सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना की नई अर्जी पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, 2 व 3 जुलाई को होगा महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र

देहरादून: महाराष्ट्र में आया सियासी फेर-बदल देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है I शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के डिप्टी सीएम बनने के बाद भी महाराष्ट्र में छाया सियासी घमासान खत्म नहीं हुआ है I सियासी व कानूनी दांव-पेच का सिलसिला अभी भी जारी है। सुनील प्रभु के नेतृत्व में उद्धव ठाकरे खेमे ने सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हुए एकनाथ शिंदे सहित 16 विधायकों को उनकी अयोग्यता की कार्यवाही तय होने तक विधानसभा से निलंबित करने की…

महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच हरीश रावत का आया बयान, बोले सौ-सौ करोड़ में खरीदा भाजपा ने विधायकों को

देहरादून: महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घमासान और विधायकों के बागी होने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने विधायकों को सौ-सौ करोड़ रुपये में खरीदा है। महाराष्ट्र से ही ऐसी खबरें आ रही हैं, जो भारतीय राजनीति को शर्मसार करने वाली हैं। मीडिया को दिए एक बयान में पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी जैसे सांविधानिक संस्थाओं के बल पर विपक्षी नेताओं को धमकाने का काम कर रही है। भाजपा लोकतंत्र…

महाराष्ट्र सियासत : उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद, सरकार बनाने की कवायद में जुटी भाजपा

देहरादून: महाराष्ट्र की राजनीति में 10 से 29 जून तक के बीच चल रहे सियासी घमासान का आखिरकार अंत होने के आसार नजर आ रहे है I उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को राजभवन में सौंप दिया है। वहीं ठाकरे के इस्ततीफे के बाद भाजपा ने सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी हैI जिसके चलते शिंदे गुट के विधायक गोवा पहुंच चुके हैं। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है I जिसके बाद भाजपा ने सरकार बनाने…

भाजपा सरकार में बतौर मंत्री फेल रहा: हरक सिंह रावत

देहरादून: पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत बीते विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने अपनी जगह अपनी बहू अनुकृति गुंसाई को लैंसडौन सीट से चुनाव लड़ाया था। लेकिन हरक की तमाम कोशिशों के बावजूद अनुकृति जीत नहीं पाईं। प्रैस वार्ता के दौरान अपने मन की बात खुलकर साझा करते हुए हरक ने कहा कि भाजपा सरकार में बतौर मंत्री में फेल रहा। चूंकि जनता से किया मेडिकल कॉलेज बनाने का वादा में पूरा नहीं कर पाया, इसलिए पार्टी की जिद के बावजूद…

राज ठाकरे की मनसे में शामिल हो सकता है शिंदे गुट

देहरादून: महाराष्ट्र में पिछले एक सप्ताह से चल रहे सियासी ड्रामे के बीच नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। खबरों की माने तो शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे गुट राजनीति के नए विकल्प तलाश रहे है। शिवसेना के नाम पर राजनीति करने वाला शिंदे गुट ठाकरे के नाम और हिंदुत्व दोनों को नहीं छोड़ना चाहता है। ऐसे में एकनाथ शिंदे गुट के 38 विधायक राज ठाकरे की पार्टी मनसे में शामिल हो सकते हैं। 

शिवसेना नेता संजय राउत ने बागियों को चेताया, ट्वीट कर लिखा “कब तक छिपोगे गुवाहाटी में, आना ही पड़ेगा चौपाटी में”

देहरादून: महाराष्ट्र में शिवसेना की अंदरूनी कलह के चलते पार्टी के बड़े नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बागी विधयाकों को एक बार फिर सख्त लहजे में चेतावनी दी हैI राउत ने अपने ट्वीट के जरिये एकनाथ शिंदे से लेकर सभी बागी विधायकों पर हमला बोला हैI ट्विटर पर दिए बयान में उन्होंने सभी बागियों को कहा है कि वापस चौपाटी तो आना ही पडेगाI इसके अलावा संजय राउत ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि गुवाहाटी बैठकर सलाह न दें, असली शिवसैनिकों के बीच आयें वो तुम्हारा…

चुनाव आयोग की बात मानेंगे, लेकिन असली शिवसैनिक हम है: दीपक केसरकर

देहरादून: महाराष्ट्र की राजनीति में हुई ऐतिहासिक बगावत पर नेताओं की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया के आसार हैं। एक ओर जहां आज शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। जिसके बाद एक टीवी चैनल से बातचीत में शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि असली शिवसेना हम हैं और एकनाथ शिंदे हमारे नेता हैं। उन्होंने चुनाव आयोग जाने का फैसला लिया है। जाने दो। जो चुनाव आयोग कहेगा, हम उनकी बात मानेंगे। दीपक केसरकर ने कहा कि विलय की कोई…

शिंदे पहले नाथ थे अब दास हो गए है: उद्धव ठाकरे

देहरादून: शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उद्धव ठाकरे ने शिंदे पर हमला करते हुए कहा कि शिंदे पहले नाथ थे अब दास हो गए हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना की अंदरूनी लड़ाई अब विरासत की लड़ाई में पहुंच गई है। एकनाथ शिंदे का अपने गुट का नाम शिवसेना बालासाहब रखना उद्धव ठाकरे को चुनौती देने वाला है। उद्धव ठाकरे ने शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शिंदे पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि बालासाहब उनके पिता थे और उनके पिता का नाम कोई और इस्तेमाल नहीं कर…

मोदी जी ने एसआईटी की पूछताछ पर कभी भी ड्रामा नहीं किया: अमित शाह

देहरादून: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2002 में हुए गुजरात दंगों पर कई अहम खुलासे किए हैं। न्यूज एजेंसी को दिए गए इंटरव्यू में अमित शाह ने दंगों की जांच के लिए गठित एसआईटी और हाल के दिनों में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर हुए सवाल पर कहा, मोदी जी एसआईटी के सामने नाटक नहीं करते थे। इस दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी का बिना नाम लेते हुए अमित शाह ने कहा, मोदी जी ने एसआईटी की पूछताछ पर कभी भी ड्रामा नहीं…

मायावती ने राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का किया फैसला

देहरादून: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष की बैठक में बसपा को न बुलाए जाने पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने एनडीए के राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है मायावती ने कहा कि हमें सरकार और विपक्ष ने अलग-थलग रखा गया। राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष का षड़यंत्र देखने को मिला। हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि हमारी पार्टी ने आदिवासी समाज को अपने मूवमेंट का खास हिस्सा मानते हुए…