मायावती ने लगाया भाजपा पर आरोप, बोलीं चुन-चुनकर धार्मिक स्‍थलों को बना रहे न‍िशाना

देहरादून: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की कोर्ट के आदेश पर वीडियोग्राफी और सर्वे का काम पूरा हो गया हैं| जिसके बाद बसपा प्रमुख मायावती ने प्रेस नोट जारी कर बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मायावती ने कहा क‍ि भाजपा चुन-चुनकर धार्मिक स्‍थलों को न‍िशाना बना रही है। बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा क‍ि भाजपा चुन-चुनकर धार्मिक स्‍थलों को न‍िशाना बना रही है। इससे देश का महौल बिगड़ सकता है। मायावती ने प्रेस नोट ट्वीट…

पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा ने उठाये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष पूरे होने पर सवाल, कहा- मोदी राज में जनता के हाथ रहे खाली

देहरादून: प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने 8 वर्ष पूरे कर लिए हैं| जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने उनके कार्यकाल में किए गए वादों के पुरे न होने पर सवाल उठाये हैं| उन्होंने कहा कि, मोदी ने जनता से 100 दिनों में काला धन व अच्छे दिन लाने की बात कही थी और साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोकपाल की नियुक्ति की बात की थी और सभी के खातों में 15-15 लाख रुपए आएंगे ऐसा वादा भी किया था लेकिन आज…

हार्दिक पटेल ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा, ट्वीट कर दी जानकारी

देहरादून: हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर पार्टी को छोड़ने की घोषणा की है। गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पटेल ने आखिरकार कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। हार्दिक ने अपने ट्विटर टाइमलाइन पर पोस्ट कर लिखा कि आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा…

साक्षी महाराज ने किया बड़ा दावा बोले जामा मस्जिद भी पहले मंदिर था

देहरादून : देशभर में धर्म संसद का माहौल चल रहा है I एक धार्मिक स्थान पर दुसरे धर्म के लोगों का दावा करने का सिलसिला जारी हैI इस बीच भाजपा के फायर ब्रांड नेता सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि दिल्ली में जिस जगह जामा मस्जिद बनाई गई है वह भी मंदिर था। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे विष्णु भगवान का मंदिर था। उनका कहना है कि वह इस बात को वह वर्ष 2009  से कह रहे हैं जब वह मथुरा के विधायक थे। सांसद साक्षी महाराज ने कहा…

हम भी झुग्गियां हटाएंगे मगर इस तरह बुलडोजर चला कर नहीं: सीएम अरविंद केजरीवाल

देहरादून: राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों मेंबी हो रहे अतिमक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधायकों के साथ बैठक की| बैठक के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा की इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम झुग्गी वालों के लिए मकान बनाने जा रहे हैं हम भी झुग्गियां हटाएंगे मगर इस तरह बुलडोजर चला कर लोगों को उजाड़ने नहीं देंगे। राजधानी के विभिन्न इलाकों में अतिमक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम का अभियान जारी है। इसको लेकर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी…

नंदी जिसका इंतजार कर रहे थे वह बाबा मिल गए हैं: सोहनलाल आर्य

देहरादून: सोमवार को सुबह दस बजे तक ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एडवोकेट कमिश्‍नर की कार्यवाही पूरी हो गई। जिसके बाद ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे टीम में शामिल सोहनलाल आर्य ने बताया कि नंदी जिसका इंतजार कर रहे थे वह बाबा मिल गए हैं। वहीं मुस्लिम पक्ष ने कहीं कुछ भी मिलने के दावों से इनकार किया है। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सुबह दस बजे तक एडवोकेट कमिश्‍नर की कार्यवाही की गई। जिसके साथ तीन दिन का ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का कार्य पूरा हो गया। इस दौरान सर्वे में शामिल सभी…

हिंदुत्व की बात करने का क्या मतलब, जब सरकार डरपोक है और बदला नहीं ले सकती: सुब्रमण्यम स्वामी

देहरादून: कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की आतंकियों द्वारा की गई हत्या को लेकर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल करते हुए कहा, हिंदुत्व की बात करने का क्या मतलब है, जब सरकार डरपोक है और बदला नहीं ले सकती? मोदी सिर्फ जम्मू क्यों जा रहे हैं? उन्हें तत्काल श्रीनगर जाना चाहिए।  कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की आतंकियों द्वारा की गई हत्या को लेकर सियासत गर्मा गई है। शुक्रवार को भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि भट्ट की हत्या को हल्के में नहीं लिया जाना चााहिए,…

दो दिन के दौरे में वाराणसी पहुंचे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अपने दो दिन के दौरे में वाराणसी के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और साथ ही पीएम के आगमन को लेकर परियोजनाओं की तैयारियों का जायजा लेंगे। शुक्रवार की दोपहर को सीएम योगी संपूर्णानंद संस्‍कृत विवि के खेल मैदान में पहुंचे। इस दौरान उनका स्‍वागत करने के लिए पार्टी की ओर से पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के आगमन से पहले मार्ग के दोनों ओर आने जाने वाले लोगों को रोक दिया गया। वहीं रास्ता बंद होने से गर्मी से परेशान…

महिला को अवार्ड न देने को राज्यपाल ने बताया महिला विरोधी सोच

देहरादून: सोशल मीडिया पर एक वीडियो में मलाप्पुरम जिले के एक मुस्लिम विद्वान नेता द्वारा लड़की को अपमानित करते हुए देखा गया। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं| केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान इसपर आश्चर्य जताते हुए कहा महिलाओं को आगे न बढ़ने देने का यह एक जीता जागता उदाहरण है। साथ हि राज्यपाल ने इस मामले पर किसी भी विभाग और संस्था द्वारा कोई संज्ञान ना लेने पर भी हैरानी जताई हैं। राज्यपाल ने कहा कि यह जानकर दुख हुआ कि मलप्पुरम में एक युवा…

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, मुफ्त राशन बंद करने पर उठाया सवाल

देहरादून: प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत मिलने वाले फ्री राशन पर अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो ट्वीट कर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि चुनाव के समय फ्री राशन का वादा करने वाले चुनाव खत्म होने के बाद शर्त रखकर राशन कार्ड सरेंडर करने का दबाव बना रहे हैं। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘मुफ्त राशन देते समय तो कोई घोषणा न हुई पर अब कुछ परिस्थितियों की शर्त…