बागेश्वर: मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 28 फरवरी को जनपद अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी वर्षा/कुछ जगह भारी बर्फवारी होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण आशीष भटगांई ने छात्र छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 28 फरवरी को (शुक्रवार) को जनपद अन्तर्गत समस्त् शासकीय,अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 08 तक) तथा ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
Category: उत्तराखंड
हल्द्वानी में 1 मार्च से 10 मार्च तक सरस आजीविका मेला का होगा आयोजन…
नैनीताल: हल्द्वानी में 1 मार्च से 10 मार्च तक सरस आजीविका मेला-2024-25 का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही है। गुरुवार को इस मेले की तैयारियों का जायजा मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने लिया। इस दौरान उन्होंने विकास विभाग के साथ ही पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मेला परिसर में कुल 251 स्टॉल बनाए गए हैं। जिनमें उत्तराखंड समेत कई राज्यों के स्वयं सहायता समूहों…
डीएम ने विकासखंड कार्यालय व तहसील का औचक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश…
बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गुरुवार को विकासखंड कार्यालय व तहसील कपकोट का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण में कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। जिलाधिकारी ने जनता को प्रदान की जा रही जनसेवाओं की स्थिति का गहन आकलन किया। उन्होंने सरकारी अभिलेखों को व्यवस्थित रखरखाव, लंबित मामलों के निस्तारण,नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता और शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सरकारी रिकॉर्ड सुव्यवस्थित तरीके से रखे जाएं, समय पर अभिलेखों को अपडेट रखा जाए ताकि हर काम मे पारदर्शिता बनी…
पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, देहरादून में गर्जन के साथ बारिश की संभावना…
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। निचले इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। 27 और 28 फरवरी को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है। चटक धूप खिलने के कारण दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को देहरादून में सुबह से ही बादलों की आंखमिचौली चलती रही। बद्रीनाथ और…
रेलवे में नौकरी का मौका, 800 से अधिक पदों पर निकली नई भर्ती…
रेलवे में नई भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए लेटेस्ट अपडेट आ गई है। आरआरसी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अप्रेंटिस की सीधी भर्ती निकाल दी है। इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी हो गया है। वहीं ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in या www.apprenticeshipindia.gov.in पर भी शुरू हो गई है। इस भर्ती में आवेदन पत्र 25 मार्च 2025 तक ही स्वीकार होंगे। फॉर्म पूरा करने की भी अंतिम तिथि यही है। इसके बाद किए गए आवेदन किसी भी प्रारूप में स्वीकार नहीं होंगे। रेलवे…
1 मार्च से ऋषिकेश में शुरू होगा अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव…
ऋषिकेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग द्वारा 1 मार्च से 7 मार्च तक ऋषिकेश में अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतिष्ठित योग महोत्सव गंगा रिसोर्ट, ऋषिकेश में आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन 1 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त योगाचार्य,…
मुख्यमंत्री ने वनखण्डी महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक…
खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर चकरपुर, खटीमा स्थित वनखंडी महादेव शिव मंदिर में सपत्नीक जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्री वनखण्डी महादेव मंदिर में 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने कहा वे कई वर्षो से महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री वनखंडी महादेव शिव मंदिर में आ रहे हैं। राज्य सरकार,…
मुख्यमंत्री ने वनखण्डी महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक…
खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर चकरपुर, खटीमा स्थित वनखंडी महादेव शिव मंदिर में सपत्नीक जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्री वनखण्डी महादेव मंदिर में 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने कहा वे कई वर्षो से महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री वनखंडी महादेव शिव मंदिर में आ रहे हैं। राज्य सरकार,…
जखोली में घास काट रही महिला को गुलदार ने बनाया निवाला…
जखोली रुद्रप्रयाग: विकासखंड जखोलि के अंतर्गत ग्राम देवल में आदमखोर गुलदार ने महिला पर जानलेवा हमला कर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना के संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग कल्याणी ने अवगत कराया कि रुद्रप्रयाग वनप्रभाग के दक्षिण रेंज के अंतर्गत 25 फरवरी 2025 को ग्राम देवल में आतंकी गुलदार द्वारा सर्वेश्वरी देवी पत्नी श्री इंद्रदत्त को हमला कर मृत कर दिया गया। उप वन क्षेत्राधिकारी किशोर चंद्र नैनवाल ने बताया कि गुलदार के हमले में महिला की मौत हुई है, जब तक गुलदार को निष्क्रिय किया…
मुख्यमंत्री ने एम्स में भर्ती सारकोट की माहेश्वरी के उपचार के सम्बन्ध में जानकारी ली…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर चमोली के सारकोट गांव निवासी महेश्वरी देवी का उपचार किया जा रहा है। जिसे लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी संदीप तिवारी से उनके उपचार के साथ ही अन्य सुविधाओं के विषय में विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट निवासी महेश्वरी देवी का उपचार मुख्यमंत्री के निर्देशों पर एम्स ऋषिकेश से करवाया जा रहा है। साथ ही उनकी नियमित जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जाकर जांच कर रही है। चिकित्सकों ने उनके…
