हरिद्वार पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया पर रोक, कांग्रेस ने जताई थी आपत्ति

देहरादून : हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी I लेकिन अब चुनाव में आरक्षण के लिए जिलाधिकारी की ओर से जारी अधिसूचना को फिलहाल रोक दिया गया है। वहीं इस संबंध में कांग्रेस पार्टी की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी जिसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से प्रक्रिया को स्थगित करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दे कि 28 मार्च 2021 को हरिद्वार जिले में पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। तब से एडीओ पंचायत बतौर प्रशासक नियुक्त हैं।…

भाजपा प्रत्याशी बिशन सिंह चुफाल ने जताई कई विधानसभा सीटों में भितरघात को लेकर आशंका

देहरादून : भाजपा के एक और प्रत्याशी ने भितरघात को लेकर आशंका जताई है I कैबिनेट मंत्री और डीडीहाट से भाजपा प्रत्याशी बिशन सिंह चुफाल ने प्रदेश की कई विस सीटों पर भितरघात की आशंका जताई है। उन्होंने कहा जिन सीटों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया है, उन पर आलाकमान को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री चुफाल ने देहरादून में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बीते दिनों हुए विस चुनाव में प्रदेश की कई सीटों पर कुछ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों…

कांग्रेस ने जताई हरिद्वार पंचायत चुनाव पर आपत्ति

देहरादून : हरिद्वार जिले के पंचायत चुनाव को लेकर सियासत गर्म हो गई है I पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है I चुनाव के विरोध में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी प्रतापशाह को ज्ञापन दिया। गोदियाल ने कहा कि जब तक प्रदेश नई सरकार का गठन नहीं हो जाता तब तक नीतिगत निर्णय लेना सही नहीं है। उनका कहना है कि वर्तमान में…

यूपी चुनाव के लिए उतराखंड के 70 भाजपा नेता करेंगे प्रचार

देहरादून : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान बाकी है I चौथे चरण के चुनाव के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है I यूपी में प्रचार के लिए उतराखंड के 70 भाजपा नेता जायेंगे I प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक यूपी चुनाव में अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार किया जाएगा। यूपी में चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले अन्य नेताओं में प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, राजपुर विधायक…

जान से मारने की धमकियां मिल रही है: हिमांशु पुंडीर

देहरादून: पत्रकार वार्ता में सामाजिक कार्यकर्ता व आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता हिमांशु पुंडीरने कुछ नौजवानों से अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 13 फरवरी की शाँय उन के घर पर कुछ नौजवान आये जो उनकी माता पूनम पुँन्डीर से उनको घर से बाहर बुलवाना चाह रहे थे माँ के मना करने पर उनकी माँ को और परिवार को भद्दी-भद्दी गालियाँ देने लगे।युवकों की नामजद रिपोर्ट पटेलनगर थानाध्यक्ष को कर दी गयी है।हिमांशु ने कहा उनको लगातार फोन पर जान से मारने की धमकियाँ मिल…

परिणामों को लेकर डरी हुई है भाजपा, हो सकती है ईवीएम में छेड़छाड़: हरीश रावत

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को संम्पन्न हो गए। वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने बयानों से प्रदेश का सियासी माहौल गर्म कर रहे हैं। प्रदेश में 10 मार्च को मतदान के परिणाम सामने आयेंगे। पर उससे पूर्व हरदा अपने बयानों से छाए हैं। वह मतदाताओं से रुझान को लेकर फीडबैक लेने में व्यस्त है। इसी बीच पूर्व मुख्यमत्री हरीश रावत ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ की आशंका जताई है। शुक्रवार को हल्दुचौड़ में कार्यकर्ताओ से मुलाक़ात करने के बाद हरीश रावत ने…

करहल में योगी की जनसभा, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

देहरादून: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब तीसरे चरण का मतदान बाकी है। जिसके प्रचार का आज आखरी दिन हैं| तीसरे चरण का चुनाव 20 फरवरी को होना है| तीसरे चरण के आखरी दिन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करहल में जनसभा को संबोधित किया| योगी ने जनसभा में अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, करहल से सपा के जो प्रत्याशी हैं, वो जब नामांकन करने आए थे, तब बोले थे कि अब केवल सर्टिफिकेट लेने आऊंगा,…

तुच्छ हथकंडे अपनाकर कांग्रेस निकाल रही अपनी भड़ास: मनवीर सिंह चौहान

देहरादून : भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा I कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार के अंदेशे से बौखलाई हुई है I जिसको देखते हुए तुच्छ हथकंडे अपनाकर अपनी भड़ास निकाल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयानों से जाहिर हो रहा है कि सरकार बनने की उनकी हवा-हवाई खुमारी चुनाव परिणाम से पहले 20-22 दिन तक नहीं उतरने वाली। साथ ही यह भी कहा कि 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर देने…

लालू यादव के परिवार पर जीतन राम मांझी ने उठाए सवाल, कहा मुश्किल वक़्त में परिवार उनके साथ नहीं

देहरादून: चारा घोटाला के चक्‍कर में एक बार फिर से राजद अध्‍यक्ष लालू यादव फंस गए हैं। रांची हाई कोर्ट ने उन्‍हें डोरंडा कोषागार मामले में दोषी ठहराते हुए फिर से न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में लालू यादव को अभी सजा सुनाया जाना बाकी है। इस पूरे वाकये पर राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री और हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के अध्‍यक्ष जीतन राम मांझी ने अफसोस जताया हैं| उन्होंने अपने ट्व‍िटर अकाउंट पर लिखा कि, लालू जी को सजा हुई, इसको तो छोडिए, अफसोस दूसरी बात का है। यह…

अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मांगा जवाब

देहरादून: मंगलवार को लुधियाना व बरनाला में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नशे व राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। जिसपर कांग्रेस के दिग्गज नेता और श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मनीष तिवारी ने अरविंद केजरीवाल से उनके संगीन आरोपों पर जवाब मांगा है। लुधियाना में प्रेस वार्ता करते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि, इस बात में कोई संदेह नहीं है कि वर्ष 1975 से पाकिस्तान लगातार हथियार और ड्रग्स भेजकर पंजाब को अस्थिर करने का कुप्रयास कर रहा है। केजरीवाल का इसमें सुरक्षा एजेंसियों की मिलीभगत…