12 विधानसभा सीटों में अब भी भाजपा को बगावतों का खतरा

देहरादून: विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी के आखिरी दिन भाजपा केवल छह बागियों को ही मनाने में कामयाब हो पाई हैं। वाहीं प्रदेश की 12 विधानसभा सीटों में अब भी बगावतों का खतरा बना हुआ है। इन सीटों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ उतरे बागी चुनाव मैदान से हटने को तैयार नहीं हुए हैं। भाजपा को फ़िलहाल चार विधानसभा सीटों पर राहत मिल पाई है। राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी और पूर्व सीएम डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक की बागियों को मनाने में अहम भूमिका मानी जा रही है।…

रूठों को मना नहीं पाई तो पार्टी से किया निष्कासित

देहरादून: विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से बागी हुए कई नेताओं को कांग्रेस नहीं मना पाई तो अब पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में रामनगर से उतरे संजय नेगी, लालकुआं से संध्या डालाकोटी, रुद्रप्रयाग से पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, यमुनोत्री से संजय डोभाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। कांग्रेस ने सोमवार को पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण समेत पांच प्रमुख नेताओं को पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में कर दिया है, तो वहीं लालकुआं सीट पर संध्या डालाकोटी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ चुनाव…

विधानसभा चुनाव: बागी प्रत्याशियों ने बढ़ाई भाजपा व कांग्रेस की मुश्किलें

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बागी प्रत्याशियों ने भाजपा व कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नामांकन वापसी के अंतिम दिन भी दोनों ही पार्टियों के आला नेता बागियों को मनाने में काफी हद तक असफल रहे। कांग्रेस जहां 7 बागियों को मनाने में असफल रही तो, भाजपा के 15 बागी प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। अब देखना होगा कि बागी बने दोनों ही पार्टियों के निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में क्या कौशल दिखा पाते हैं। परंतु दोनों ही पार्टियों को नुकसान होने के पूरे पूरे आसार हैं। भाजपा…

धर्म के खिलाफ अपमानजनक बात करने पर वसीम रिजवी पर मुकदमा दर्ज

देहरादून: शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है| कारी शफीकुर्रहमान के साथ एडीजी मेरठ से मिल मुस्लिम समाज के लोगों ने वसीम रिजवी के खिलाफ FIR दर्ज कराए जाने की मांग की है। मुस्लिम समाज के लोगों ने वसीम रिजवी पर उन्हें लज्जित करने और धार्मिक ग्रंथ में फेरबदल कराने की बात कहकर सभी की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने धारा 153 ए के तहत किसी धर्म जाति या संप्रदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने…

जनसभाओं में अब 500 की जगह1000 लोग होंगे शामिल

देहरादूनः कोविड संक्रमण के चलते विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों की बड़ी रैलियों, रोड शो की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। चुनाव आयोग ने पहले ही एक फरवरी से रैलियों और रोड शो से रोक हटाने की घोषणा की थी, लेकिन अब सोमवार को आयोग ने समीक्षा बैठक कर इसे 11 फरवरी तक बढ़ा दिया है। तब तक के लिए प्रदेश में किसी भी राजनीतिक दल को रोड शो, पद यात्रा, साइकिल, बाइक, वाहन रैली करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि आयोग ने कुछ राहतें भी दी…

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपा के डैमेज कंट्रोल में सफल होने का किया दावा

देहरादून: आज प्रदेश में नामांकन वापस करने का आखिरी दिन है| जीस क्रम में पार्टियों द्वारा बागी नेताओं को मनाने का दौर चल रहा है। जिसके चलते पूर्व केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपा के डैमेज कंट्रोल में सफल होने का दावा किया। साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कि लहर चलने कि बात कही है| निशंक ने कहा है कि, डोईवाला में भाजपा से बागी होकर नामांकन करने वाले सौरभ थपलियाल, सुभाष भट्ट, राहुल…

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर पलट वार

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर जुबानी निशाना साधा हैं| उन्होंने धामी के उस बयान पर कि कांग्रेस वाले ही हरीश रावत की नहीं सुनते पर पलटवार करते हुए कहा कि, धामी खुद बताएं कि दो-दो मंत्री उन्हें छोड़कर क्यों गए। कहा कि वानप्रस्थ आश्रम सभी को जाना है, लेकिन उम्र का सम्मान होना चाहिए। बता दे कि पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि, हरदा की बात तो उनकी पार्टी ही नहीं मानती, मैं क्यों मानूं। साथ ही हरदा को वानप्रस्थ…

मुख्यमंत्री धामी आज पौड़ी में करेंगे डोर-टू-डोर कैंपेन

देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यालय पौड़ी पहुंच कर बुआखाल में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जिसके बाद मुख्यालय पौड़ी बाजार क्षेत्र में मुख्यमंत्री धामी पौड़ी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी के पक्ष में डोर-टू-डोर कैंपेन कर मतदाताओं से मतदान करने की अपील करेंगे। भाजपा जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल ने सीएम धामी के दोपहर बाद मुख्यालय पौड़ी पहुंचने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में…

अटल बिहारी बाजपेई ने उत्तराखंड राज्य की स्थापना की पीएम मोदी कर रहे संवारने का काम: मदन कौशिक

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तराखंड राज्य की स्थापना को लेकर अटल बिहारी बाजपेई के योगदान की सराहना की, वहीं उन्होंने कांग्रेस को विकास विरोधी होने के साथ घोटालों की जननी बताया। इस दौरान कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर सीट बदलने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि, हरीश रावत भगवान राम के नगर को छोड़ कुएं में चले गए। भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि जहां स्व. अटल बिहारी बाजपेई ने उत्तराखंड…

विधानसभा चुनाव: भजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र तैयार, आप दे रही अंतिम रूप

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस ने अपना अपना घोषणापत्र तैयार कर लिया है, आम आदमी पार्टी अपने घोषणा पत्र को अंतिम रूप दे रही है। भाजपा अपना घोषणा पत्र आगामी दो फरवरी को केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में जारी करेगी। तो कांग्रेस भी पहली या दो फरवरी को अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी फरवरी के पहले सप्ताह में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। भाजपा सभी 13 जिलों में चुनाव दृष्टि पत्र जारी करने का कार्यक्रम करेगी। पार्टी ने  सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों…