-पूरे प्रदेश में निकालेंगे ‘परशुराम रथ-यात्रा, भाजपा की खोलेंगे पोल देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मंगलवार को हरीश रावत की मौजूदगी में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय-अध्यक्ष भृगुवंशी पण्डित आशुतोष पाण्डेय ने प्रेस वार्ता कीI इस दौरान उन्आहोंने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की। ब्राह्मण समाज के संगठन ने भाजपा के मुख्यमंत्रियों पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र को अपमानित करने का आरोप लगाया। भाजपा से नाराज प्रदेश के ब्राह्मणों को कांग्रेस मनाने में सफल रही। ब्राह्मणों के सर्वाधिक प्रभावशाली, लोकप्रिय एवम्…
Category: राजनीति
टीम राहुल का अहम चेहरा आरपीएन सिंह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल
देहरादून: राहुल गांधी के सबसे करीबी माने जाने वाले युवा नेता आरपीएन सिंह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। आरपीएन ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद राहुल गांधी की टीम के अहम चेहरा माने जाते हैं। सूत्रों के हवाले से माना जा रहा है कि उन्हें भाजपा में शामिल करने में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अहम भूमिका निभाई है। पिछले काफी समय से कांग्रेस में बड़े नेताओं का पलायन लगातार जारी है। पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया उसके बाद जितिन प्रसाद और अब पडरौना के राजा साहब आरपीएन सिंह का पार्टी छोड़कर जाना…
कर्णप्रयाग विधानसभा सीट पर टीका मैखुरी ने कराया निर्दलीय नामांकन
कर्णप्रयाग: भाजपा व कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद लगातार असंतुष्टों की संख्या में इजाफा हो रहा हैं| दोनों ही पार्टियों के वरिष्ट नेता कुछ पार्टी छोड़ अन्य दलों में शामिल हो चुके हैं तो कुछ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर चुके हैंI इसी क्रम में अब कर्णप्रयाग से भाजपा के वरिष्ट नेता टीका मैखुरी का नाम भी असंतुष्टों में शामिल हो गया हैI मैखुरी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने का एलान कर दिया हैI उन्होंने टिकट वितरण…
जाती प्रमाण पत्र पर उठ रहे सवालो को लेकर. सरिता आर्य ने बोला कांग्रेस पर हमला
नैनीताल : कांग्रेस पार्टी को छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई सरिता आर्य ने जाति प्रमाण पत्र पर उठ रहे सवालों को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। सरिता ने मल्लीताल में सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वार्ता के दौरान आर्य ने कहा कि वह कई बार अपनी जाति का प्रमाण पत्र देने के साथ ही हाईकोर्ट में भी खुद को साबित कर चुकी है। लेकिन लगातार उनकी जाति को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे…
केदारनाथ में भाजपा के प्रत्याशी को लेकर संशय बरकरार
देहरादून: केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। अभी तक इस सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। अलबत्ता टिकट की प्रमुख दावेदार पूर्व विधायक शैलारानी रावत ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सोमवार को नामांकन पत्र खरीद दिया है, जिससे भाजपा के भीतर केदारनाथ सीट पर चल रही खींचतान व कलह का पता चलता है। केदारनाथ विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा में टिकट को लेकर शुरुआत से ही विवाद की स्थिति बनी रही। पहले भाजपा के निष्कासित नेता हरक सिंह रावत के केदारनाथ से…
बाहरी प्रत्यासियों का पुरजोर करैंगे विरोध: खेम सिंह चौहान
देहरादून: प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता और टिहरी विधान सभा सीट से दावेदार खेम सिंह चौहान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए टिहरी विधानसभा सीट पर स्थानीय प्रत्याशी को ही समर्थन देने की बात कही,यही नहीं चौहान ने यह भी कहा कि यदि किसी बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया जाता है. तो उसका पुरजोर विरोध किया जायेगाI चौहान ने वार्उता के दौरान कहा कि टिहरी विधान सभा के लोग क्षेत्रीय प्रत्याशी को चाहते हैं, जबकि दल के वरिष्ट लोग यहां पर बाहरी…
कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद उठने लगे विरोध के स्वर,दावेदार बन रहे बागी
देहरादून: कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद पार्टी में बगावती सुर उठने लगे हैं। जिसके बाद कांग्रेस हाईकमान बगावती प्रत्याशियों को मनाने में जुट गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश को यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अब जबकि चुनाव की तिथि में कुछ ही दिन शेष बचे हैं, ऐसे में बगावती नेताओं को मनाना कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती होगी। देखना होगा कि मोहन प्रकाश असंतुष्टों को मनाने में कितना सफल हो पाते हैं। बहरहाल पर्यवेक्षक के रुप में मोहन प्रकाश ने प्रदेश…
आप ने शुरु किया हर घर दो दस्तक अभियान शुरू
-मनीष सिसोदिया ने टिहरी से तो कर्नल कोठियाल ने गंगोत्री से और दीपक बाली समेत सभी प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्रों से किया आगाज देहरादून: आगामी चुनावों में बहुत कम दिन बाकी रह गए ऐसे में आम आदमी पार्टी ने अपने सभी अभियान तेज कर दिए हैं। आप पार्टी ने पूरे प्रदेश की हर विधानसभाओं में 30 लोगों की 5 टीमों का गठन किया है जो विधानसभा वार हर घर दो दस्तक अभियान की शुरुआत कर चुके हैं। कल दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया द्वारा इस अभियान की शुरुआत टिहरी…
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार
देहरादून: उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की आज वीरवार को एक रेस्तरा में आयोजित यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से संजय किमोठी को गढ़वाल संयोजक व मोहन भट्ट को कुमाऊ मण्डल का संयोजक नामित किया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र कण्डारी व संचालन प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी ने किया। बैठक में कार्यकारिणी के जिन पदों पर पदाधिकारी व सदस्यों को नामित किया गया उनमें उपाध्यक्ष (कुमाऊ) कमल जगाती, मोहन भट्ट व गढ़वाल से रजपाल बिष्ट, सचिव पद पर सुशील रावत (गढ़वाल), सचिव कुमॉऊ…
कुंवर प्रणव का भारी विरोध स्थानीय जनता ने फूंका पुतला
-भाजपा देगी टिकट तो होगा भाजपा का भी विरोध रूड़की: एक बड़ी खबर आपको बता दें कि रुड़की के दुर्गा कॉलोनी स्थित जनरल विपिन रावत स्मृति पार्क में ख़ानपुर के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव का पुतला दहन किया गया। दरअसल कुंवर प्रणव के उत्तराखंड को अपमानजनक शब्द कहने के प्रकरण को लेकर स्थानीय जनता में लंबे समय से आक्रोश है। स्थानीय जनता का कहना है कि यदि भाजपा कुंवर प्रणव या उनकी पत्नी किसी को भी टिकट देती है तो विरोध किया जाएगा। आपको बता दें कि विवादित बयानों के…
