चंपावत उपचुनाव के लिए हरीश रावत समेत अन्य पार्टी नेता देंगे चुनाव प्रचार को धार

देहरादून: 31 मई को चंपावत विधानसभा सीट के लिए मतदान की तिथि तय की गई है I इसको लेकर कांग्रेस ने चुनाव प्रचार को धार देना शुरु कर दिया है I जिसके चलते सोमवार से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी चंपावत पहुंचकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। साथ ही प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ केंद्रीय नेताओं का भी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चंपावत उप चुनाव में कांग्रेस प्रचार में कहीं भी सत्तारूढ़ दल से पीछे नहीं दिखना चाहती है। जैसा कि कुछ लोगों की ओर से…

युवा नेता दीपक तिवारी ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ

देहरादून: कांग्रेस पार्टी के सक्रिय युवा नेता दीपक तिवारी ने पार्टी के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र भेजा है। उनका कहना है कि कांग्रेस में उन्हें युवाओं का कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा है। इसलिए उन्हें मजबूरन पार्टी छोड़नी पड़ रही है। अपने पद से इस्तीफा देते हुए दीपक ने कहा कि इतने लंबे समय से उन्होंने संगठन में तमाम पदों की जिम्मेदारी पूरी सक्रियता व ईमानदारी से निभाई, लेकिन आज तक उन्हें इसका कोई फल नहीं…

भाजपा में शामिल होंगे कर्नल कोठियाल

देहरादून: केदारनाथ त्रासदी के बाद केदार पुरी में पुनर्निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्नल अजय कोठियाल भाजपा में शामिल होंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने आम पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। सूत्रों के अनुसार कर्नल कोठियाल जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आगामी 24 मई को शामिल होने का कार्यक्रम है।

दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर आरक्षण कम करने का लगाया अरोप

देहरादून: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर आरक्षण कम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में साल 94 से पिछले पांच चुनावों में पिछड़ा वर्गों को 27% आरक्षण मिलता रहा था। भाजपा की नियत न पिछड़ा वर्गों के प्रति साफ है और न ही अनुसूचित जनजाति के प्रति। जानबूझकर नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 48-49% पिछड़ा वर्गों के पद खत्म हो गए हैं। 27% आरक्षण को कम करके उसे आप ने 14% कर दिया है। ये उत्साह मना रहे…

विधायक के पैर धोती गरीब महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

देहरादून: भाजपा विधायक के पैर धोती एक गरीब महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं| जिसके बाद से विधायक को लोगों के गुस्से और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद अपनी सफाई पर विधायक ने कहा कि, महिला ने एक विधायक के प्रति प्यार और स्नेह के कारण मेरे पैर धोए थे| त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की विधायक मिमी मजूमदार के पैर धोती एक गरीब महिला का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया| जिसके बाद से विधायक को लोगों…

राहुल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- अपनी सोच से पूरे देश में मिट्टी का तेल फैला रही है भाजपा

देहरादून: राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा को आड़े हाथ लिया हैं| उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी सोच से पूरे देश में मिट्टी का तेल फैला दिया है, बस अब एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। लंदन में आयोजित ‘भारत के लिए विचार’ सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। राहुल ने कहा कि भारत अच्छी स्थिति में नहीं है इसका मुख्य कारण बीजेपी की सोच और बंटवारे की राजनीति है| भाजपा ने अपनी सोच से…

सीबीआई ‘तोते हैं, तोते का क्या”: राष्ट्रीय जनता दल

देहरादून: लालू यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी के बाद सियासत तेज हो गई है| इस छापेमारी के बाद से जहां राजद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं वहीं भाजपा सरकार बार बार उनपर निशाना साध रही है| राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि सीबीआई ‘तोते हैं, तोते का क्या”| जिसके बाद आरजेडी के ट्विटर हैंडल से सिलसिलेवार ट्वीट किए गए हैं रेलवे नौकरी घोटाले में सीबीआई द्वारा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पत्नी राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ नए मामले दर्ज करने…

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी के प्रचार के लिए उठाई जिम्मेदारी

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हममें से हर व्यक्ति को कुछ कामों को अपने हाथ में लेना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम रावत ने बताया कि अब दो कामों को वह अपने  हाथ में लेना चाहते हैं।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल को छू लेने वाली अहम बात कही। उन्होंने कहा कि आप में से बहुत सारे लोगों को कांग्रेस पार्टी ने बहुत कुछ दिया है।…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक को किया संबोधित

देहरादून: शुक्रवार को राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित किया। इस दोरान मोदी ने कहा देश की जनता भाजपा को बहुत विश्वास से, बहुत उम्मीद से देख रही है। यह बैठक राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित की गई है। इस तीन दिवसीय बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे हैं। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया| राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक चल रही है। बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार…

भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़, कांग्रेस से तोडा 50 साल पुराना नाता

देहरादून: सुनील जाखड़ गुरूवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं| इस दोरान उन्होंने कहा कि मेरे परिवार की तीन पीढ़ियों ने पिछले 50 वर्षों में कांग्रेस पार्टी की सेवा की है। आज मैंने पंजाब में राष्ट्रवाद, एकता और भाईचारे के मुद्दों पर कांग्रेस के साथ अपना 50 साल पुराना नाता तोड़ दिया।  कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस दोरान जाखड ने कहा कि…