अधीर रंजन चौधरी ने स्मृति ईरानी पर लगाया राष्ट्रपति के अपमान का आरोप

देहरादून: लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिख सदन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा की गई टिप्पणी को हटाने की अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि जिस तरह से भाजपा सांसद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लिया है, वह उनके पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। अधीर रंजन ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखे एक पत्र में लिखा, मैं यह भी बताना चाहूंगा कि स्मृति ईरानी जिस तरह से सदन में माननीय राष्ट्रपति महोदया…

हरीश रावत ने खुद को बताया हिन्दू परिवार की छोटी बहू, जानिया पूरी बात

देहरादून: शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विपक्ष में रहते हुए सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने वाले नेताओं को कड़ी सलाह दी I इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को सरकारी कोठियों के आवंटन के सवाल पर रावत ने पहले तो चुप्पी साध ली। साथ ही नो कमेंट कहते हुए पार्टी नेताओं पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पूर्व सीएम ने कहा कि मैं तो हिंदू परिवार की सबसे छोटी बहू की तरह हूं। जो भी चाहता है डांट-डपटकर…

राष्ट्रपति मामले में विवादित बयान पर कांग्रेस नेता ने ही पढ़ाया अधीर रंजन को पाठ

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अशोभनीय टिप्पणी के बाद अधीर रंजन चौधरी पर उन्ही के पार्टी नेता ने उनका विरोध किया हैं| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने बिना उनका नाम लिए उनपर निशाना साधा है। मनीष तिवारी ने एक ट्वीट के जरिए कहा, महिला हो या पुरुष अगर कोई भी संवैधानिक पद पर आसीन है, वह समान रूप से माननीय है। उसे और उसके पद को सम्मान देना ही चाहिए। विशेष पद पर बैठा व्यक्ति, उसी पद के अनुरूप हो जाता है। जेंडर के चक्रव्यूह में खो जाने का…

विधान परिषद की आठ सीटों पर उम्मीदवारों की चर्चा के लिए भाजपा कोर कमेटी की हुई बैठक

देहरादून: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर आज गुरुवार को यूपी विधान परिषद की आठ सीटों पर उम्मीदवारों की चर्चा के लिए भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री और संगठन महामंत्री सुनील बंसल, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व कई बड़े पदाधिकारी शामिल हुए हैं। बता दें, इन आठ सीटों में से दो पर उपचुनाव होने है, जबकि छह सीटों पर प्रत्याशियों को मनोनीत किया जाएगा। इसके पहले बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह…

वरुण गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार से पूछे सवाल

देहरादून: पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाये है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, पिछले आठ सालों में 22 करोड़ युवाओं ने केंद्रीय विभागों में नौकरी के लिए आवेदन किया, जिनमें से सिर्फ सात लाख युवाओं को रोजगार मिल सका है। संसद में सरकार द्वारा दिए गए ये आंकड़े बेरोजगारी का आलम बयां कर रहे हैं। जब देश में अभी भी एक करोड़ स्वीकृत पद खाली हैं तो इस स्थिति का जिम्मेदार कौन है। वरुण गांधी ने…

आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह एक सप्ताह के लिए निलंबित

देहरादून: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सदन में नारे लगाने, कागज फाड़कर चेयर की ओर फेंकने के आरोप में इस सप्ताह के शेष भाग के लिए निलंबित कर दिया गया है। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने इस बात की जानकारी दी है। उपसभापति हरिवंश ने बताया कि मंगलवार को भोजनावकाश के बाद कार्यवाही के दौरान संजय सिंह का आचरण सदन की गरिमा के विरूद्ध था। उन्होंने न सिर्फ सदन के नियमों की अवहेलना की बल्कि आसन के निर्देशों का भी उल्लंघन किया और कागज फाड़कर उनके टुकड़े आसन की…

राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई व बेरोजगारी के मु्द्दे को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधा हैं| साथ ही आरोप लगाया कि इन विषयों पर सवाल करने के कारण मोदी ने 57 सांसदों को गिरफ्तार और 23 सांसदों को निलंबित करवा दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा , ‘‘सिलेंडर 1053 रुपये का क्यों? दही-अनाज पर जीएसटी क्यों? सरसों का तेल 200 रुपये क्यों? महंगाई और बेरोज़गारी पर सवाल पूछने के अपराध में ‘राजा’ ने 57 सांसदों को गिरफ़्तार और 23 सांसदों…

कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, सच सामने आने से सब हुए हैरान

देहरादून: कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से पुलिस, जीआरपी और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन दिल्ली से यात्रियों को लेकर हरिद्वार पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब दो बजे दिल्ली से चलकर कांवड़ स्पेशल ट्रेन हरिद्वार पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर ट्रेन में बम होने की सूचना दे दी। सूचना देने वाले ने बताया कि ट्रेन में कुछ संदिग्ध लोग हैं। आपस में ट्रेन में बम लगाने की बातचीत कर रहे हैं। इससे हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम से…

रामनाथ कोविंद ने भारतीय संविधान के नाम पर भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया: महबूबा मुफ्ती

देहरादून: निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की विदाई पर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने निशाना साधा है। महबूबा मुफ्ती ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि निवर्तमान राष्ट्रपति अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जहां भारतीय संविधान को अनेक बार कुचला गया। उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा कि चाहे आर्टिकल 370 की बात हो, नागरिकता कानून हो या अल्पसंख्यकों या दलितों को निशाना बनाना हो। उन्होंने भारतीय संविधान के नाम पर भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया।

चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा उद्धव गुट

देहरादून: शिवसेना पर अधिकार की जंग को लेकर उद्धव गुट एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस बार उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। दरअसल, शिवसेना पर अधिकार को लेकर चुनाव अयोग ने दोनों गुटों को आठ अगस्त तक को अपना-अपना दावा साबित करने का समय दिया है। उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा है कि जब तक शिंदे गुट के विधायकों की आयोग्यता का मामला कोर्ट में लंबित है, तब…