देहरादून 19 अप्रैल।उत्तराखंड में पावन अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसी के साथ चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया। परंपरा के अनुसार दोनों धामों में पहली पूजा नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई। पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और सफल यात्रा की कामना की। धार्मिक परंपराओं के तहत मां गंगा की उत्सव डोली भैरव…
Category: उत्तराखंड
सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…
देहरादून 17 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज एक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। देहरादून के जाखन क्षेत्र में राजपुर रोड स्थित फुटपाथ क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की पड़ताल करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया और कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताई। जाखन निवासी विवेक मदान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विद्युत लाइन को अंडरग्राउंड करने के दौरान फुटपाथ को खोद दिया गया, लेकिन बाद में…
उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…
देहरादून, 17 अप्रैल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग (PWD) की आगामी पांच वर्षों (2026-2031) की कार्ययोजना से जुड़ी मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “विजन के साथ विकास” राज्य सरकार की प्राथमिकता है और यह मास्टर प्लान उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे को सशक्त एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में अहम कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तिका राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का रोडमैप तैयार करती है, जो “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को हासिल करने…
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…
देहरादून 17 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर 30 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना सक्षम स्तर की संस्तुति के किसी भी शिकायत को फोर्स क्लोज न किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी, विभागाध्यक्ष या संबंधित सचिव की अनुमति के बिना फोर्स क्लोज की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं होगी। यदि बिना पर्याप्त कार्रवाई के शिकायत बंद की जाती है, तो संबंधित…
अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…
देहरादून 14 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय संविधान के निर्माता एवं ‘भारत रत्न’ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के आदर्शों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए, वे आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाबा साहेब…
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनका हर दौरा राज्य के लिए नई ऊर्जा और विकास की नई सौगात लेकर आता है। उन्होंने कहा कि आज राज्य को ₹12 हजार करोड़ की लागत से बने एशिया के सबसे लंबे ऐलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिली है। विकास को मिली नई रफ्तार मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई गति देगा। साथ ही यह अवसर बीआर अंबेडकर की जयंती…
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…
देहरादून 14 अपने। बैसाखी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में सिख समाज के एक बड़े और गरिमामयी प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक सरोपा भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल में हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, उत्तराखंड किसान आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी, जनसंख्या नियंत्रण समिति के अध्यक्ष दिनेश मंसेरा और विधायक सुरेश गड़िया सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे। मुलाकात के दौरान वातावरण श्रद्धा, सौहार्द और उत्साह…
हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की। इस दौरान उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद समाज और राज्य के लिए सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होता है। इस अवसर पर आश्रम परिसर में आध्यात्मिक वातावरण के बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…
देहरादून, 13 अप्रैल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सुरक्षा प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बिजली और स्वच्छता सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और सभी तैयारियां तय समयसीमा में…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी हर्ष और उल्लास के साथ उत्साह व भाईचारे का पर्व है। उन्होंने कहा कि नई फसल के कटने से जुड़ा यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं तथा किसान एवं कृषि संस्कृति का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी का पर्व लोक आस्था, समृद्धि और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जो हमें परिश्रम, सहयोग और आपसी सद्भाव का संदेश देता है।…
