ईडी-सीडी जो भी बुलाएगा जाएंगे और कुछ नहीं बताएंगे: आजम खान

देहरादून: 27 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आए सपा नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। जांच और मुकदमे में उलझे आजम खान ने रामपुर में बुधवार को एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि ईडी-सीडी जो भी बुलाएगा जाएंगे और कुछ नहीं बताएंगे। दरअसल आजम खां पर ईडी ने 2019 में केस दर्ज किया था। इस दौरान आजम खान पर जौहर विश्वविद्यालय के लिए जमीन कब्जाने के कई मुकदमे दर्ज थे। आजम खान को भू माफिया भी घोषित कर दिया…

शफीकुर्र रहमान बर्क ने बिजली विभाग के अफसरों को दी धमकी

देहरादून: संभल के सपा सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क ने बिजली विभाग के अफसरों को धमकी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सपा सांसद ने बिजली विभाग के कर्मियों को धमकी देते हुए कहा कि बकरीद के मौके पर बिजली चेकिंग के नाम पर छेड़छाड़ की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मियों को त्योहार के मौके पर पूरी तरह बिजली देने के लिए चेताते हुए धमकी देते हुए कहा बिजली विभाग कई इलाकों में चेंकिंग करते हैं जिसके लिए बिजली बंद भी की जाती है और यहां तक…

हिंदू धर्म और इस्लाम को भ्रष्ट कर रही है ममता बनर्जी: दिलीप घोष

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने धर्म के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि बनर्जी हिंदू धर्म और इस्लाम को भ्रष्ट कर रही हैं। इधर, बंगाल भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ भी मोर्चा खोल रखा है। पार्टी सांसद की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। मंगलवार को घोष ने एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘हमारा कहना है दूसरे धर्मों का सम्मान करो अपने का पालन करो। लेकिन हम…

श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के एक महान सपूत थे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

देहरादून: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. मुखर्जी को याद करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वे भारत माता के एक महान सपूत थे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए सीएम योगी के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने कहा…

सुबह का भूला अगर शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते: संजय राउत

देहरादून: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद भी शिवसेना नेता संजय राउत की उम्मीदें कायम हैं। राउत ने मंगलवार को कहा कि हमें विश्वास है कि राज्य में यदि मध्यावधि चुनाव कराए गए तो हम 100 सीटें जीतेंगे। उद्धव ठाकरे कह चुके हैं कि मध्यावधि चुनाव करा लो, कौन जीतेगा, कौन हारेगा सब स्पष्ट हो जाएगा। शिंदे गुट के असली शिवसेना के दावे के जवाब में राउत ने यह भी कहा कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे किसी और के नहीं हो सकते। आप…

हम लोकतंत्र बचाने के लिए जनता से सहयोग लेंगे और जनता के बीच जाएंगे: अखिलेश यादव

देहरादून: मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय से सपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र बचाने के लिए जनता से सहयोग लेंगे और जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता के जरिए हर वर्ग के बीच पहुचेंगे। लोकतंत्र बचाने के लिए सपा आगे आ रही है। हम लोगों से सहयोग मांगेंगे। भाजपा से परेशान लोग हमारे साथ हैं। हम शहरों के साथ ही गांव तक पहुंचेंगे। सदस्यता अभियान के बाद कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने…

हरीश रावत बोले अपने जिंदा रहते हुए गैरसैंण के मुद्दें को मरने नहीं देंगे, धामी सरकार पर बोला हमला

देहरादून: विधानसभा का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में नहीं कराए जाने को लेकर सत्र के दौरान भी विरोधियों द्वारा प्रदर्शन देखने को मिला था I इससे आहत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 14 जुलाई को वहां किसी सरकारी दफ्तर में सांकेतिक तालेबंदी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं, सरकार गैरसैंण को भूल गई, लेकिन जब तक वह जिंदा है, गैरसैंण के मुद्दें को मरने नहीं देंगे। गैरसैंण के मुद्दे पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने धामी सरकार पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा…

चुनावी फायदा लेने के लिए भाजपा ने ही उदयपुर के वीभत्स हत्याकांड को दिया अंजाम: करन माहरा

देहरादून: उदयपुर हत्याकांड के बाद से पुरे देश में हडकंप मचा हुआ है I मामले की तुरंत कार्यवाही के बावजूद भी लोग अभी भी तरह-तरह से विरोध प्रदर्शन कर रहे है I जिसके बाद अब उदयपुर में कन्हैयालाल हत्या केस में कांग्रेस ने भाजपा को कठघरे में खड़ा किया है। कांग्रेस का आरोप है कि कन्हैया के हत्यारे भाजपा से जुड़े हैं। चुनावी फायदा लेने के लिए भाजपा ने ही इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम दिया है। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने राजीव भवन में मीडिया से…

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लेने पीएम मोदी पहुंचेंगे हैदराबाद

देहरादून: तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस और विपक्षी भाजपा के बीच सियासत गर्मा गई है। इसी बीच भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने पीएम नरेंद्र मोदी आज हैदराबाद पहुंचेंगे। दूसरी और विपक्ष के साझा राष्ट्रपति प्रत्याशी यशवंत सिन्हा भी हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मोदी के स्वागत के लिए राज्य का सिर्फ एक मंत्री जाएगा, वहीं सिन्हा को लेने सीएम केसीआर समेत पूरा मंत्रिमंडल पहुचेगा I पीएम मोदी के पहुंचने से कुछ घंटे पहले सिन्हा बेगमपेट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां उनका राज्य सरकार की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा।…

उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को शिवसेना का सीएम मानने से किया इंकार

देहरादून: महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना का सीएम मानने से साफ इनकार कर दिया। साथ ही, कहा कि अगर भाजपा पहले ही ऐसे कर लेती तो राज्य में महाविकास अघाड़ी की जरूरत ही नहीं पड़ती। उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘जो कुछ भी कल हुआ, उसके बारे में मैंने अमित शाह से पहले ही कह दिया था। हम भाजपा-शिवसेना के गठबंधन में ढाई साल के लिए शिवसेना का मुख्यमंत्री चाहते थे। अगर वे पहले…