मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पत्रकार मंजुल माजिला के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य सरकार हर कदम पर परिजनों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को दिवंगत पत्रकार के परिजनों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने तय प्रावधान के अनुसार पत्रकार मंजुल माजिला…

राष्ट्रीय खेल में पहली बार शामिल हुआ बीच कबड्डी, खिलाड़ियों में खुशी…

राष्ट्रीय खेल में पहली बार बीच कबड्डी को शामिल किया गया है, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया। उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित शिवपुरी में गंगा तट पर आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत बीच कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कल 9 फरवरी हुआ। खिलाड़ियों ने इस ऐतिहासिक निर्णय का श्रेय उत्तराखंड बीच कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी को दिया। उत्तराखंड बीच कबड्डी पुरुष टीम के कप्तान रविंद्र सिंह ने बताया कि वे पहले भी बीच कबड्डी खेल चुके हैं और कांस्य पदक जीत चुके हैं, लेकिन तब इसे राष्ट्रीय खेल…

राजकीय पॉलिटेक्निक उत्तरकाशी का राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

उत्तरकाशी: आज राजकीय पॉलिटेक्निक उत्तरकाशी की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हरि सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज गंगोरी में किया गया। कार्यक्रम शुभारम्भ राजकीय इंटर कॉलेज गंगोरी के प्रधानाचार्य राजपाल पंवार जी एवं केसर सिंह नेगी द्वारा किया और स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक उत्तरकाशी की व्याख्याता रसायन श्रीमती श्रद्धा परमार, व्याख्याता इलेक्ट्रिकल पंकज नेगी, व्याख्याता फार्मेसी श्रीमती रेखा राणा एवं एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी कृष्णा राणा तथा सुभाष पाल उपस्थित रहे। शिविर के पहले दिन NSS के स्वयंसेवियों द्वारा मत्स्य पालन…

38वेें राष्ट्रीय खेलों के भव्य समापन की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आयुक्त दीपक रावत ने की बैठक

38वेें राष्ट्रीय खेलों के भव्य एवं ऐतिहासिक समापन की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था,सफाई, जलपान, पार्किग,स्टेज व्यवस्था, हैलीपैड व्यवस्था, एलईडी, बैरिकेटिंग, शौचालय, वीआईपी, मीडिया पास व्यवस्था,पार्किंग आदि की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। आयुक्त ने कहा कहा 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन प्रबन्ध में कोई कमी है तो उसे समय रहते पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा समापन समारोह भव्य हो। आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी टीमवर्क की तरह…

मुख्यमंत्री धामी ने महाकुंभ 2025 में पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार स्नान किया…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाकुंभ 2025 के पुण्य अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार स्नान किया। उन्होंने पतित पावनी मां गंगा, यमुना और सरस्वती के पूजन के साथ सभी देवों का आह्वाहन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ शताब्दियों से अपनी अक्षुणता बनाये रखते हुए सनातन धर्म की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता के माध्यम से करोड़ों लोगों को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ता रहा है। महाकुंभ का पर्व केवल आध्यात्मिक चेतना का ही…

भारत ने दूसरे एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट हराया…

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज को अपने नाम कर लिया है। तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच को 4 विकेट से अपने नाम करने वाली टीम इंडिया ने दूसरे मैच को भी 4 विकेट से जीता। कटक का बाराबती स्टेडियम पर पहले खेलते हुए इंग्लैंड की पारी आखिरी ओवर में 304 रनों पर सिमट गई। भारत ने लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे कप्तान रोहित शर्मा के तूफानी शतक की मदद से 45वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। 33 गेंद रहते भारत को इस…

संतो के समागम में, मुख्यमंत्री धामी का हुआ सम्मान…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आचार्य शिविर, सेक्टर-09, गंगेश्वर मार्ग, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित समानता के साथ समरसता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी संतो ने उत्तराखंड राज्य में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू करने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। संतो द्वारा पुष्पमाला के साथ मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी संतो को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि त्रिवेणी की पवित्र भूमि और महाकुंभ के शुभ अवसर पर पूज्य संतों का आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने…

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड मंडपम में आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालुओं से भेंट की…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड मंडपम, प्रयागराज, में आयोजित भजन संध्या सम्मिलित होकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड मंडपम में प्रवेश द्वार के रूप में केदारनाथ द्वार एवं निकास द्वार के रूप में बद्रीनाथ द्वार का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने मंडपम के अंदर चार धाम – यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ जी की दिव्य एवं भव्य प्रतिकृतियों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड मंडपम में मानसखण्ड मंदिर माला के अंतर्गत श्री जागेश्वर धाम, श्री गोल्ज्यू देवता तथा नीम करोली…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रयागराज में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सेक्टर-08, प्रयागवाल मार्ग, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित ज्ञान महाकुंभ भारतीय शिक्षा रू राष्ट्रीय संकल्पना कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए ज्ञान महाकुंभ का आयोजन किया गया है। जिससे हमारे युवाओं, आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान होगी। महाकुंभ के साथ ज्ञानकुंभ का आयोजन देश को नई दिशा देगा। यह हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण है कि अनेकों विकास कार्य आज हमारे देश…

ड्रोन दीदी – वंचित वर्ग की बेटियां ड्रोन पायलट बन भर रही हैं ऊंची उड़ान…

पिथौरागढ़ की तनुजा वर्मा, गैरसैंण की रौशनी और उत्तरकाशी की जशोदा। ग्रामीण पृष्ठभूमि और सामाजिक तौर पर कमजोर तबके से आने वाली इन तीनों युवतियों ने आज से कुछ समय पहले तक लैपटॉप तक नहीं चलाया था, लेकिन आज वो ड्रोन दीदी बनकर, ड्रोन असेम्बलिंग, रिपेयरिंग से लेकर फ्लाइंग तक का काम आसानी से कर रही हैं। ये संभव हो पाया है, उत्तराखंड सरकार के उपक्रम आईटीडीए कैल्क के ड्रोन सर्विस टैक्नीशियन कोर्स, ड्रोन दीदी से। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार ग्रामीण और आर्थिक सामाजिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाले…