भारत सरकार की युवा आपदा योजना के तहत भारत सरकार तथा सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखंड शासन एवं जिलाधिकारी महोदय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद चमोली के एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन जागरूकता से संबंधित विभिन्न जानकारियां एवं प्रशिक्षण संबंधी कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 14 नवंबर 2025 से प्रारंभ हुआ था तथा आज दिनांक 20 नवंबर 2025 को समाप्त हो गया है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के अंतर्गत विभिन्न विषयों जैसे आपदा प्रबंधन, आपदा अधिनियम 2005…
Category: उत्तराखंड
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार सचिवालय देहरादून में दो दिवसीय प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन प्रारम्भ हुआ
उत्तराखंड सरकार ने आज अपनी दीर्घकालिक विकास प्राथमिकताओं को पुनः रेखांकित करते हुए नीति-निर्माताओं, वरिष्ठ प्रशासकों और जिला अधिकारियों को विकसित उत्तराखंड@2047 के रोडमैप को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ लाया। अपने उद्घाटन संबोधन में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने एओसी (AOC) को क्षेत्रीय अधिकारियों और नीति-निर्माताओं के बीच प्रत्यक्ष संवाद का महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने कहा कि आमने-सामने की भागीदारी समन्वय को मजबूत करती है और उन क्षेत्रीय मुद्दों पर स्पष्टता लाती है, जिनके समाधान के लिए नीति-स्तरीय हस्तक्षेप आवश्यक है। मुख्य सचिव ने पर्यटन, बागवानी, स्वास्थ्य एवं…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार राज्य नई ऊर्जा और संकल्प के साथ विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने देशभर से…
एम्स ऋषिकेश के केन्द्रीय पुस्तकालय में बुद्धवार को तीन दिवसीय मेडिकल पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया
एम्स ऋषिकेश के केन्द्रीय पुस्तकालय में बुद्धवार को तीन दिवसीय मेडिकल पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। छात्रों को उच्च गुणवत्ता की पुस्तकें उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रदर्शनी में चिकिसा शिक्षा, नर्सिंग, पैरामेडिकल और स्वास्थ्य विज्ञान से संबन्धित उच्च गुणवत्ता की पुस्तकें प्रदर्शित की गयीं। मेडिकल, नर्सिंग व पैरामेडिकल के छात्रों के लाभार्थ नवीनतम पाठ्यपुस्तकें, मानक संदर्भ पुस्तकें और स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु विभिन्न नवीनतम पुस्तकें उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश के केन्द्रीय पुस्तकालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का बुद्धवार को शुभारम्भ हो…
केंद्र ने उत्तराखंड को खनन के क्षेत्रों में सुधार कार्यो पर फिर दिया ₹100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि ,खनन सुधार में राज्य नंबर-1 पर
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन और लगातार सुधारों के चलते उत्तराखंड एक बार फिर केंद्र सरकार से बड़ी प्रोत्साहन राशि हासिल करने में सफल रहा है। केंद्र के खान मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 की विशेष सहायता योजना (SASCI) के तहत उत्तराखंड को माइनर मिनरल्स रिफॉर्म्स मैं 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। इससे पहले भी माह अक्टूबर 2025 मैं राज्य को एसएमआरआई रैंकिंग मैं दूसरा स्थान प्राप्त होने पर 100 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है।…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भागीरथी इको सेंसेटिव जोन निगरानी समिति की बैठक आयोजित
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में भागीरथी इको सेंसेटिव जोन निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि इको सेंसेटिव जोन की परिधि में तत्काल सुरक्षात्मक और उपचारात्मक कार्य किए जा सकते हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग और संबंधित विभागों और एजेंसियों को नदी से सटे क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण और अन्य सुरक्षात्मक कार्यों को करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने गैर कृषि और कमर्शियल गतिविधियों की अनुमतियों के संबंध में जिलाधिकारी उत्तरकाशी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस संबंध में…
मैक्स अस्पताल, देहरादून, ने विश्व सीओपीडी दिवस पर जागरूकता फैलाई
देहरादून, नवंबर 19, 2025: विश्व सीओपीडी दिवस के अवसर पर, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून, ने आज लोगों को क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के बारे में शिक्षित करने और इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया। सीओपीडी (COPD) एक गंभीर लेकिन रोकी जा सकने वाली फेफड़ों की बीमारी है, जिसमें सांस लेने में दिक्कत होती है और जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है। इस वर्ष का विषय, “साँस लेना ही जीवन है – समय रहते कदम उठाएँ”, सीओपीडी की…
कपकोट में तहसील दिवस: 49 शिकायतों का त्वरित निस्तारण, आपदा क्षेत्र की विकास योजनाओं पर कड़े निर्देश
बागेश्वर : तहसील कपकोट में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। कुल 49 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान हेतु अग्रसारित किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत के समाधान में देरी न हो तथा सभी विभाग नियमित रूप से शिकायत पंजी संधारित कर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। तहसील दिवस न मुख्यत: स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत, कनेक्टिविटी, जलापूर्ति, ब्रिज, भूमि प्रबंधन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने…
शीतकालीन चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा,मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर
उत्तरकाशी: शीतकालीन चारधाम यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में यात्रा प्रबंधन से जुड़े विभागीय अधिकारियों के साथ ही मंदिर समिति एवं होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि शीतकालीन यात्रा जिले की आर्थिकी और पर्यटन संभावनाओं के लिए महत्वपूर्ण है,इसलिए यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करना सभी विभागों की प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने शीतकालीन चारधाम यात्रा प्रमुख पड़ावों पर स्वच्छ पेयजल,शौचालय,विद्युत आपूर्ति,पार्किंग तथा चिकित्सा सहायता जैसी मूलभूत सुविधाओं को…
सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान निर्देश दिये कि राज्य में दुर्घटना प्रभावित लोगों को आयुष्मान योजना के अलावा अन्य अस्पतालों में भी कैशलेस उपचार के लिए परिवहन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्ताव बनाया जाए। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उन्होंने और प्रभावी प्रयास करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चौकिंग की जाए। पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। यह सुनिश्चित…
