धामी सरकार की सख्ती, डेंगू पर सभी विभाग होंगे एकजुट

देहरादून: राज्य में डेंगू की रोकथाम को लेकर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग पूरी तरह सक्रिय है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों के क्रम में सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. राजेश कुमार ने डेंगू से बचाव हेतु सभी संबंधित विभागों को एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि डेंगू का मच्छर साफ जमा हुए पानी में पनपता है। यदि समय रहते ऐसे स्थलों की पहचान कर ली जाए जहां पानी एकत्र हो सकता है…

जी.आर.डी. के विद्यार्थियों ने किया दुबई एवं आभू धाबी का पांच दिवसीय अंतर राष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण

देहरादून- 24.04.25 – राजधानी के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट एवं इंजीनियरिंग कॉलेज गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी देहरादून के मैनेजमेंट छात्र-छात्राओं ने दुबई एवं आभू धाबी का पांच दिवसीय अंतर राष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण किया ! संस्थान के वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ने छात्र दल का स्वागत करते हुए नवाचार और अंतर राष्ट्रीय स्तर पर प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के क्षेत्र में अपने विचार रखे एवं अनुभव साझा किये ! उन्होंने नवाचार और अंतर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को समय की जरूरत बताया ! पांच दिवसीय अंतर राष्ट्रीय भर्मण के दौरान छात्र…

स्वास्थ्य के अग्रणी अमले संग डीएम ने किया धैर्ययुक्त संवादः आशाओं की जानी समस्या

वार्डों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन, डोर-टू-डोर जाकर जनमानस को जनजागरूक करेंगी टीमें देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में डेंगू एवं अन्य जल जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में स्वास्थ्य के अधिकारियों एवं आशा फेसिलेटर की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को सक्रियता से काम करते हुए डेंगू पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। आशाओं को डीएम की बड़ी सौगात 1500 रू0 अतरिक्त धनराशि के साथ ही अच्छा कार्य करने वाली आशा, आशा फेसिलेटर को 1555 रू0 पुरस्कार धनराशि…

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में बीएसएनएल, एयरटेल एवं जियो नेटवर्क के राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में बीएसएनएल, एयरटेल एवं जियो नेटवर्क के राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रदेश में 4जी व 5जी नेटवर्क की उपलब्धता के लिए सर्विस प्रोवाईडरों को आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव ने समस्याओं के निस्तारण के लिए राज्य स्तरीय एवं जनपद स्तरीय समितियों के गठन की बात कही। उन्होंने सर्विस प्रोवाईडरों की समस्याओं के निराकरण के लिए निदेशक आईटीडीए को नोडल अधिकारी बनाए जाने के निर्देश दिए।…

पीएनबी ने लॉंच किया ग्राहकों को सशक्त बनाने के लिए एक विशेष रिटेल ऋण कैंपेन

देहरादून- 23 अप्रैल 2025: सार्वजनिक क्षेत्र में देश के प्रमुख बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 20 जून 2025 तक अपने विशेष संस्करण रिटेल ऋण कैंपेन “पीएनबी निर्माण 2025” की घोषणा की है। यह अभियान सभी पीएनबी शाखाओं के साथ-साथ इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म – पीएनबी वन एप और आधिकारिक वेबसाइट. के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस पहल के अंतर्गत पीएनबी गृह और कार ऋणों के लिए जीरो प्रोसेसिंग और डाक्यूमेंटेशन शुल्क, जैसे विशेष लाभ प्रदान कर रहा है, साथ…

मुख्यमंत्री ने युवाओं को देशभक्ति और साहस के मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड की वर्षगांठ पर विकासखंड थलीसैंण के पीठसैंण में आयोजित राजकीय क्रांति दिवस मेले में प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि आजादी के वीर सिपाहियों के त्याग और बलिदान के कारण आज हम खुली सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर जवानों के परिजनों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। बुधवार को पीठसैंण स्थित वीर चंद्र…

सकुशल चारधाम यात्रा के लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करना है- गढ़वाल आयुक्त

पौड़ी गढ़वाल: आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में चारधाम यात्रा, वनाग्नि, पेयजल, सड़क सुधारीकरण, सीएम हेल्प लाइन सहित अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। आयुक्त गढवाल ने चार धाम यात्रा के सफल संचालन के लिए मण्डल स्तर पर सभी विभागों को 25 अप्रैल तक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। बैठक के बाद उन्होंने स्टेट हाइवे पर गतिमान डमरीकरण व पैच वर्क के कर्याे की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। मंगलवार को आयोजित विकास कार्याे की समीक्षा बैठक में आयुक्त गढ़वाल…

मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड के वीर नायक चन्द्र सिंह गढ़वाली का किया भावपूर्ण स्मरण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड की वर्षगांठ पर वीर नायक चन्द्र सिंह गढ़वाली के योगदान का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि पेशावर कांड ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने भारत की आजादी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा उनके साथियों के योगदान को अविस्मरणीय एवं अद्वितीय बताते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण घटना…

ब्रेकिंग: कुठालगेट को परम्परागत शैली, के साथ विकसित कर बनाया जा रहा है भव्य

देहरादून: गहन विश्लेषण पश्चातः प्रशासन की पड़ी नजर तो कुठालगेट पर निकाल ही दी नवीन साइड मोटोरेबल स्लिप रोड मा0 सीएम के प्रताप से चिट्ठी पत्र, मंथन, वाद-विवाद पूर्व ही धरातल पर उतर जाते हैं, आजकल जिला प्रशासन के कामः डिजाईन, सर्वे, कान्सेप्ट तो ज्वाइनिंग के दूसरे माह की कर लिया था तैयारः निरंतर संगठित करने में लगे थे धनराशि कुठालगेट को परम्परागत शैली, के साथ विकसित कर बनाया जा रहा है भव्य, मा0 मुख्यमंत्री के ‘‘संस्कृति परम्परा’’ संवर्धन के साथ विकास की अवधारणा के संकल्प को फलीभूत करते डीएम…

पेंशन आधार सीडिंग व यूसीसी पंजीकरण में तेजी लाएं: डीएम बागेश्वर

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मंगलवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के आधार कार्ड सीडिंग और यूसीसी पंजीकरण की प्रगति की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने दोनों कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए, जिसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी भटगांई ने समीक्षा बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारियों, लीड बैंक अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा आदि पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के आधार सीडिंग का कार्य अगले सात दिनों के भीतर…