मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय लोहियाहेड, खटीमा में जनता से संवाद किया व जन समस्याएं सुनी…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय, लोहियाहेड, खटीमा में जन संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा उपस्थित रहे।

डीएम ने एयरपोर्ट के समीप बिना एनओसी के निर्माण कार्यों की रिपोर्ट तलब…

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण देहरादून पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में हवाई अड्डे के प्रचालन क्षेत्र में बर्ड हिट की घटनाओं एवं वन्यजीवों की गतिविधियों पर नियंत्रण के सम्बन्ध में 10 किमी परिधि के भीतर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के समीप बिना एनओसी के हो रहे अनाधिकृत निर्माण पर एसडीएम डोईवाला, एमडीडीए, एयरपोर्ट के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी/प्रशासक…

भारतीय व्यापार मंडल की 2025 की पहली बैठक संपन्न हुई…

देहरादून- 09 जनवरी 2025 – भारतीय व्यापार मंडल की 2025 की प्रथम बैठक प्रदेश कार्यालय दून वन शॉपिंग कंपलेक्स सालावाला कैंट रोड देहरादून मे संपन्न हुई। भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड सतीश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हम व्यापारियों के लिए चिंतित है और उनकी हर संभव सेवा करने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग को मदद करने के लिए हमारी एक टीम तैयार हो रही है जो दूर दराज के क्षेत्रों में व्यापार कर रहे हैं लोगों को ऑनलाइन सुझाव एवं बैठक…

मुख्यमंत्री धामी ने 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने जा रहे 72 प्रतिभागियों को फ्लैग ऑफ किया…

दिनांक 10 से 12 जनवरी के मध्य भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के 72 सदस्यीय दल को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया। इस दौरान युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित थीं। उक्त दल में सांस्कृतिक कार्यक्रम से संबंधित 30 प्रतिभागी तथा विकसित भारत से संबंधित 42 यंग लीडर्स राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 72 सदस्यीय दल में 40 महिला प्रतिभागी महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।…

विभिन्न डिजिटल परियोजनाओं का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और NIC द्वारा विकसित की गई विभिन्न डिजिटल परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा और डेटा सुरक्षा की चुनौतियां तथा डिजिटल युग में सार्वजनिक सेवाओं को अधिक दक्ष, तीव्र और समावेशी बनाने के लिए नई तकनीकी को आत्मसात करते हुए आईटीडीए और NIC द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित किए हैं। जिससे आम जनमानस को *ऑल इन वन* की तर्ज पर एक ही प्लेटफार्म पर आसानी से विविध…

धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली जी के नेतृत्व में रोड-शो एवं जनसभाएं की गई…

बुधवार को धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली जी के नेतृत्व में भाजपा में प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने वार्ड 81 प्रत्याशी राखी वार्ड 86 में प्रत्याशी पुष्पा नौटियाल वाला वार्ड 89मे प्रत्याशी उषा चौहान वार्ड 87 में प्रत्याशी पुष्कर चौहान वार्ड 86 में प्रत्याशी मंजू कौशिक रोड-शो एवं जनसभाएं की। विधायक विनोद चमोली ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देहरादून नगर निगम को एक ऐसा मेयर देने जा रही है जो की चुनाव के समय से ही महानगर देहरादून की विकास यात्रा (विजन) को लेकर…

वन पंचायतों के गठन के लिए डीएम ने एसडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया…

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट जिला वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक अयोजित की गई। वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु प्रभावी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि रोकने हेतु वन पंचायतों एवं स्थानीय निवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होनंे 20 फरवरी तक वन पंचायतों का गठन करने के निर्देश दिए। इसके लिए उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि वन पंचायतों को हर संभव वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। बसंल द्वारा नैनीताल में जिलाधिकारी रहते…

दून पुस्तकालय के सभागार में बच्चों के लिए हैरी पॉटर फिल्म का प्रदर्शन…

देहरादून: दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के बाल अनुभाग ने आज दिन में हैरी पॉटर फ़िल्म बच्चों और परिवारों के लिए एक मजेदार फ़िल्म का प्रदर्शन किया गया। इसमें बच्चों के अलावा उनके परिवारिक सदस्यों और युवाओं ने हैरी पॉटर नाम के एक बाल जादूगर पर केंद्रित जादुई करिश्मे और साहसिक फिल्म का भरपूर आनंद लिया। एक लड़का जो अपने ग्यारहवें जन्मदिन पर सीखता है कि वह दो शक्तिशाली जादूगरों का अनाथ बेटा है और उसके पास अपनी खुद की कई अनूठी जादुई शक्तियाँ हैं। उसे एक अवांछित बच्चे के…

फिर मंडराने लगा खतरा…उत्तराखंड में अलर्ट जारी, अस्पतालों में वायरस से निपटने के इंतजाम शुरू

एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) के साथ-साथ सीजनल इन्फ्लुएंजा को लेकर अलर्ट जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इंतजाम करना शुरू कर दिए हैं। अस्पतालों में मशीनें दुरूस्त करने, दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के अलावा आईवी इंजेक्शन, फ्लूड आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा यही है कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है, सिर्फ एहतियात बरतना जरूरी है। वहीं स्थिति से निपटने के इंतजाम किए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. हरीश पंत के मुताबिक डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच), बीडी पांडे अस्पताल और बेस…

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए सड़क सुधारीकरण की कवायद जारी…

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर में जनमानस को आवागमन हेतु सुखद, सुरक्षित, सड़क सुविधा मुहैया कराने में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक कार्य को मानक के अनुरूप करवाने की कवायद शुरू की। उन्होंने रेखीय विभागों को चौक-चौराहा एवं सड़कों में अपने अपने निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर करने के कड़ी निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में विभागो द्वारा तेजी से सड़क की सुधारीकरण कार्य किए गए, जिसके चलते आज शहर में तेजस रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों पर अंकुश लग गई है। साथ ही जनमानस को आवागमन की…