हेरिटेज एविएशन ने शुरू की पिथौरागढ़-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा…

पिथौरागढ़, 09 दिसंबर 2024: हेलीकॉप्टर सेवाओं में अग्रणी हेरिटेज एविएशन ने पिथौरागढ़-अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पर दैनिक हेलीकॉप्टर सेवाओं की शुरुआत की है। यह पहल उत्तराखंड के दूरस्थ और सुंदर क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए क्षेत्रीय यात्रा का अनुभव बदलने के उद्देश्य से शुरू की गई है। नए सेवा मार्ग का उद्देश्य निवासियों और पर्यटकों के लिए तेज़, आरामदायक और कुशल यात्रा विकल्प प्रदान करना है, जो उत्तराखंड के सुरम्य दृश्यों का अनोखा हवाई अनुभव भी प्रदान करेगा। इस सेवा से यात्रा का समय काफी कम होगा, जिससे क्षेत्रीय पर्यटन…

द पाॅली किड्स स्कूल डी.एल.रोड के वार्षिकोत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन…

देहरादून: द पाॅली किड्स स्कूल डी.एल.रोड के वार्षिकोत्सव के अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। रविवार को सर्वे ऑफ इंडिया के ऑडिटोरियम में आयोजित वार्षिकोत्सव में नन्हें बच्चों की अद्भुत प्रतिभा देखने को मिली। ‘टेल्स ऑफ इंडिया’ थीम पर आधारित प्रस्तुतियों में सम्राट अशोक द्वारा सशस्त्र विजयों का परित्याग कर बौद्ध धर्म को अपनाने और मानवता की सेवा को अत्यंत रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। रानी पदमावत के साहस और शहीद भगत सिंह और उनके साथियों…

पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ नेता जगमोहन रावत…

जनपद उत्तरकाशी के सीमांत क्षेत्र भटवाड़ी प्रखंड के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख और वरिष्ठ नेता जगमोहन रावत जी के आकस्मिक निधन के बाद उनके पैतृक घाट पर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। कल रात हृदय गति रुकने के कारण उनका निधन हो गया। जैसे ही यह दुखद समाचार क्षेत्र में फैला, सुबह से ही उनके निज आवास ग्राम बारसू में शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। दोपहर 12 बजे उनके पार्थिव शरीर को रथ यात्रा के माध्यम से गांव बारसू से पाला होते हुए स्वारीगाड़…

मुख्यमंत्री ने टॉपर 157 छात्र–छात्राओं को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर किया रवाना…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय, नानूरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल परीक्षा 2024 के टॉपर 157 छात्र – छात्राओं के दल को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी छात्र- छात्राएं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देशवासियों को उत्तराखंड की विशिष्टता से भी परिचित कराने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ब्लॉक स्तर पर मेधावी छात्र छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम शुरु कर दिया है।…

मुुख्यमंत्री धामी ने स्यालसौड़ में आयोजित कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले में प्रतिभाग किया…

रुद्रप्रयाग : मुुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विकास खंड अगस्त्यमुनि के स्यालसौड़ में आयोजित कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 47.43 करोड़ की 18 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास एवं ₹1.23 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि चोपता के चांदधार एवं गैंठाणा बांगर में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य किया जाएगा। स्वांरीग्वांस से कार्तिक स्वामी तक 8 किमी मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। अंधेरगढ़ी-तलसारी मोटर मार्ग के जैचोंरा से ऐटा पवननगर,…

मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल, ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल, ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने उखीमठ में शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ करते हुए, प्रशासन द्वारा यात्रा के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन यात्रा…

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न…

नैनीताल : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून, द्वारा आशुलिपिक वैयक्तिक सहायक लिखित परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस आशय की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान ने बताया कि आशुलिपिक वैयक्तिक सहायक लिखित परीक्षा हल्द्वानी के 11 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गयी। जिसमें कुल परीक्षार्थी 5366 में से 3819 उपस्थित जबकि 1547 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न…

नैनीताल : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून, द्वारा आशुलिपिक वैयक्तिक सहायक लिखित परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस आशय की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान ने बताया कि आशुलिपिक वैयक्तिक सहायक लिखित परीक्षा हल्द्वानी के 11 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गयी। जिसमें कुल परीक्षार्थी 5366 में से 3819 उपस्थित जबकि 1547 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

उत्तराखंड में नशा और बेरोज़गारी के खिलाफ जनसंघर्षों को मजबूत करने की जरूरत: उपपा

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने उत्तराखंड में तेज़ी से बढ़ रही बेरोजगारी व नशे के सवाल पर कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किए नशा नहीं नौकरी दो आंदोलन का स्वागत किया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि हमारे गांव बसभीड़ा (चौखुटिया अल्मोड़ा) से 2 फरवरी 1984 को शुरू हुए प्रखर नशा नहीं रोज़गार दो काम का अधिकार दो आंदोलन के महत्व को समझने में इस पार्टी को 41 वर्ष लग गए जिससे थोड़ी चिंता होती है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि हमारे…

विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी ने मेधावी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने छात्रों को अच्छे नागरिक, जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए संस्कारयुक्त शिक्षा दिए जाने पर जोर देते हुए कहा है कि सरस्वती विद्या मंदिर इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के पर्याप्त अवसर देकर ही हम बेहतर समाज व सुदृढ़ भारत का निर्माण करने में सफल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शक्तिपुरम चिन्यालीसौड़ के मेधावी सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। इस अवसर पर…