उत्तरकाशी। वरुणावत पर्वत पर हो रहे भूस्खलन का विशेषज्ञों ने विस्तृत सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। शनिवार को गोफियारा भूस्खलन क्षेत्र के सर्वे के लिए सर्वेक्षण टीम के साथ आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर, ड्रोन ऑपरेटर एवं एसडीआरएफ के सदस्य वरुणावत पहाड़ी रवाना हो गए हैं। शुक्रवार को टीम के सदस्यों ने वरुणावत पर्वत के ठीक सामने स्थित कुटेटी देवी क्षेत्र और पर्वत की तलहटी में पहुंचकर भूस्खलन का जायजा लिया। यह टीम भूस्खलन के कारण और निवारण पर अपनी रिपोर्ट देगी। बीते 27 अगस्त से वरुणावत पर्वत से लगे…
Category: उत्तराखंड
चट्टान टूटने से हाईवे पर आया भारी मलबा,दूसरे दिन भी आवाजारी बंद
उत्तरकाशी। सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाला ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे शनिवार को दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया। शनिवार को फिर पहाड़ी से चट्टान टूटने से हाईवे पर भारी मलबा आ गया। दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे पर खरादी कुथनौर के बीच आएं दिन मलबा पत्थर आने से आवाजाही बाधित हो रही है। जिस वजह से श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को स्वयं पत्थरों को हटाकर वाहनों को आगे बढ़ाना पड़ रहा है। मलवा पत्थरों के चपेट में आने का भय भी बना हुआ है। मध्य रात्रि को बारिश के बीच मलबा पत्थरों के…
डीएम ने जिला अस्पताल कोरोनेशन का औचक निरीक्षण
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय कोरोनेशन चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को चाक चैबंद करने के निर्देश दिए गये है। बता दें कि सविन बंसल ने विगत दिवस देहरादून के जिलाधिकारी का पदभाग ग्रहण किया है। उन्होने शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल कोरोनेशन पहुंच कर सभी व्यवस्थाओं को देखा और अस्पताल में मरीज को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही मरीजो को दिए जाने वाले भोजन और पानी को लेकर भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बातचीत की और उन्हें सफाई…
बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है। बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे बंदरकोट के पास बोल्डर और मलबा गिरने से बाधित हो गया है। जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। हाईवे बाधित होने से स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्री यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यमुनोत्री घाटी में मूसलाधार बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा और बोल्डर गिरने से बंद…
राहतः मुर्गी के लालच में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार
नैनीताल। जिले के पिटारिया क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से आतंक का सबब बना गुलदार मुर्गी के लालच में फंसकर वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पूर्व सभासद भगवत रावत ने बताया कि बीते एक सप्ताह से एक गांव में गुलदार खतरा बना हुआ था। गुलदार दिन में आबादी वाले क्षे़़त्र में स्थानीय लोगों की जान पर खतरा बनकर मंडरा रहा था। जिसको देखते हुए स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की।…
मोरी में किए गए भूकंप के झटके महसूस
उत्तरकाशी। मोरी में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता तीन रही। भूकंप का केंद्र बिंदु सिंगतुर वन क्षेत्र, उत्तरकाशी-हिमाचल बॉर्डर बताया गया है। हालांकि किसी भी प्रकार हानि की कोई सूचना नहीं है। तहसील/थाना द्वारा दूरभाष पर ली गई सूचनानुसार जनपद में जिला मुख्यालय व समस्त तहसील/थाना क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए हैं। किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जनपद में कुशलता हैं। इससे पूर्व राजधानी देहरादून में भी 26 अगस्त रविवार रात भूकंप के हल्के झटके…
अवैध मज्जिद और मांस की दुकानों हटाने को लेकर आक्रोश रैली
उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय में विभिन्न संगठन के लोग जिला प्रशासन के खिलाफ जुलूस प्रदर्शन करने पहुंचे। मस्जिद मोहल्ले के सामने नारेबाजी के साथ संगठन के लोगों ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार को उत्तरकाशी मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन करने उतरे लोगों ने मांस की दुकानों को बंद करने और अवैध मज्जिद ध्वस्त करने को लेकर नारे लगाई। कई पूर्व सैनिकों सहित टैक्सी यूनियन के लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पहुंची आक्रोश रैली ने खूब नारेबाजी की। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है…
केदारनाथ आपदा प्रभावित व्यवसायियों के लिए 9 करोड़ की राहत जारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में पिछले माह आई आपदा से प्रभावित हुए व्यवसायियों को राहत देने के लिए नौ करोड़ की धनराशि जारी की है। इस संबंध में सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली ने रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को धनराशि मंजूर किए जाने के संबंध में आदेश पत्र जारी कर दिया है। बता दें कि 31 जुलाई को भारी बारिश से लिनचैली से सोनप्रयाग तक पैदल मार्ग और मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थानीय व्यवसायियों को भी भारी क्षति हुई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद दो…
जनसमस्याओं को दूर करना होगी प्राथमिकताः डीएम
देहरादून। नव नियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण किया। उन्होने कोषागार डबल लॉक का चार्ज लेने के उपरान्त कचहरी परिसर स्थित संयुक्त कार्यालय एवं प्रोटोकॉल का निरीक्षण करते हुए विभिन्न पटल के कार्यों का अवलोकन किया। गुरूवार को यहंा कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जिलाधिकारी प्रेस से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी के रूप प्राथमिकताएं बताई तथा मीडिया के सवालों के जवाब दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि लैंड फ्राड के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा इसमें भूमि धोखाधड़ी में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्यवाही की…
शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माताः धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व राष्ट्रपति, शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामना भी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माता हैं। विघार्थियों का चरित्र निर्माण कर उन्हें योग्य नागरिक बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक विघार्थियों को शिक्षित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान तो देते ही है समाज को नई…
