देहरादून: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने विधानपरिषद चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी है। जिसमें गोरखपुर-महाराजगंज सीट से सीपी चंद, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह और बलिया से रविशंकर सिंह पप्पू का नाम सामने आया है। वहीं मुरादाबाद-बिजनौर सीट से सत्यपाल सैनी, रामपुर-बरेली से कुंवर महराज सिंह, बदायूं से बागीश पाठक, पीलीभीत-शाहजहांपुर से सुधीर गुप्ता, हरदोई से अशोक अग्रवाल, खीरी से अनूप गुप्ता, प्रतापगढ़ से हरी प्रताप सिंह, बाराबंकी से आनंद कुमार सिंह, बहराइच से प्रज्ञा त्रिपाठी, गोंडा से अवधेश सिंह मंजू, फैजाबाद से…
Category: राजनीति
पीयूष मिश्रा ने सुभासपा व भाजपा पार्टी के गठबंधन की खबरों को किया खारिज
देहरादून: उत्तर प्रदेश में नई सरकार व मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेजी पर चल रही हैं| वहीं 18 मार्च को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की गृहमंत्री अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात के बाद से सुभासपा के एक बार फिर से भाजपा से गठबंधन करने की खबरे तेज हो गयी| जिसके बाद राजभर पार्टी प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने ट्वीट कर इन सब खबरों को खारिज किया हैं| पीयूष मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है, ‘मीडिया रिपोर्ट्स में जो बातें चल रही हैं वह…
मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा भाजपा ने जबरदस्ती चिपकाया : हरीश रावत
देहरादून : प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी हार को लेकर कांग्रेस विरोधियों के निशाने पर बने हुए है I जहां एक ओर उन्हें विरोधियों का सामना करना पड़ रहा है वही दूसरी तरफ उन्ही की पार्टी के कुछ लोग उनपर इल्जाम लगा रहे है I जिसके बारे में उन्होंने कहा है कि वह और उनकी बेटी चुनाव हारें, कुछ लोग ऐसा चाहते थे। ये लोग कौन हैं, इनका पता लगाया जाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को अपने…
केंद्रीय रक्षा मंत्री के समक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने की सीएम पद की दावेदारी पेश
देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को अपने दिल्ली दौरे में केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने इस मुलाकात के दौरान सीएम पद के लिए भी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि वह खुद को सीएम पद की रेस में मानते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम फैसला हाईकमान का होगा। हाईकमान कई बिंदुओं पर विचार करता है। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाता है। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने ऋषिकेश विधानसभा…
कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने नेताओं को बयानबाजी से परहेज करने की दी चेतावनी
देहरादून : प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद नेताओं में आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरु हो गया है। जिसके चलते प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पार्टी नेताओं को हार के कारणों की समीक्षा से पहले सार्वजनिक रूप से बयानबाजी से परहेज करने को कहा है। उन्होंने ऐसा नहीं होने पर इसे अनुशासनहीनता मानने की चेतावनी दी है। प्रदेश में कांग्रेस को मिली हार के बाद से नेताओं में एक दूसरे पर वार-पलटवार किए जा रहे हैं। मामला गंभीर होने पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को हस्तक्षेप करना…
हरीश रावत ने गंभीर आरोप के चलते पार्टी से की निष्कासन की मांग
देहरादून : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद पार्टी में मतभेद का मामला सामने आया है I पार्टी की हार के बाद संगठन की कमजोरियों और अन्य कारणों की समीक्षा करने की बजाय कांग्रेसी दिग्गज आपस में लडऩे में लगे हैं। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर बड़ा आरोप लगाया I उनका आरोप था कि हरीश रावत ने चुनाव में टिकट बांटने के नाम पर एक बड़ी धनराशि एकत्र की थी। टिकट नहीं मिलने पर कुछ…
आज प्रदेश के सभी भाजपा सांसद जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात
देहरादून : प्रदेश में भाजपा की भारी बहुमत के बाद से जश्न का दौर चल रहा है I जिसके चलते उत्तराखंड के सभी भाजपा सांसद आज दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। विधानसभा चुनाव में मिली भारी जीत के बाद यह सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। इनमें लोकसभा सदस्य व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, रमेश पोखरियाल निशंक, अजय टम्टा, तीरथ सिंह रावत, महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह मौजूद रहेंगे। इनके अलावा राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी और नरेश बंसल भी जेपी नड्डा से मुलाकात करने…
उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने पर मायावती ने व्यक्त की चिंता
देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी को उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने पर चिंता व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन के भीतर जो कमियां नजर आई हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बसपा का उद्देश्य अपने काम में दिल-जान से…
संजय निषाद ने भाजपा नेतृत्व, पीएम मोदी और सीएम योगी के सहयोग और प्यार के लिए दिया धन्यवाद
देहरादून: निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने आज भाजपा नेतृत्व, पीएम मोदी और सीएम योगी के सहयोग और प्यार के लिए धन्यवाद किया हैं। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दोरान संजय निषाद ने रामराज्य और रावणराज का जिक्र करते हुए कहा, जिस तरह भगवान राम ने निषादराज को गले लगाया था ठीक उसी तरह पीएम मोदी, सीएम योगी और भाजपा नेताओं ने मुझे प्यार और सम्मान दिया हैं। 5 साल में पार्टी 1 से 11 हो गई है। संजय निषाद ने आगे कहा, ”राजनीति का जो संकल्प मैंने 12…
भगवंंत मान ने राज्यपाल से मिलकर पंजाब में सरकार बनाने के लिए पेश किया दावा पत्र
देहादून: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद भगवंत मान ने आज पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल से मुलाकात कर सभी विधायकों का समर्थन सौंपाा और राज्य में अगली सरकार बनाने का दावापेश किया हैं। राज्यपाल ने उनका दावा स्वीकार कर अगली सरकार बनाने का न्यौता दे दिया हैं। भगवंत मान सुबह पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलने पहुंचे और आम आदमी पार्टी के विधायकों की लिस्ट के साथ उनके समक्ष पंजाब में अगली सरकार बनाने का दावा पत्र पेश किया। दावा पत्र…
