देहरादून: रविवार को राजधानी दिल्ली में हुए हिन्दू महापंचायत में डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने हिंदुओं से अपना अस्तित्व बचाने के लिए हथियार उठाने का आह्वान किया हैं| नरसिंहानंद ने अपनी टिप्पणी से यह कहकर एक और विवाद खड़ा कर दिया कि अगर कोई मुस्लिम भारत का प्रधानमंत्री बना तो 20 साल में 50 प्रतिशत हिंदू धर्म परिवर्तन कर लेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महापंचायत के एक वीडियो में नरसिंहानंद यह कहते हुए नजर आए कि यही हिन्दुओं का भविष्य होगा। यदि आप इस भविष्य से बचना चाहते…
Category: राजनीति
पार्टी बदलने की अफवाह को हरीश रावत ने किया खारिज
देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भाजपा नेताओं के साथ बढ़ती मुलाकातों के बाद वह एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र बन चुके है। जिसको लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे जिसके बाद उन्होंने खुद आगे आकर कहा- अब बुढ़ापे में पार्टी बदलने के बारे में सोच भी नहीं सकता। विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके घर पर जाकर मुलाकात कर चुके हैं। इसके बाद दो दिन पहले हरीश रावत खुद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज…
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस, लगाए चुनाव खत्म लूट चालू’ के नारे
देहरादून: आज गुरुवार को देशभर में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरे हैं। बता दें कि पिछले 9 दिनों में कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। प्रदर्शन के दौरान सभी नेता ‘चुनाव खत्म लूट चालू’ के नारे लगाते नजर आए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं और…
राहुल गांधी ने पीएम मोदी के रोज के कामों की सूची जारी कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
देहरादून : महंगाई के मुद्दे पर एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला । उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमतों, निजीकरण और युवाओं को रोजगार देने जैसे मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर पीएम मोदी के रोज के कामों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने हैशटैग रोज सुबह की बात भी लिखा है। इससे पहले राहुल गांधी ने 24 मार्च को ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला था। राहुल गाँधी…
मायावती ने सपा और भाजपा के बीच अंदरुनी मिलीभगत का लगाया आरोप
देहरादून: यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में बहुजन समाज पार्टी की हार के बाद से पार्टी मुखिया मायावती लगातार समीक्षा कर रही हैं। आज उन्होंने सपा और भाजपा के बीच अंदरुनी मिलीभगत का आरोप लगाया है। अपने ट्विटर हंडल पर ट्वीट कर मायावती ने लिखा- ‘यूपी में सपा और भाजपा की अन्दरूनी मिलीभगत जग-जाहिर रही है। इन्होंने विधान सभा आमचुनाव में भी हिन्दू-मुस्लिम कराकर यहां भय और आतंक का माहौल बनाया, जिससे खासकर मुस्लिम समाज गुमराह हुआ और सपा को एकतरफा वोट देने की भारी भूल की। जिसको सुधार कर ही भाजपा को…
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का लगाया आरोप
देहरादून: पश्चिम बंगाल में बीरभूम हिंसा के चलते सियासी विवाद छिड़ा हुआ हैI इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया हैं और साथ ही उन्होंने गैर-भाजपाई नेताओं से एकजुट होने की भी अपील की है। जानकारी मिली है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खड़े होने के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। इसके अलावा उन्होंने एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर बैठक भी बुलाई है। फिलहाल, बीरभूम हिंसा के चलते बंगाल में सियासी विवाद छिड़ा…
पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई : मथुरा दत्त जोशी
देहरादून: प्रद्देश में विधानसभा चुनाव के दौरान अल्पसंख्यकों के लिए यूनिवर्सिटी की मांग कर सुर्खियों में आए कांग्रेस नेता आकिल अहमद को प्रदेश महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने का आदेश दिया हैंI यह कार्रवाई आकिल द्वारा मीडिया और सोशल मीडिया पर लगातार दिए जा रहे बयानों की वजह से की गई है। मथुरा दत्त ने बताया कि यूनिवर्सिटी विवाद पर आकिल को मर्यादापूर्ण आचरण रखने को कहा गया था। इसके बाद भी वो लगातार पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयान जारी करते…
अखिलेश-शिवपाल के झगड़े पर ओपी राजभर ने दिया बयान
देहरादून: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले जहां अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने साथ आकर मुलायम सिंह यादव ने कुनबे में एकता का संदेश दिया था, तो वहीं अब हार के बाद एक बार फिर इनके बीच फूट पड़ गई है। सपा विधानमंडल दल की बैठक में नहीं बुलाए जाने से नाराज हुए शिवपाल यादव ने दिल्ली जाकर बड़े भाई मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की है। इसी बीच, सपा गठबंधन में शामिल सुभासपा चीफ ओपी राजभर ने कहा है कि अखिलेश को उन्हें बुलाना चाहिए था। परिवार…
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे सीएम धामी
देहरादून : सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोवा में प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रमोद सावंत को दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के कुशल नेतृत्व में गोवा विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री धामी गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए I सावंत को बधाई देने के साथ ही धामी ने गोवा सरकार के नव नियुक्त मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दीं।
एनसीपी नेता माजिद मेमन ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर की तारीफ
देहरादून: हाल ही में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक को दाऊद से जुड़ी बेनामी संपत्तियों के मामले में अरेस्ट किया गया था। जिसके बाद से एनसीपी लगातार भाजपा पर हमला कर रही है। इसी बीच एनसीपी के नेता माजिद मेमन ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। माजिद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा, यदि पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों का जनादेश हासिल किया है और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता माने गए हैं तो जरूर उनमें कुछ क्वॉलिटी होगी। पीएम नरेंद्र…
