प्रमोद सावंत ने गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंदोदकर को दी श्रद्धांजलि

देहरादून: गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंदोदकर की जयंती पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने आज उनकी मूर्ति पर माला चढ़ाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मोके पर उन्होंने कहा कि, मैं सरकार और सभी लोगों की तरफ से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। बंदोदकर ने 1963 से लेकर 1965 तक सभी गांवों में प्राथमिक स्कूल खोलें, इसकी वजह से ही आज गोवा में साक्षरता का रेट हाई है। गोवा में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा, एमजीपी ने हमें अपना समर्थन दे दिया…

पार्टी के खराब प्रदर्शन पर मीडिया पर मायावती ने उतारा अपना गुस्सा

देहरादून: यूपी चुनाव परिणाम जारी होने के बाद बहुजन समाज पार्टी के खराब प्रदर्शन पर प्रमुख मायावती ने मीडिया पर अपना गुस्सा उतारा है। उन्होंने घोषणा की है कि उनकी पार्टी का कोई भी प्रवक्ता टीवी डिबेट में शामिल नहीं होगा। मायावती ने आज सुबह अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, ‘यूपी विधानसभा आमचुनाव के दौरान मीडिया द्वारा अपने आकाओं के दिशा-निर्देशन में जो जातिवादी द्वेषपूर्ण व घृणित रवैया अपनाकर अम्बेडकरवादी बीएसपी मूवमेन्ट को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया है वह किसी से भी छिपा नहीं है। इस…

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के नगर निगम चुनाव के टाले जाने पर उठाया सवाल

देहरादून: पंजाब में प्रचंड जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा हैं| आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दोरान बीजेपी पर आरोप लगते हुए केजरीवाल ने कहा, बीजेपी ने डरकर दिल्ली नगर निगम चुनाव को टाल दिया, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है| ऐसे चुनाव टालने से जनतंत्र नहीं बचेगा. उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हाथ जोड़कर अपील करूंगा कि कल न मैं रहूंगा और न आप, लेकिन यह देश रहेगा, लोकतंत्र रहेगा, हमें इसकी…

चुनाव में मिली करारी हार पर मायावती ने पेश की सफाई

देहरादून: उत्तर प्रदेश चुनाव में निराशजनक प्रदर्शन कर महज एक सीट पर सिमटनी वाली बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने नतीजों के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। चुनाव में मिली करारी हार पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा, इस बार के चुनाव में मुस्लिमों से भारी भूल हुई है क्योंकि उन्होंने भाजपा को रोकने के लिए सपा को वोट कर दिया और इसकी सजा बसपा को मिल गई। ठीक उसी तरह विभिन्न समाज का कास्ट का वोटर इसलिए भाजपा की तरफ शिफ्ट हो गया कि…

मसूरी विधानसभा सीट से भाजपा नेता गणेश जोशी ने लगाई हैट्रिक

देहरादून : विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सत्ता में आने वाली पार्टी का चेहरा साफ़ हो गया है I वही भाजपा नेता गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा सीट पर जीत की हैट्रिक लगाई है। इस सीट पर इस बार कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे। अन्य प्रत्याशियों की बात करें तो कांग्रेस की गोदावरी थापली ही जमानत बचा पाईं, शेष पांच प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। गणेश जोशी ने कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली को इस सीट पर लगातार दूसरी बार पराजित किया है। वर्ष 2017 के विधानसभा…

कांग्रेस-भाजपा की महिलओं ने ठोकी जीत की ताल

देहरादून : उत्तराखंड के पांचवें विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। इस बार खास बात यह है कि इस बार सर्वाधिक आठ महिलाएं जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। इनमें छह महिलाओं ने भाजपा के टिकट पर जीत का परचम लहराया है, जबकि कांग्रेस की दो महिला प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटों पर इस बार कुल 632 प्रत्याशियों ने चुनावी रण में ताल ठोकी, इनमें 63 (10 प्रतिशत) महिला प्रत्याशी शामिल रहीं।  भाजपा-कांग्रेस के सिंबल पर लड़ी महिला प्रत्याशियों की बात करें तो दोनों दलों…

जसबीर डिंपा ने हार के लिए केंद्रीय नेतृत्व को ठहराया जिम्मेदार

देहरादून: पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद खडूर साहिब के सांसद जसबीर डिंपा ने हार के लिए केंद्रीय नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया। सांसद डिंपा ने पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाते हुए कहा कि, विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण की पार्टी को समीक्षा करनी चाहिए। पंजाब में कांग्रेस तीन महीने पहले जीत रही थी, लेकिन पंजाब पर थोपे गए नेताओं ने पार्टी को इस हाल में लाकर खड़ा कर दिया। 

खटीमा सीट से भुवन चंद कापड़ी ने पुष्कर सिंह धामी को दी मात

देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर उत्साह जारी है I चुनावी रूझानों में भाजपा 45 सीटों पर आगे, 22 पर कांग्रेस और तीन सीटों पर निर्दलीयों को बढ़त है। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। राज्य की 70 सीटों पर 632 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है । इस बीच कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने सीएम पुष्कर धामी को करारी शिकस्त दी। खटीमा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम राउंड की मतगणना पूरी हो गई है कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद…

14 हजार वोटों से हारे पूर्व सीएम हरीश रावत

देहरादून: प्रदेश में चुनावी रूझानों में भाजपा 45 सीटों से आगे चल रही हैं| तो वहीं कांग्रेस 22 सीटों पर और निर्दलीयों तीन सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गयी हैं। राज्य की 70 सीटों पर 632 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला होना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, सुबोध उनियाल पीछे चल रहे हैं। लालकुआं सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत को भाजपा के मोहन सिंह बिष्‍ट ने 14 हजार वोटों से हरा दिया है। वहीं, उनकी बेटी अनुपमा ने…

भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने हरिद्वार विधानसभा सीट से की जीत हासिल

देहरादून : आज विधानसभा चुनाव के परिणाम के चलते पार्टियों से लेकर आम जनता तक सबमे उत्साह है I इस बीच हरिद्वार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने विजय हासिल की है। वहीं विकासनगर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी मुन्‍ना सिंह चौहान जीते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जीत के बाद कहा कि यह हरिद्वार की जनता की जीत है, उत्तराखंड की जनता की जीत है । भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिथक को तोड़ते हुए उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी। यह…