कमजोर पार्टी बन गई है कांग्रेस: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

देहरादून: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर राज्यसभा चुनाव में जारी सियासी सरगर्मी को लेकर निशाना साधा हैं| उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक कमजोर पार्टी बन गई है। कांग्रेस चुनाव से पहले राजस्थान में जो कर रही है, उससे यह साबित होता है कि अपने नेताओं के दबाव में आ गई है, जो उन्हें टिकट नहीं मिलने पर इस्तीफा देने की धमकी दे रहे हैं। सीएम सरमा ने कहा कि मेरे आकलन में कांग्रेस के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रमुख विपक्षी दल की स्थिति को…

संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री पर शरद पवार को धमकी देने का लगाया आरोप

देहरादून: महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच संजय राउत बार-बार मीडिया में आकर भारतीय जनता पार्टी पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। इस बार राउत ने केंद्रीय मंत्री पर शरद पवार को धमकी देने का आरोप लगाया है। राउत ने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री ने शरद पवार को धमकी दी है कि अगर महाविकास अघाड़ी सरकार को बचाने के प्रयास किया गया तो शरद पवार को घर नहीं जाने दिया जाएगा। महाविकास अघाड़ी सरकार रहे या न रहे लेकिन शरद पवार के लिए ऐसी भाषा का…

एकनाथ शिंदे के समर्थन में शिवसेना के कई दिग्गज, विधायकों के बाद कई संसद भी छोड़ सकते हैं उद्धव का साथ

देहरादून: महराष्ट्र में मंत्री एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद अब शिवसेना में बड़े पैमाने पर टूट के संकेत मिल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक विधायकों के बाद अब शिवसेना के कई संसद भी एकनाथ शिंदे के समर्थन में आने की तैयारी में हैं I वहीं उद्धव ठाकरे सरकारी आवास से अपना सारा सामान समेटकर मातोश्री पहुंच चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिवसेना के 19 सांसदों में से करीब 7 से 8 संसद उद्धव का दमन छोड़ सकते हैंI बताया जा रहा है कि इनमें ज्यादातर सांसद…

करन माहरा ने सोनिया गांधी की ईडी के सामने पेशी और अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार पर कसा तंज

देहरादून: देशभर में चल रहे अग्निपथ योजना के विरोध और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ईडी में पेशी को लेकर चर्चा के लिए दिल्ली में बैठक बुलाई गयी है I जिस पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने केंद्र सरकार को घेरा है I इस बीच प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से केंद्र सरकार के इशारे पर राजनीतिक द्वेष की भावना से ग्रसित होकर बार-बार राहुल गांधी को बुलाकर जांच के नाम पर उत्पीड़ित किया जा रहा है। इसी के तहत 23 जून…

सीएम योगी ने मुख्यमंत्री आवास में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के टॉपर्स को किया सम्‍मानित

देहरादून: बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के टॉप 10 टॉपर्स को सम्‍मानित किया| इस दौरान उन्होंने छात्रों, उनके अभिभावकों और प्रधानाचार्य-शिक्षकों से पठन-पाठन, कक्षाओं आदि के बारे में विस्‍तार से बात की| इस दौरान उन्‍होंने कुछ टापरों से पूछा कि आप लाइब्रेरी जाते हैं या नहीं?, अखबार पढ़ते हैं या नहीं? लाइब्रेरी और अखबार पढ़ने के सवाल पर छात्रों की ओर से जवाब नहीं आया तो सीएम योगी ने उन्‍हें इसके महत्‍व के बारे में विस्‍तार से बताया। उन्‍होंने कहा कि कॉम्‍प्‍टीशन में…

गोपाल राय ने संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति के सभी संगठनों से की जंतर-मंतर पहुंचने की अपील

देहरादून: देश के कई राज्यों में हो रहे अग्निपथ योजना के विरोध में अब आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय का नाम भी जुड़ गया हैं। गोपाल राय ने 20 जून को ‘संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति’ के सभी संगठनों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। देश के कई राज्यों में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध हो रहा है। अब आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को अग्निपथ योजना के खिलाफ राजधानी के जंतर-मंतर पर 20 जून को संयुक्त आंदोलन…

सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की बिगड़ी तबीयत

देहरादून: विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की तबीयत बिगड़ गई थी I जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल पूछा। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती मंत्री का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस बीच चिकित्सकों के परामर्श के बाद मंत्री को एयर लिफ्ट कर मैक्स अस्पताल से हायर सेंटर मेदांता अस्पताल ले जाया गया। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद मैक्स अस्पताल में भर्ती कैबिनेट मंत्री…

राज्य में एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में पीसीएस की बड़ी भूमिका होगी: सीएम योगी

देहरादून: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीसीएस 2018 तथा 2019 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से की मुलाकात| योगी ने अधिकारियों से कहा कि यूपी जैसे राज्य में एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में आपकी बहुत बड़ी भूमिका होगी। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ  सख्ती बरती जा रही है। सख्ती से पहले संवाद का रास्ता अपनाया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर भेंट करने आए पीसीएस 2018 तथा 2019 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने कहा…

रुड़की में लापरवाही और ऑक्सीजन की कमी की वजह से मरीजों की मौतें हुई: भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा

देहरादून: कोविड के दौरान हो रहीं मौतों पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाया हैं। विधानसभा सत्र में बत्रा ने कहा कि रुड़की में लापरवाही और ऑक्सीजन की कमी की वजह से मरीजों की मौतें हुईं हैं। सरकार ने दावा किया था कि कोविड काल में आक्सीजन की कमी से एक भी मरीज की मौत नही हुई थी| रुड़की के एक अस्पताल में कोविड काल में हुई मौतों के लिए सरकारी जांच रिपेार्ट को सवाल उठाते हुए बत्रा ने कहा कि मौत वास्तव में आक्सीजन…

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के जरिये विपक्षी नेताओं के उत्पीड़न का लगाया आरोप

 देहरादून: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने केंद्र की मोदी सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित होकर सरकारी एजेंसियों के जरिये कांग्रेस नेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। करन माहरा ने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय सरकारी एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दल के नेताओं का उत्पीडऩ कर रही है। जिसकी कांग्रेस निंदा करती है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई इसी बात का…