रूद्रप्रयाग। खोये हुए मोबाइल फोन लौटाकर पुलिस ने लोगों को खुशियों की सौगात दी गयी है। पुलिस ने लगभग 24 लाख रूपये कीमत के 92 मोबाइल बरामद किये है। जिनमें से आज 27 लोगों के फोन वापस किये गये है। जनपद रुद्रप्रयाग में निवासरत आम जनमानस व चारधाम यात्रा में आये श्रद्धालु व रोजगार के सिलसिले में रुद्रप्रयाग में रह रहे व्यक्ति जिनके मोबाइल फोन किसी कारणवश खो गये थे और उनके स्तर से काफी ढूंढखोज करने पर भी न मिलने पर उनके द्वारा इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थानों पर…
Category: उत्तराखंड
रिटायर्ड आईएएस सुशील कुमार बने राज्य निर्वाचन आयुक्त
देहरादून। उत्तराखंड के रिटायर्ड आईएएस अफसर सुशील कुमार को राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह बीते साल गढ़वाल आयुक्त के पद से रिटायर हुए थे। राज्य निर्वाचन आयुक्त(पंचायतराज और स्थानीय निकाय) का पद बीते आठ माह से खाली था। वहीं, अब प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव को देखते हुए शासन ने सुशील कुमार की नियुक्ति इस पद पर की है। गुरुवार को इसका आदेश जारी हो गया है। आयुक्त सुशील कुमार उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक…
उत्तराखंड में निर्मित 13 दवाइओं के सैंपल फेल
देहरादून। उत्तराखंड में मौजूद फार्मा कंपनियों में बनी दवाओं के सैंपल फेल होने का सिलसिला जारी है। बावजूद इसके अभी तक इन फार्मा कंपनियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है। जिससे कि इनपर शिकंजा कसा जा सके। देश भर में मौजूद फार्मा कंपनियों की ओर से बनाई जा रही दवाओं की गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन लगातार दवाइयों का सैंपल लेकर जांच कर रहा है। इसी क्रम में जुलाई महीने में केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन ने तमाम फार्मा कंपनियों में बनी दवाइयों का सैंपल…
कालेज परिसर में दो गुलदारों को देखे जाने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत
हरिद्वार। रुड़की स्थित एक कॉलेज में दो गुलदार आपस में अठखेलियां करते हुए कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। जिसके बाद कॉलेज समेत आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गयी है। कॉलेज प्रबंधक ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी गांव के पास जस्सावाला रोड के समीप एक कॉलेज में गुलदार का एक जोड़ा दिखाई देने से हड़कंप मच गया। कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों गुलदार अठखेलियां करते हुए कैद हुए हैं। वीडियो के मुताबिक,…
विकासनगर चकराता मार्ग पर यातायात शुरू
देहरादून। जनपद के विकासनगर-कालसी चकराता मार्ग भारी बारिश से जगह-जगह बाधित हो गया था। मार्ग बाधित होने से रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। वहीं लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को दुरुस्त कर लिया है। जिसके बाद मार्ग पर फंसे लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। उत्तराखंड में भारी बारिश से विकासनगर-कालसी चकराता मोटर मार्ग जगह-जगह बाधित हो रहा है। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर ककाडी खड्ड और जजरेड की पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से बंद हो गया था। लगातार बारिश होने के…
वरुणावत पर्वत की तलहटी पर भूस्खलन,लोग घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों को निकले
उत्तरकाशी। बीती रात भारी बारिश से वरुणावत की तलहटी गोफियारा क्षेत्र में भूस्खलन से बोल्डर और मलबा गिरने से लोगों में हड़कंप मच गया। दहशत के चलते क्षेत्र के लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से डीएम ने तकनीकी समिति गठित कर जल्द रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। बीती रात वरुणावत पर्वत ने एक बार फिर रौद्र रूप दिखाया। आवासीय क्षेत्र में वरुणावत पर्वत से अचानक बोल्डर गिरने से अफरा तफरी मच गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भाग कर जान…
खाघ सुरक्षा के सम्बन्ध में दायर वादों की हो त्वरित सुनवायीः रतूडी
देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने निर्देश दिये है कि खाघ सुरक्षा के सम्बन्ध में दायर वादों की त्वरित सुनवायी की जाये। आज यहां खाघ सुरक्षा के सम्बन्ध में न्याय निर्णयन हेतु दायर वादों के विलम्ब के मामलों का गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने न्याय निर्णायक अधिकारीध्जिलाधिकारीध्एडीएम को वादों की त्वरित सुनवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशों के ससमय अनुपालन ना होने की दशा में उत्तरदायी अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के भी निर्देश दिए हैं। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारियों को मुख्य…
मुख्यमंत्री ने 72 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दिये नियुक्ति पत्र
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड से चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड से चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिनमें समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी विषय में चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के मेधावी छात्रों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग…
पुलिस स्टेशन इंचार्ज को हटाने की मांग को लेकर छात्र नेताओं का हंगामा
नैनीताल। जिले के हल्दूचैड़ पुलिस स्टेशन इंचार्ज पर मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाते हुए छात्र संघ नेताओं ने देर रात जमकर हंगामा किया। पुलिस स्टेशन इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र संघ के नेता पुलिस स्टेशन के सामने ही धरने बैठ गए। हंगामे के बाद मौके पर पहुंची लालकुआं कोतवाली पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। लेकिन छात्र संघ के लोगों ने कहा कि यदि पुलिस स्टेशन इंचार्ज को नहीं हटाया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बताया जा रहा है…
भारी बारिश से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे बाधित
चमोली। भारी बारिश के चलते कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनला के पास लगातार भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में बीआरओ को मार्ग दुरुस्त करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मंगलवार को फिर सुनला और बेनोली के समीप हाईवे बंद हो गया, जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चमोली हाईवे पर लगातार भूस्खलन से मार्ग बाधित हो रहा है। हाईवे पर लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। मानसून सीजन को देखते हुए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सभी संबंधित विभाग को अलर्ट मोड…
