उत्तराखंड यूरोलॉजिकल सोसाइटी का तृतीय वार्षिक सम्मेलन 2-3 मई को एम्स, ऋषिकेश में

ऋषिकेश: उत्तराखंड यूरोलॉजिकल सोसाइटी का तीसरा वार्षिक सम्मेलन 2 और 3 मई 2025 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में देश- दुनिया से वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट और चिकित्सा विशेषज्ञ भाग लेंगे, जो अपने अनुभवों के माध्यम से प्रतिभागियों को वैश्विक चिकित्सा दृष्टिकोण से अवगत कराएंगे। एम्स, ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक डॉ. मीनू सिंह ने बताया कि यह सम्मेलन चिकित्सा समुदाय के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां विशेषज्ञ विचारों, आधुनिक तकनीकों और उभरते रुझानों पर गहन चर्चा की जा सकेगी। उन्होंने इसे चिकित्सा विज्ञान की…

केदारनाथ धाम पहुची भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली

केदारनाथ: गुरुवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंची। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। पंचमुखी उत्सव डोली के केदारघाटी के पहुंचते ही पूरी घाटी बाबा केदार के जयकारों से गूंज उठी। शुक्रवार को प्रातः काल बाबा केदारनाथ के कपाट खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने से पहले केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालु बेहद खुश और भावुक नजर आए। उन्होंने केदारनाथ घाटी की सुंदरता, सांस्कृत समृद्धि , हिम शिखरों से आच्छादित पहाड़ों को देख देवभूमि को नमन किया। साथ ही कई श्रद्धालुओं…

जिले में धरातल पर उतरने लगे डीएम के आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट

देहरादून: सीएम के आत्मनिर्भर सशक्त इजा-बेणी (माता व बहन) के संकल्प को हिलांस आउटलेट के माध्यम से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करते डीएम सविन बसंल। राज्य की महिला समूहों के उत्पादों को विपणन की सुविधा, जन सामान्य को पयर्टन एवं सार्वजनिक स्थलों में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, कैंटीन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जिसके फलस्वरूप कलेक्टेªट, कोरोनेशन एवं पर्यटन स्थल गुच्चुपानी में महिला समूहों द्वारा संचालित आधुनिक आउटलेट धरातल पर नजर आने लगी है, जिसका मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा शीघ्र लोकार्पण किया जाएगा। जनपद में स्वयं…

डीएम ने सैक्टरवार संगठित की टीम; टाइम बाउण्ड एक्शन की आदत डाले अधिकारी

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में देहरादून शहर की प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देेश दिए। इस दौरान कार्यदायी संस्था निर्माण निगम लोनिवि द्वारा परियोजना की प्रजेंन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड कारिडोर परियोजना व्यापक जनहित तथा मा0 मुख्यमंत्री जी प्राथमिकता का प्राजेक्ट है तथा इसकी मॉनिटिरिंग की जा रही है। डीएम का इस प्राजेक्ट पर विशेष फोकस है, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसडीएम एवं परियोजना से जुड़े…

सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस किया जाए लागू: मुख्य सचिव

देहरादून: सभी अधिकारीगण 01 मई, 2025 से स्वयं एवं अपने अधीनस्थ विभागों में अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें। प्रत्येक विभाग अपने विभाग के 05 से 10 महत्वपूर्ण आउटकम निर्धारित करें एवं योजना के अनुरूप कार्य करें। यह निर्देश मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति के दौरान सभी अधिकारियों को दिए। जनहित एवं राज्यहित में 10-10 प्रस्तावों की सूची की जाए तैयार मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जनहित एवं राज्यहित में आवश्यक, महत्त्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाले लगभग 10-10 प्रस्तावों/योजनाओं/कार्यों की सूची…

यूसीसी पंजीकरण में उत्कृष्ट कार्य: डीएम ने 6 सब रजिस्ट्रार को किया सम्मानित

बागेश्वर: जिले में यूसीसी पंजीकरण अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों /सब रजिस्ट्रार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। जिलाधिकारी भटगांई ने सम्मानित किए गए अधिकारियों के कार्यों की सराहना की और जिले के अन्य कर्मचारियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर इसी तरह का उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों से संवाद किया और बेहतर पंजीकरण संख्या प्राप्त करने के लिए उनकी कार्य रणनीतियों के बारे में जानकारी ली। सम्मानित होने वालों में विकासखंड गरुड़ के ग्राम…

गंगोत्री यमुनोत्री कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना

उत्तरकाशी: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा 2025 का भी शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों धामों में कपाटोद्घाटन समारोह में संकल्प लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहली पूजा की और चारधाम यात्रा के सफल आयोजन तथा देश-प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन में…

23 क्विंटल 20 किलो नकली पनीर पकड़ा गया

चारधाम यात्रा के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य पदार्थों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आज देहरादून में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग औऱ पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आज प्रातः 9:00 बजे जिला अधिकारी कार्यालय देहरादून को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रायपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा संदिग्ध खाद्य पदार्थ —पनीर— को पकड़ा गया है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए जिला अभिहित अधिकारी देहरादून मनीष सयाना तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, थाना रायपुर पहुंचे।…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देने के लिए 08 जलविद्युत परियोजनाओं के विकास और निर्माण के लिए अनुरोध किया है। इन आठ परियोजनाओं में 647 मेगावाट क्षमता की कुल 7 और 114 मेगावाट की एक परियोजना शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मां गंगा एवं अन्य समस्त नदियों की निर्मलता, अविरलता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विशेषज्ञों की संस्तुतियों…

नही रूकेगी कृष्णा की पढाई, स्कूल में मिलेगा दाखिला

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल प्रतिदिन अपने कार्यालय कक्ष में जनमानस की समस्या सुनते है जनता दिवस की तर्ज पर ही समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को जारी किये जाते हैं, समस्याओं निंरतर फोलोअप किया जाता है। प्रतिदिन लगभग 40-50 फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात करते है। फरियादियों को इसका समाधान भी मिलता है। इसी क्रम आज एक फरियादी 06 नम्बर पुलिया निवासी विधवा मॉ शांति देवी अपने बच्चें कृष्णा को लेकर डीएम से मिली कृष्णा कानों से कम सुनते हैं उनके पिता की 4…