मुख्य सचिव ने नाबार्ड को प्रस्तावों की स्वीकृति में तेजी लाने के दिए निर्देश…

नाबार्ड के तहत स्वीकृत प्रस्तावों के सापेक्ष विभागों द्वारा लक्ष्य से कम ऋण वितरण पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने डिस्बर्समेंट को गम्भीरता से लेते हुए ऋण वितरण व अदायगियों के लक्ष्य को तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं* सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी विभागों के सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को ऋण वितरण एवं अदायगियों में तेजी कार्य करने के निर्देश दिए हैं। विभागों द्वारा ऋण वितरण एवं अदायगियों के साथ ही नाबार्ड को प्रस्ताव भेजने के दौरान प्रक्रियाओं में हो रहे…

मुख्यमंत्री धामी ने बरेली में किया 29 वें उत्तरायणी मेले का शुभारंभ…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बरेली पुलिस लाइन में 29 वें उत्तरायणी मेले में प्रतिभाग करते हुए मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी मेले का प्राचीन समय से ही व्यापक सांस्कृतिक,व्यापारिक और ऐतिहासिक महत्व रहा है। प्राचीन समय में जब संचार और आवागमन के साधन सीमित थे तो उस समय मेल- मिलाप, व्यापार, सूचना के आदान-प्रदान हेतु मेलों का बड़ा महत्व था। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण, उज्जैन…

मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय लोहियाहेड, खटीमा में जनता से संवाद किया व जन समस्याएं सुनी…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय, लोहियाहेड, खटीमा में जन संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा उपस्थित रहे।

डीएम ने एयरपोर्ट के समीप बिना एनओसी के निर्माण कार्यों की रिपोर्ट तलब…

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण देहरादून पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में हवाई अड्डे के प्रचालन क्षेत्र में बर्ड हिट की घटनाओं एवं वन्यजीवों की गतिविधियों पर नियंत्रण के सम्बन्ध में 10 किमी परिधि के भीतर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के समीप बिना एनओसी के हो रहे अनाधिकृत निर्माण पर एसडीएम डोईवाला, एमडीडीए, एयरपोर्ट के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी/प्रशासक…

भारतीय व्यापार मंडल की 2025 की पहली बैठक संपन्न हुई…

देहरादून- 09 जनवरी 2025 – भारतीय व्यापार मंडल की 2025 की प्रथम बैठक प्रदेश कार्यालय दून वन शॉपिंग कंपलेक्स सालावाला कैंट रोड देहरादून मे संपन्न हुई। भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड सतीश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हम व्यापारियों के लिए चिंतित है और उनकी हर संभव सेवा करने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग को मदद करने के लिए हमारी एक टीम तैयार हो रही है जो दूर दराज के क्षेत्रों में व्यापार कर रहे हैं लोगों को ऑनलाइन सुझाव एवं बैठक…

मुख्यमंत्री धामी ने 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने जा रहे 72 प्रतिभागियों को फ्लैग ऑफ किया…

दिनांक 10 से 12 जनवरी के मध्य भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के 72 सदस्यीय दल को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया। इस दौरान युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित थीं। उक्त दल में सांस्कृतिक कार्यक्रम से संबंधित 30 प्रतिभागी तथा विकसित भारत से संबंधित 42 यंग लीडर्स राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 72 सदस्यीय दल में 40 महिला प्रतिभागी महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।…

विभिन्न डिजिटल परियोजनाओं का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और NIC द्वारा विकसित की गई विभिन्न डिजिटल परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा और डेटा सुरक्षा की चुनौतियां तथा डिजिटल युग में सार्वजनिक सेवाओं को अधिक दक्ष, तीव्र और समावेशी बनाने के लिए नई तकनीकी को आत्मसात करते हुए आईटीडीए और NIC द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित किए हैं। जिससे आम जनमानस को *ऑल इन वन* की तर्ज पर एक ही प्लेटफार्म पर आसानी से विविध…

धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली जी के नेतृत्व में रोड-शो एवं जनसभाएं की गई…

बुधवार को धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली जी के नेतृत्व में भाजपा में प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने वार्ड 81 प्रत्याशी राखी वार्ड 86 में प्रत्याशी पुष्पा नौटियाल वाला वार्ड 89मे प्रत्याशी उषा चौहान वार्ड 87 में प्रत्याशी पुष्कर चौहान वार्ड 86 में प्रत्याशी मंजू कौशिक रोड-शो एवं जनसभाएं की। विधायक विनोद चमोली ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देहरादून नगर निगम को एक ऐसा मेयर देने जा रही है जो की चुनाव के समय से ही महानगर देहरादून की विकास यात्रा (विजन) को लेकर…

वन पंचायतों के गठन के लिए डीएम ने एसडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया…

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट जिला वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक अयोजित की गई। वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु प्रभावी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि रोकने हेतु वन पंचायतों एवं स्थानीय निवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होनंे 20 फरवरी तक वन पंचायतों का गठन करने के निर्देश दिए। इसके लिए उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि वन पंचायतों को हर संभव वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। बसंल द्वारा नैनीताल में जिलाधिकारी रहते…

दून पुस्तकालय के सभागार में बच्चों के लिए हैरी पॉटर फिल्म का प्रदर्शन…

देहरादून: दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के बाल अनुभाग ने आज दिन में हैरी पॉटर फ़िल्म बच्चों और परिवारों के लिए एक मजेदार फ़िल्म का प्रदर्शन किया गया। इसमें बच्चों के अलावा उनके परिवारिक सदस्यों और युवाओं ने हैरी पॉटर नाम के एक बाल जादूगर पर केंद्रित जादुई करिश्मे और साहसिक फिल्म का भरपूर आनंद लिया। एक लड़का जो अपने ग्यारहवें जन्मदिन पर सीखता है कि वह दो शक्तिशाली जादूगरों का अनाथ बेटा है और उसके पास अपनी खुद की कई अनूठी जादुई शक्तियाँ हैं। उसे एक अवांछित बच्चे के…