अग्निपथ योजना का सभी युवाओं को लाभ उठाना चाहिए: सीएम धामी

देहरादून: अग्निपथ योजना को लेकर विरोध के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस योजना का सभी युवाओं को लाभ उठाना चाहिए। देश को योद्धा देने में उत्तराखंड हमेशा आगे रहा है।  देश के कई राज्यों में अग्निपथ योजना को लेकर जमकर विरोध चल रहा हैं| इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरूवार को प्रेस वार्ता की| इस दौरान उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के माध्यम से देश की सैन्य ताकत को मजबूती मिलने के साथ ही युवाओं की कौशलता…

भुवन कापड़ी ने यूकेएसएसएससी की भर्तियों में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

देहरादून: कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने यूकेएसएसएससी की भर्तियों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है I विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि भर्तियों में धांधली के सुबूत है। लेकिन सरकार सुन ही नही रही है। उन्होंने आयोग के सचिव पर आरोप लगाए। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की भर्तियों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए विपक्ष ने सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही भर्तियों में हुई गड़बड़ी की…

राहुल गांधी के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, भाजपा पर किया शब्दों का वार

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ लगातार तीसरे दिन जारी है I जिसके चलते देशभर में कांग्रेस नेता हंगामा और व‍िरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पूछताछ के तीसरे द‍िन यानी आज इस मामले में समाजवादी पार्टी के मुख‍िया अख‍िलेश यादव ने भाजपा सरकार के ख‍िलाफ व‍िरोध दर्ज करते हुए ट्वीट कर केन्‍द्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय पर न‍िशाना साधा है। सपा मुख‍िया अख‍िलेश यादव ने ट्वीट करते हुए ईडी का फुल फार्म एग्जामिनेशन इन डेमोक्रेसी बताया। अख‍िलेश ने कहा…

आबकारी मुख्यालय पर शराबबंदी को लेकर यूकेडी ने किया प्रदर्शन

देहरादून: यूकेडी महानगर इकाई ने प्रदेश में शराबबंदी को लेकर आबकारी आयुक्त मुख्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा है। महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला रावत, महानगर इकाई अध्यक्ष किरन रावत कश्यप के नेतृत्व में यूकेडी कार्यकर्ता केन्द्रीय कार्यालय कचहरी रोड से आबाकारी मुख्यालय कचहरी चौक पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। यूकेडी ने सीएम, आबाकारी आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। मौके पर दीपक रावत, किरन रावत कश्यप, प्रमिला…

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली भाजपा में होंगे शामिल

देहरादून: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली आज भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने सोमवार को अपने पद और आप की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली के साथ चलने में वह असहज महसूस कर रहे थे और इसी के चलते वह पद छोड़ रहे हैं। बाली ने अपना इस्तीफा आप के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया को भेज दिया है। कुछ साल पहले तक दीपक बाली को एक रियल स्टेट कारोबारी के…

कांग्रेस नेताओं के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पलटवार, कहा- जो बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो

देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को ईडी के दफ्तर में पेश हुए। जिसको लेकर कांग्रेस ने दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं को हिरासत में भी लिया गया। कांग्रेस के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। स्मृति ईरानी ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा ‘जो बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो, क्योंकि हमारा भ्रष्टाचार पकड़ा गया है। एक इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पर दबाव…

अलका लांबा ने लगाया केंद्र सरकार पर देशवासियों को गुमराह करने का आरोप

देहरादून: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की ओर से जारी समन के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी बात सामने रखी। कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड के मामले में केंद्र की मोदी सरकार पर देशवासियों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एआईसीसी की प्रवक्ता अलका लांबा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी और केंद्र सरकार की ओर से झूठ और…

मुख्यमंत्री धामी ने मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन को किया सम्बोधित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ग्राम्य विकास, उद्यान, कृषि विभाग से सम्बन्धित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के 30 स्टॉल लगाये जाने के साथ ही बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व…

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी पहुंचे टिहरी झील, बोटिंग का उठाया लुफ्त

देहरादून: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी इन दिनों उत्‍तराखंड के दौरे पर हैं। सोमवार को उन्‍होंने टिहरी झील में बोटिंग का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने बोट संचालकों की समस्याएं भी सुनीं। इससे पहले उन्‍होंने फिट आफ इंडिया के तहत कोटि कालौनी से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सफाई अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। वह यहां नगर पालिका सभागार में केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। रविवार को केन्द्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी टिहरी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने…

सोनिया और राहुल गांधी को ईडी द्वारा नोटिस के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

देहरादून: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को तलब करने के खिलाफ कांग्रेस रविवार को कड़ा विरोध जताएगी। इस मुद्दे पर पार्टी 12 जून को देशभर में प्रेस कान्फ्रेंस करेगी। मनी लांड्रिंग में पूछताछ के लिए ईडी ने राहुल को 13 जून और सोनिया गांधी को 23 जून को बुलाया है। इसके लिए ईडी ने दोनों नेताओं को समन भी जारी किए हैं। ईडी मनी लांड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत उनसे पूछताछ करेगी।  इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी समन जारी किया गया है।…