

मायावती ने उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने का किया एलान

देहरादून: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा की है। उन्होंने उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का एलान किया है। मायावती ने ट्विट करते हुए लिखा कि सर्वविदित है कि देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता व विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः चुनाव हुआ। अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी दिनांक छह अगस्त को चुनाव होने जा…

हरीश रावत की भुट्टा-जलेबी पार्टी, साथ लगा सियासी छौंका, केंद्र सरकार पर बोला हमला

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में कार्यकर्ताओं के बीच भुट्टा-जलेबी पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में भुट्टा-जलेबी के स्वाद के साथ सियासी छौंका भी खूब लगा। हरीश ने ‘भुट्टा खाएंगे-कांग्रेस को लाएंगे’ का नारा भी लगाया। साथ ही उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेशक लोकल-फॉर वोकल का नारा देते हों, लेकिन वह इसके लिए उत्तराखंडियत की लड़ाई को अपनी सरकार में रहते…

असदुद्दीन ओवैसी ने भारत की श्रीलंका से की तुलना, कहा: वो दिन दूर नही जब प्रधानमंत्री आवास में घुसेगी जनता

देहरादून: जयपुर में आयोजित टॉक जर्नलिज्म के फाइनल सेशन में पहुंचे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जमकर केंद्र सरकार और आरएसएस पर निशाना साधा हैं। ओवैसी ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब श्रीलंका की तरह यहां भी हालात बन जाए। जनता प्रधानमंत्री आवास में घुस जाए। उन्होंने कहा कि श्रीलंका की स्थिति खराब इसलिए हुई क्योंकि वहां की सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे का समाधान नहीं किया। अब भारत में भी लोग सड़क पर उतरने लगे हैं। किसान आंदोलन से लेकर अग्निवीर योजना तक का लोग विरोध कर…

संजय राउत की गिरफ्तारी पर एकनाथ शिंदे का बड़ा तंज

देहरादून: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने संजय राउत की गिरफ्तारी पर बड़ा तंज कसा है। सोमवार सुबह को संजय को भोंपू कहते हुए सीएम ने कहा कि रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू बंद हो गया। इससे पहले रविवार को भी एकनाथ शिंदे ने संजय राउत को लेकर कहा था कि यदि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो फिर डरना नहीं चाहिए। यही नहीं उनका कहना था कि जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा। इस बीच गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का कहना है कि संजय राउत…

महेंद्र भट्ट ने संभाला भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का पद

देहरादून: भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र भट्ट भाजपा उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसस पहले उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मदन कौशिक के कंधों पर थी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। भट्ट बद्रीनाथ और नन्दप्रयाग विधानसभा के विधायक भी रह चुके हैं। साथ ही उत्तराखंड भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विभिन्न प्रदेशों में भाजपा के चुनाव प्रभारी का दायित्व भी रहा है ‌।