समाजवादी पार्टी की विधायक दल की बैठक में शिवपाल यादव को नहीं मिला न्योता

देहरादून विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी ने आज विधायक दल की बैठक बुलाई है। जिसमें सरकार को सड़क से सदन तक घेरने की रणनीति बनानी थी, लेकिन इससे पहले सपा में एक बार फिर अंदरुनी झगड़े की आहट सुनाई देनी लगी है। दरशल, शिवपाल यादव को विधायक दल की बैठक में नहीं बुलाया गया है। जिस पर शिवपाल यादव ने नाराजगी भी जाहिर की है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव को सपा के चुनाव चिह्न पर ही जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ाया गया था।…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने लखनऊ पहुचेंगे सीएम धामी

देहरादून : आज शाम चार बजे योगी आदित्‍यनाथ उत्तर प्रदेश के सीएम पद की दोबारा शपथ लेंगे। यूपी में 18वीं विधानसभा के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में किया गया है। उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना होंगे। पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्‍यनाथ को उत्तर प्रदेश के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन और योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में…

आमंत्रण के बावजूद सीएम धामी के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे कांग्रेस नेता

देहरादून : पांचवीं विधानसभा के चुनावी मुकाबले में भाजपा के हाथों मिली हार का असर कांग्रेस पर साफ नजर आ रहा है। कल मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान पार्टी ने न्योता मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाए रखी। हालांकि, प्रमुख प्रतिपक्षी पार्टी ने नई सरकार को शुभकामनाएं दी हैं। उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से करारी हार का सामना करना पड़ा । दोनों ही…

जया बच्चन बोली: इन्हें वोट करके पता नहीं कौन जिताकर लाया, बजट में बढ़ते दामों को देख भड़के थे विपक्षी सांसद

देहरादून: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पांचवें दिन मंगलवार को दोनों सदनों में पेट्रोल, डीजल व गैस के दामों में बढ़ोतरी पर विपक्षी सांसद भड़के उठे। सपा सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में कहा, ‘ये सरकार इसी तरह करती है, अखिलेश यादव ने अपने कैंपेन में बार-बार ये ही कहा कि आप लोग सतर्क हो जाएं, चुनाव के बाद दाम बढ़ने वाले हैं। इन्हें वोट करके पता नहीं कौन जिताकर लाया, जनता तो नहीं लाई होगी।’ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सरकार को घेरा तो लोकसभा में अधीरंजन…

केवल बैंक और रेलवे का निजीकरण ही 5 लाख कर्मचारियों को बेरोजगार कर देगा: वरुण गांधी

देहरादून: भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर हमला किया है। आज सुबह उन्होंने बैंग और रेलव के निजीकरण को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा, सरकार के इस कदम से बहुत सारे लोगों के रोजगार चले जाएंगे। वरुण ने ट्वीट कर लिखा, ‘केवल बैंक और रेलवे का निजीकरण ही 5 लाख कर्मचारियों को ‘जबरन सेवानिवृत्त’ यानि बेरोजगार कर देगा। समाप्त होती हर नौकरी के साथ ही समाप्त हो जाती है लाखों परिवारों की उम्मीदें। सामाजिक स्तर पर आर्थिक असमानता पैदा कर एक ‘लोक कल्याणकारी…

कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने किया गणेश गोदियाल का समर्थन

देहरादून : पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के समर्थन में उतरे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत में विधायक हरीश धामी ने प्रदेश अध्यक्ष पद से गणेश गोदियाल के इस्तीफे पर तीखी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने कहा कि गोदियाल ने उत्साह के साथ कार्य किया है। ऐसा प्रदेश अध्यक्ष पार्टी को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनाकर गोदियाल की राजनीतिक रूप से हत्या की गई है। वह अध्यक्ष नहीं बनते तो विधायक निर्वाचित होते।

बसपा के नेता नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक भाजपा से मिले हुए हैं: मायावती

देहरादून: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज दो ट्वीट कर मुलायम सिंह यादव के साथ ही अखिलेश यादव पर हमला बोला है। मायावती ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा, बसपा के नेता नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक भाजपा से मिले हुए हैं। मायावती ने समाजवादी पार्टी के सरंक्षक पर भी हमला बोला है। उन्होंने बसपा तथा भाजपा की मिलीभगत के आरोप का भी जवाब दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज समाजवादी पार्टी पर निशाना साधाते हुए अपने ट्वीटर हैंडल…

भाजपा ने छह और उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

देहरादून : उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने आज छह और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसमे सुभाष यदुवंश, अविनाश सिंह चौहान, विनीत सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सुदामा सिंह पटेल और बृजेश सिंह प्रिशु को उम्मीदवार बनाया गया है। घोषित की गई 30 उम्मीदवारों की सूची में 12 ठाकुर, 9 पिछड़े, पांच ब्राह्मण, तीन वैश्य और एक कायस्थ को टिकट दिया गया है।

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने गढ़वाली और हिंदी भाषा में ली शपथ

देहरादून : उत्तराखंड में पांचवी विधानसभा का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है I इस दौरान टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने गढ़वाली भाषा में शपथ लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। लेकिन उसके बाद उनको एक बार फिर हिंदी में शपथ लेनी पड़ी I उपाध्याय टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर सदन तक पहुंचे हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी धन सिंह नेगी को हराया है। इससे पहले वह कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके है I 2022 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।

योगी के शपथ ग्रहण में सोनिया के शामिल होने पर कांग्रेस नेता ने जताई आपत्ति

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में कांग्रेस पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के शामिल होने की खबरे सामने आ रही है| जिस पर पार्टी नेता राशिद अल्वी ने आपत्ति जताई हैं| उन्होंने कहा, इससे अल्पसंख्यकों में गलत संदेश जा सकता है। अल्वी ने कहा, ‘सोनिया गांधी को योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नहीं जाना चाहिए, क्योंकि यह अल्पसंख्यकों में गलत संदेश भेजेगा। सोनिया ही नहीं राहुल और प्रियंका को भी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होना चाहिए।’ उन्होंने कहा, बीते पांच सालों…