मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सेक्टर-08, प्रयागवाल मार्ग, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित ज्ञान महाकुंभ भारतीय शिक्षा रू राष्ट्रीय संकल्पना कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए ज्ञान महाकुंभ का आयोजन किया गया है। जिससे हमारे युवाओं, आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान होगी। महाकुंभ के साथ ज्ञानकुंभ का आयोजन देश को नई दिशा देगा। यह हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण है कि अनेकों विकास कार्य आज हमारे देश…
Category: उत्तराखंड
ड्रोन दीदी – वंचित वर्ग की बेटियां ड्रोन पायलट बन भर रही हैं ऊंची उड़ान…
पिथौरागढ़ की तनुजा वर्मा, गैरसैंण की रौशनी और उत्तरकाशी की जशोदा। ग्रामीण पृष्ठभूमि और सामाजिक तौर पर कमजोर तबके से आने वाली इन तीनों युवतियों ने आज से कुछ समय पहले तक लैपटॉप तक नहीं चलाया था, लेकिन आज वो ड्रोन दीदी बनकर, ड्रोन असेम्बलिंग, रिपेयरिंग से लेकर फ्लाइंग तक का काम आसानी से कर रही हैं। ये संभव हो पाया है, उत्तराखंड सरकार के उपक्रम आईटीडीए कैल्क के ड्रोन सर्विस टैक्नीशियन कोर्स, ड्रोन दीदी से। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार ग्रामीण और आर्थिक सामाजिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाले…
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने खोली में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का स्थलीय निरीक्षण किया
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने खोली में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने पूरे निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के सख्त निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही परिलक्षित होने पर संबंधित कार्यदाई संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान देने के भी कड़े निर्देश दिए। शनिवार को जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था से अब तक निर्माण…
27 साल बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत, पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई…
केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने अब देश की राजधानी दिल्ली पर भी कब्जा जमा लिया है। करीब 27 साल बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की। पार्टी की जोरदार जीत के बाद दिल्ली स्थिति बीजेपी मुख्यालय पर खास आयोजन किया गया है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम आला नेता पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं, जहां उनका दिल्ली बीजेपी सांसदों ने भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने…
मुख्यमंत्री धामी ने 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमालयन सांस्कृतिक ऑडिटोरियम गढ़ीकैंट में कृषि, उद्यान, समाज कल्याण विभाग में चयनित कुल 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 333 सहायक कृषि अधिकारी, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में वर्ग 2 के 37 व वर्ग 3 के 227 तथा 12 सहायक समाज कल्याण अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नव चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव चयनित अभ्यर्थियों के जीवन में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। सभी उत्तराखंड में कृषि क्षेत्र के उत्थान और समाज कल्याण…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्कूली बच्चों के साथ संवाद किया…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पौड़ी जिले के यमकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर का नव निर्माण, सौंदर्यीकरण कार्य एंव ग्राम पंचुर बारात घर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ संवाद किया एवं विद्यालय का अवलोकन भी किया। इस दौरान आईजीएल (इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड) की वार्षिक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने राजकीय जूनियर हाई स्कूल कांडी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय विथ्याणी में भी जाकर विद्यालय का लोकार्पण किया…
सरकार प्रशासन को है सैनिकों के बलिदान का गहरा एहसासः डीएम
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निराकरण जिला सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा है कि सैनिक हमारे राज्य की शान, सरकार प्रशासन को सैनिकों के बलिदान का एहसास है, कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश है कि सैनिकों की समस्याओं का हरसंभव निराकरण किया जाए, प्रशासन तथा सरकार निरंतर निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों, आश्रितों, वीर माताओं, वीरांगनाओं की समस्याओं का हर स्तर पर…
खेलों से सपने साकार: उत्तराखंड के युवाओं की मेहनत से संवरता भविष्य…
देहरादून: उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल ने प्रदेश के युवाओं को न सिर्फ खेलों के प्रति जागरूक किया, बल्कि उन्हें अपने सपनों को पूरा करने की नई प्रेरणा भी दी। इन खेलों ने साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और सही दिशा में प्रयास करने से बड़े से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। राष्ट्रीय खेल का आयोजन प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, जिसने बच्चों और युवाओं को खेलों में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। खेलों को देखने आई महिलाओं और दर्शकों ने कहा कि…
तीर्थ पुरोहितों की सहयोगी बनकर चार धाम की यात्रा को और अधिक सफल बनाएगी सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत एवं चारों धामों के पुरोहितों ने भेंट की। इस अवसर पर चार धामों से आए तीर्थ पुरोहितों ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दिए जाने पर मंत्र उच्चारण के साथ मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा को और बेहतर बनाए जाने हेतु सभी तीर्थ पुरोहितों के सुझाव भी लिए। मुख्यमंत्री ने सभी तीर्थ पुरोहितों का अभिनंदन करते हुए कहा कि राज्य सरकार तीर्थ पुरोहितों की सहयोगी बनकर चार धामों की यात्रा…
नैनीताल: रामलीला ग्राउन्ड हल्द्वानी में नवनिर्वाचित मेयर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ…
शुक्रवार को रामलीला ग्राउन्ड हल्द्वानी में नवनिर्वाचित मेयर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने नवनिर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने सभी 60 पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ समारोह मे बडी संख्या में लोग साक्षी बने। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि हल्द्वानी शहर का चहुमुखी विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री/खेल मंत्री…
