भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने चुनाव अभियान को लेकर लिया फीडबैक

देहरादून: केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने चुनाव अभियान को लेकर बुधवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक कीI इस दौरान उन्होंने सभी जिला इकाइयों के अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्षों के अलावा पूर्व विधायकों से फीडबैक लिया। वहीं टिकट के दावेदारों के संबंध में रायशुमारी करने समेत उनकी धरातलीय स्थिति की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी विधानसभा सीटों में टिकट के दावेदारों के नाम भी पूछे। साथ ही उनकी क्षेत्र में पकड़, सक्रियता, छवि आदि के बारे में भी ब्योरा लिया। कई पूर्व विधायकों…

जीवन में सफलता के लिये सन्तों का आशीर्वाद आवश्यक: मुख्यमंत्री धामी

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जगद्गुरू आश्रम कनखल में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द जी महाराज के प्रथम सन्यास दीक्षा समारोह में प्रतिभाग किया। जगद्गुरू आश्रम कनखल पहुंचने पर मुख्यमंत्री का शाल ओढ़ाकर, विशाल माला, पुष्पगुच्छ तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द जी महाराज के दीक्षा समारोह की वजह से आज मुझे सभी पूज्य सन्तों का एक साथ आशीर्वाद मिलने का सुअवसर प्राप्त हुआ…

आईएसबीटी देहरादून की सडक परियोजना के लिए 48 करोड़ रु की स्वीकृति पर दी सहमति

नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, नितिन गडकरी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में रोड कनेक्टीवीटी के विकास में महत्वपूर्ण सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री का बहुत आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने आईएसबीटी, देहरादून बस अड्डा की सडक परियोजना के लिए 48 करोड रूपए की स्वीकृति पर सहमति दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रूद्रप्रयाग टनल निर्माण के लिए लगभग 225 करोड़ रूपए स्वीकृत हो गए हैं, इस पर आवश्यक कार्यवाही…

सीएम रावत ने केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से की भेंट  

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री रेल, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण पीयूष गोयल से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिवीटी के विकास के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर रेल मंत्री ने टनकपुर-बागेश्वर रेल लाईन के फाइनल लोकेशन सर्वे की स्वीकृति दी। रेल मंत्री ने हरिद्वार-रायवाला सेक्शन में वर्तमान सिंगल रेल लाईन के दोहरीकरण और देहरादून व योगनगरी ऋषिकेश के मध्य सीधी रेल सेवा उपलब्ध कराने के लिए लक्सर की भांति रायवाला स्टेशन से पहले डायवर्जन…

बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

गूंगी बहरी सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं-दिनेश वालिया हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आहवान पर व महानगर कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के निर्देशो पर देश में किसानों पर लागू किए गए तीन काले कानूनों को लेकर हो रहे लगातार अत्याचार तथा देश में गैस, पेट्रोल, डीजल और खाद्यान्न के मूल्य में लगातार हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ जगजीतपुर अम्बेडकर पार्क में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया व कार्यकर्ताओ ने पदयात्रा निकाली। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल…

कांग्रेस की प्रदेश भर में महंगाई व किसान मुद्दों पर पदयात्रा

देहरादून: महंगाई व किसान विरोधी तीन कानूनों के खिलाफ आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल कर केंद्र राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। राजधानी देहरादून में पदयात्रा का नेतृत्व करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश स्वयं सड़कों पर उतरे। इस दौरन प्रदर्शनकारी हम दो हमारे दोः डीजल 80 पेट्रोल सौ के नारे लगाते हुए चल रहे थे। आज राजधानी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आज कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित हुए…

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर वाहनों को धकेलकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

चंपावत। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शनिवार को चंपावत, हल्द्वानी और प्रदेश में कई स्थानों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। चंपावत में कांग्रेस के प्रांतीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने दोपहिया वाहनों को धकेलते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तो वहीं, हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ पदयात्रा निकालते हुए पूरे शहर में घूम-घूम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चंपावत…

जनहित के कार्यों पर होगी त्वरित कार्यवाहीः अग्रवाल

ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा श्यामपुर के मंडल कार्यकारिणी ने शिष्टाचार भेंट कर संगठनात्मक विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता भी की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि संगठन के पदाधिकारियों का कर्तव्य है कि वह सरकार द्वारा चलाई जा रही जन उपयोगी योजनाएं आम आदमी तक पहुंचाएं। अग्रवाल ने कहा है कि विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जनता व सरकार के बीच में सेतु का काम करें ताकि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न…

भाजपा में शामिल हुए दर्जनों कांग्रेसी नेता

देहरादून:  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी शकील अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश प्रवत्तफा विनय गोयल की उपस्थिति में इन नेताओं ने भाजपा में अपनी आस्था प्रकट की। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए विनय गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं त्रिवेंद्र सिंह रावत की डबल इंजन की सरकार में सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के नारे को धरातल पर वास्तविक रूप में चरितार्थ किया जा रहा है तथा गरीब कल्याण की…

महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सरकार का दहन किया पुतला

कोटद्धार  : कोरोना महामारी के बाद आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। जिला कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ स्च्ळ सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे दामों से आम जनता का बजट खराब होता जा रहा है, लेकिन सरकार चैन की नींद सो रही है। जिला कांग्रेस कमेटी ने…