छोटा सिपाही बनकर काम करूँगा: हार्दिक पटेल

देहरादून: भाजपा में शामिल होने से पहले हार्दिक पटेल ने एक ट्वीट कर कहा कि भाजपा में छोटा सिपाही बनकर काम करूँगा। हार्दिक पटेल ने बीते महीने कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। आज गुरूवार को हार्दिक भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा ज्वाइन करने से पहले हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया। हार्दिक ने ट्वीट कर कहा, ‘राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी…

बृजेश कलप्पा ने ऊर्जा और उत्साह की कमी का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा

देहरादून: कर्नाटक के कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश कलप्पा ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह 1997 से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील बृजेश कलप्पा ने बुधवार को पार्टी के प्रति अपनी ‘ऊर्जा और उत्साह की कमी’ का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। बुधवार को एक फेसबुक पोस्ट में कलप्पा ने लिखा, सबसे पहले मैं आपके द्वारा मुझे प्रदान किए गए कई अवसरों के लिए आपका तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा…

हरीश रावत ने बजट सत्र गैरसैंण में न कराने को लेकर सरकार पर किया सियासी वार

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बजट सत्र गैरसैंण में न कराने के मामले में सरकार पर सियासी वार किया है। रावत ने कहा कि बजट सत्र गैरसैंण में न कराना विधानसभा की अवमानना है। विपक्ष को सरकार के खिलाफ विधानसभा की अवहेलना, विशेषाधिकार हनन और निंदा प्रस्ताव लाना चाहिए। रावत ने मंगलवार को एक बयान में कहा, कांग्रेस सरकार में संकल्प पारित हुआ था कि बजट सत्र हमेशा गैरसैंण में ही होगा। इसके बावजूद वर्तमान सरकार ने बहाने बनाते हुए इसे दून में आयोजित करने का फैसला लिया है,…

केके के निधन पर शुरू हुई राजनीति, भाजपा ने टीएमसी पर लगाया आरोप

देहरादून: बॉलीवुड के मशहूर गायक केके के निधन पर राजनीति शुरू हो गई है| भाजपा ने उनकी मौत के पीछे पश्चिम बंगाल सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि एक वीआईपी की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे| जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के महासचिव कुणाल घोष ने भाजपा की निंदा कि हैं| भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्या ने कहा, कथित तौर पर कार्यक्रम स्थल पर सात हजार लोग मौजूद थे। जबकि, वहां पर सिर्फ तीन हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था है। इसके बावजूद उन्हें वहां…

राहुल गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- 18 दिनों से कश्मीरी पंडित धरने पर हैं, लेकिन 8 साल का जश्न मनाने में व्यस्त है भाजपा

देहरादून: घाटी में लगातार कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाए जाने और हत्याओं के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, कश्मीर में पिछले पांच महीनों में 15 सुरक्षकर्मी शहीद हुए और 18 नागरिकों की हत्या कर दी गई। कल भी एक शिक्षिका की हत्या कर दी गई। 18 दिनों से कश्मीरी पंडित धरने पर हैं, लेकिन भाजपा 8 साल का जश्न मनाने में व्यस्त है। प्रधानमंत्री जी, ये कोई फिल्म नहीं, आज कश्मीर…

दो जून को भाजपा में शामिल होंगे हार्दिक पटेल

देहरादून: गुजरात में कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल दो जून को भाजपा में शामिल होंगे। 18 मई को हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के साथ-साथ प्राथमिक सदस्य के रूप में इस्तीफा दिया था। गुजरात में पाटीदार समुदाय से आने वाले हार्दिक पटेल दो जून को भाजपा पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद हार्दिक के भाजपा में जाने की अटकलें थीं। हार्दिक ने बीते हफ्ते भाजपा की टिकट पर गुजरात विधानसभा का चुनाव लड़ने के…

भाजपा प्रत्याशी डॉ.कल्पना सैनी ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन पत्र दाखिल

देहरादून: भाजपा प्रत्याशी डॉ.कल्पना सैनी ने राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश कार्यालय में सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विधायकों को प्रस्तावक बनाने पर चर्चा की जाएगी । बैठक के बाद दोपहर दो बजे पार्टी प्रत्याशी डॉ.सैनी विधान मंडल भवन पहुंचेंगी, जहां वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह…

देश के हर नागरिक की सेवा करना ही मेरा संकल्प है: पीएम मोदी

देहरादून: केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शिमला में आयोजित ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। इस दोरान उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक की सेवा करना ही मेरा संकल्प हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि खुशी के पल अगर हिमाचल में आकर बिताने को मिलें तो इससे बेहतर कुछ नहीं है। शिमला की धरती मेरी कर्मभूमि रही है। ये मेरे लिए देवभूमि है। देशवासियों…

जांच एजेंसियों को नही करना चाहिये अपनी शक्तियों का दुरुपयोग: डिप्टी सीएम अजित पवार

देहरादून: शिवसेना नेता के खिलाफ करोड़ों की रिश्वत लेने और मनी लान्ड्रिंग का आरोप लगा हैं| जिसके चलते ईडी उनके सात ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। ईडी की रेड पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि जांच एजेंसियों को अपनी शक्तियों का दुरुपयोग नही करना चाहिये| वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि यह सिर्फ महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने की साजिश है। महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब पर ईडी ने आज बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने परब के पुणे और…

कपिल सिब्बल ने राज्यसभा चुनाव के लिए करवाया अपना नामांकन

देहरादून: उत्‍तर प्रदेश में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के ल‍िए आज बुधवार को सपा पार्टी की तरफ से कप‍िल स‍िब्‍बल ने अपना नामांकन कर द‍िया है। ड‍िम्‍पल यादव और जावेद अली खान भी आज नामांकन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 11 सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त होने जा रहा है। इन 11 सीट के लिए दस जून को होने वाले चुनाव के लिए आज राज्यसभा के लिए सपा उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस नेता रहे कपिल सिब्बल ने नामांकन क‍िया। इस दौरान उनके…