देहरादून: राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा महाराष्ट्र को तीन टुकड़ों में तोड़ने की कोशिश कर रही हैं| पत्रकारों से बातचीत के दौरान राउत ने भाजपा पर शिवसेना को तोड़ने की साजिश का भी आरोप लगाया हैं। शिवसेना सांसद ने महाराष्ट्र में बाढ़ को लेकर सीएम शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ऐसे समय पर पार्टी के संसदीय दल को तोड़ने की कोशिश कर रहे है, जब राज्य के कुछ हिस्से बाढ़ का सामना कर रहे हैं। उन्होंने…
Category: राजनीति
राष्ट्रपति चुनाव 2022: विधानसभा में वोटिंग शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने किया मतदान
देहरादून: राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान की क्रिया शाम पांच बजे तक चलेगी। प्रदेश के सभी 70 विधायक विधानसभा भवन में अपना मतदान देंगे। रविवार को निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक एलएच चांगसांग ने विधानसभा भवन में मतदान की व्यवस्था का निरीक्षण किया। आज सोमवार को मतदान शुरू होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले अपना वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू की…
योगी सरकार ने बदली यूपी की तस्वीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने यूपी की पहली सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले यूपी का कनेक्टिविटी बहुत खराब थी। कानून व्यवस्था बहुत खराब थी, लेकिन योगी जी ने यूपी की तस्वीर बदल दी। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आजकल हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है। ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है। इस रेवड़ी कल्चर से देश के लोगों को बहुत सावधान रहना है। मोदी…
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया अग्निपथ योजना को छलावा
देहरादून: केंद्र सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के नाकामियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला I कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तमाम मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। अग्निपथ योजना लाकर केंद्र सरकार ने देश के युवाओं के साथ धोखा किया है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिखर तिराहे से पदयात्रा निकाली। पदयात्रा माल…
गरीब मेधावी बच्चों के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले रहिंगे: डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून: शुक्रवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी मेधावियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गरीब मेधावी बच्चों के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं। फिर चाहे वह सुपर-50 हो या अन्य परीक्षाओं में पास होने वाले युवाओं को मिलने वाला प्रोत्साहन। उन्होंने मेधावियों से जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के आठवीं तक के करीब पांच लाख बच्चे अक्षय पात्र सेंट्रल किचन के माध्यम से मिड-डे-मील का भोजन…
लगातार गिरती मुद्रा पर कांग्रेस ने बोला मोदी सरकार पर हमला
देहरादून: देश में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपया 80 अंक निचे पहुंच गया हैं, जिसके बाद से राहुल समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरना शुरू कर दिया है। कुछ नेताओं ने पीएम मोदी को देश के लिए हानिकारक तक बता दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए ट्वीट कर लिखा कि देश निराशा की गर्त में डूबा है, ये आपके ही शब्द हैं ना, प्रधानमंत्री जी? उस वक्त आप जितना शोर मचाते थे, आज रूपए की कीमत तेज़ी से गिरती…
कांग्रेस ने गुजरात सरकार को गिराने के लिए तीस्ता को 30 लाख रुपये का भुगतान किया था: संबित पात्रा
देहरादून: गुजरात सरकार द्वार गठित एसआईटी की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासों के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा तीस्ता को करीब 30 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। उन्होंने कहा, तीस्ता सीतलवाड़ ने गुजरात सरकार को गिराने और पीएम मोदी को फंसाने के लिए जो कुछ भी किया, वह कांग्रेस के इशारे पर किया गया था। पात्रा ने कहा, जो कुछ भी किया वह सिर्फ गुजरात और मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए किया गया था।…
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात
देहरादून: वन मंत्री सुबोध उनियाल ने गुरुवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इस दौरान राज्य के विकास संबंधी बिंदुओं पर सकारात्मक तौर पर चर्चा की गई । वन मंत्री ने कहा कि वन क्षेत्र के आधिक्य वाले राज्यों में शुमार उत्तराखंड राज्य का सामरिक दृष्टि से अपना महत्व है। ऐसे में केंद्र को विशेष महत्व राज्य को देना चाहिए। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री की ओर से राज्य की विकास सम्बन्धी योजनाओं में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया…
हरक सिंह रावत और हरीश रावत के बीच चढ़ा सियासी पारा
देहरादून: पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने मंगलवार को धर्मनगरी पहुंचकर हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई I जिसके बाद आनन-फानन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की हरिद्वार में एंट्री के बाद से सियासी पारा और भी चढ़ गया है I हरिद्वार लोकसभा से सियासी जमीन टटोलकर एक दिन पहले ही लौटे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बाद बुधवार को अचानक से पूर्व सीएम हरीश रावत की हरिद्वार में एंट्री ने सियासी मोड़ ले लिया है । फेरूपुर में हरीश रावत का स्वागत कार्यक्रम…
हमें मुर्मू को ‘आदिवासी का प्रतीक’ नहीं बनाना चाहिए: अजय कुमार
देहरादून: राष्ट्रपति चुनाव से पहले कांग्रेस नेता अजय कुमार ने एन.डी.ए. उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर बयान जरी किया है| उनके इस बयान से एक बड़ा विवाद के खड़े होने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने अपना बयाँ जरी करते हुए कहा कि हमें मुर्मू को ‘आदिवासी का प्रतीक’ नहीं बनाना चाहिए। समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘यह द्रौपदी मुर्मू के बारे में नहीं है। यशवंत सिन्हा अच्छे उम्मीदवार हैं और मुर्मू जी भी शालीन हैं। लेकिन वह भारत की बड़ी दुष्ट विचारधारा को दिखाती हैं। हमें…
