देहरादून,2 नवम्बर, 2025. राज्य स्थापना रजत जयन्ती समारोह के अंतर्गत दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र, देहरादून में दूसरे दिन विभिन्न रोचक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्तराखंड पुस्तक मेला एवं बाल गतिविधियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।यह कार्यक्रम राज्य स्थापना दिवस समारोह की दूसरी श्रृंखला का भाग है, जिसका उद्देश्य उत्तराखंड की साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाना है। इन पुस्तकालय में लगे पुस्तक मेले में आज भी लोगों ने पुस्तकों की खरीददारी की. ज्ञातव्य है कि यहां प्रकाशकों ने उत्तराखंड की संस्कृति, समाज, लोक जीवन और…
Category: उत्तराखंड
राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति निकेतन में फुट ओवर ब्रिज और घुड़सवारी क्षेत्र का किया लोकार्पण
देहरादून। माननीय राष्ट्रपति ने आज देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में दो नई आगंतुक- केंद्रित सुविधाओं- पैदल पार पुल (फुट ओवर ब्रिज) और घुड़सवारी क्षेत्र का लोकार्पण किया। इन दोनों परियोजनाओं ने राष्ट्रपति निकेतन परिसर को आधुनिकता, सुरक्षा और विरासत के अद्भुत संगम के रूप में स्थापित कर दिया है। राजपुरा रोड पर बने 105 फीट लंबे पैदल पार पुल ने अब राष्ट्रपति निकेतन और आगामी राष्ट्रपति उद्यान (132 एकड़ परिसर) के बीच निर्बाध संपर्क स्थापित कर दिया है। उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा ₹9 करोड़ की लागत से निर्मित…
पहाड़ के लोकपर्व हमारा गर्व, हमारी आत्मा — सीएम धामी
मुख्यमंत्री आवास में आज इगास पर्व बड़े हर्ष–उल्लास, पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव के साथ भव्य रूप से मनाया गया। देवभूमि की लोक परंपराओं को समर्पित इस विशेष अवसर पर राजयपाल ले. ज. गुरमीत सिंह ( से नि) की उपस्थिति में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इगास हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, लोक आस्था और सामूहिक भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों, गायकों और विभिन्न क्षेत्रों से आए सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक लोकगीत व लोकनृत्य…
लंबे समय से लंबित मांग को मिली मंजूरी, एसडीएसीपी लाभ से दंत चिकित्साधिकारियों का बढ़ेगा मनोबल
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने दंत चिकित्साधिकारियों (Dental Surgeons) को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एसडीएसीपी (SDACP) लाभ देने की औपचारिक मंजूरी प्रदान की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश में कहा गया है किप्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के दंत शल्य चिकित्साधिकारियों को एसडीएसीपी का लाभ प्रदान किया जाएगा। यह निर्णय शासन के पूर्व के आदेश संख्या-654 (जुलाई 2016) और संख्या-154 (4 फरवरी 2019) के आधार पर लिया गया है। स्वास्थ्य सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है…
रुद्रप्रयाग में सहकारिता मेला 2025 का तीसरा दिन रहा आकर्षण का केंद्र
रुद्रप्रयाग गुलाबराय खेल मैदान रुद्रप्रयाग में चल रहे सहकारिता मेला 2025 के तीसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चण्डी प्रसाद भट्ट, उपाध्यक्ष सीमांत अनुश्रवण परिषद, उत्तराखण्ड द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋतु नेगी, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत रुद्रप्रयाग ने की।। अपने संबोधन में चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सहकारिता आंदोलन ग्रामीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक परिवर्तन ला रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता मेलों के माध्यम से…
नैनीताल की सोनिया और टिहरी के जसपाल रावत ने जीती इलेक्ट्रिक कार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का शुभारंभ करते हुए शुक्रवार को सचिवालय में ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ के अंतर्गत मेगा लकी ड्रॉ निकाला। राज्य कर विभाग, उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1888 लकी ड्रॉ विजेता चुने गए। नैनीताल जनपद की सोनिया और टिहरी जनपद के जसपाल रावत ने प्रथम विजेता के रूप में एक-एक इलेक्ट्रिक कार जीती। मुख्यमंत्री ने दोनों विजेताओं से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ योजना राज्य में जारी रहेगी।…
देवभूमि रजत जयंती उत्सव में सौरभ मैठाणी के गीतों ने बांधा शमा
हरिद्वार 30 अक्टूबर- राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई, जब युवा गायक सौरभ मैठाणी ने अपने सुरों से पूरे वातावरण को भावनाओं और उत्साह से भर दिया।उनकी मधुर आवाज़ ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया। कभी लोकधुनों की मिठास बिखरी तो कभी देशभक्ति की तरंगों ने मंच और मैदान दोनों को जोश से भर दिया। मैठाणी के गीतों पर दर्शक स्वयं को झूमने से न रोक से और मैठाणी ए साथ जमकर थिरके, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने…
इंदिरा मार्केट व आढ़त बाजार के कार्यों में लायी जाए तेजीः मुख्य सचिव
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में देहरादून शहर के मोबिलिटी प्लान से सम्बन्धित एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण की बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने देहरादून शहर के लिए यातायात संकुलन योजना की प्रगति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को मोबिलिटी प्लान के तहत सुधारीकरण के लिए चिन्हित स्थानों में सुधार प्रक्रिया शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अगले एक माह में कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर एनफोर्समेंट…
गौरव का पल : उत्तराखण्ड की अनीशा ने 10 किलोमीटर की 3.0 राष्ट्रीय रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में किया प्रथम स्थान प्राप्त
30 अक्टूबर 2025 का दिन उत्तराखण्ड के लिए गर्व का क्षण बन गया, जब चमोली जनपद के छोटे से गांव लुन्तरा (पो. नंदानगर) की बेटी कुमारी अनीशा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित रेड रन मैराथन 3.0 में देशभर के प्रतिभाशाली धावकों को पछाड़ते हुए महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। अनीशा ने 10 किलोमीटर की 3.0 प्रतियोगिता की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा नागालैण्ड के दीमापुर जनपद में आयोजित की गई थी।…
विशेष चैकिंग अभियान के तहत 31 वाहनों के चालान, 03 वाहन सीज
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु परिवहन विभाग द्वारा विशेष चैकिंग अभियान लगातार जारी हैं। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी टिहरी सतेन्द्र राज ने बताया कि मंगलवार को तहसील दिवस से वापस आते समय एक दुपहिया वाहन सवार, शराब पीकर वाहन को चला रहा था, जिसको परिवहन विभाग की टीम ने रुकने को कहा तो वह नहीं रुका, अपितु खतरनाक तरीके से वाहन को भगा कर ले गया, जिसको परिवहन विभाग की टीम द्वारा कोटी के पास पकड़ लिया गया। आरोपी को पुलिस कोतवाली टिहरी…
