ग्रामीण पर हमले  के बाद कुछ दूरी पर मृत मिला गुलदार

श्रीनगर।  देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिनगर ब्लॉक के जाखी गांव निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी उम्र 56 वर्ष पर गुलदार ने हमला कर दिया। बाद में गुलदार घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर मृत मिला है। बताया जा रहा है कि गुलदार पहले से ही घायल था। .मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह अपने घर जाखी से खुम्खू जा रहे थे। पुराणी जाखी रास्ते से 50 मीटर नीचे झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग और देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी से संपर्क कर घटनाक्रम की…

घायल महिला कांस्टेबल का हाल जानने पहुंचे एसएसपी

देहरादून। सडक दुघर्टना में घायल महिला कांस्टेबल का हाल जानने के लिए एसएसपी अजय सिंह अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से भी जानकारी ली। शनिवार को एसएसपी अजय सिंह द्वारा कनिष्क अस्पताल पहुंचकर जाना सडक दुर्घटना मे घायल महिला आरक्षी का हाल। डाक्टरों से घायल महिला आरक्षी के स्वास्थय की जानकारी प्राप्त कर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश। घायल महिला कांस्टेबल व उनके परिजनों से मुलाकात कर बेहतर उपचार के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। आज नेहरू कालोनी क्षेत्रान्तर्गत अजबपुर फ्लाई ओवर में हुई…

मुख्य सचिव ने भारतनेट, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे, देवबंद रुड़की रेलवे लाइन प्रोजेक्ट की समीक्षा की

देहरादून। सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने भारत नेट प्रोजेक्ट के तहत राज्य में 697 ग्राम पंचायत में से अवशेष 227 ग्राम पंचायत भवनों में समयबद्धता से विद्युतीकरण के निर्देश दिए हैं ताकि इनमें जल्द से जल्द ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी दी जा सके। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए कि राज्य की कठिन भौगोलिक स्थिति, सामरिक महत्व और प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए भारतनेट प्रोजेक्ट को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाना चाहिए । मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने  बैठक में राज्य में भारतनेट…

सीएम धामी ने किया जीईपी सूचकांक का शुभारंभ

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सकल पर्यावरण उत्पाद(जीईपी) लांच किया। इसके बाद सीएम ने प्रेसवार्ता कर कहा कि उत्तराखंड दुनिया का पहला राज्य है, जहां जीईपी लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सब लोगों के लिए आज एतिहासिक दिन है। हमारे पूर्वज अच्छी वायु, जल स्रोत देकर गए हैं। पूरा वायुमंडल शुद्ध वायु से आच्छादित है।जिस प्रकार से हम विकास में आगे बढ़ रहे हैं, उसके तहत कैसे हम पर्यावरण को भी संरक्षित कर रहे हैं, ये उसका सूचकांक है। उन्हांेने कहा कि हमारे सामने आने…

लद्दाख सीमा पर उत्तराखण्ड का एक और जवान शहीद

देहरादून। उत्तरकाशी जनपद का एक और लाल लद्दाख सीमा पर शहीद हो गया है। सेना के जवान की शहादत की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया है, तथा गांव व क्षेत्र में शोक की लहर ब्याप्त है। भारतीय सेना में लेह-लद्दाख बॉर्डर पर तैनात उत्तरकाशी जिले के तहसील बड़कोट सरनौल गांव का लाल श्रवण  की अचानक तबियत से दर्दनाक मौत हो गई है जिससे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। बता दें कि श्रवण कुमार पुत्र शूरवीर सिंह भारतीय सेना की 14वीं बटालियन में लेह -लद्दाख बोर्डर में…

गुलदार ने किशोर को बनाया निवाला,पूरे क्षेत्र में दहशत

श्रीनगर। गुरुवार देर शाम देवप्रयाग में  गुलदार ने एक 17 वर्षीय किशोर को अपना निवाला बना लिया। किशोर का क्षत-विक्षत शव कई घंटे की खोजबीन के बाद घटनास्थल से काफी दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने बरामद किया। देवप्रयाग विधायक ने सुबह चार बजे घटनास्थल पर पहुंचकर गुलदार को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए। किशोर का शव मिलने के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।  शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुलदार को पिंजरे में कैद करने में सफलता हाथ…

प्रदेश सरकार ने दिए फेरी-ठेली वालों के सत्यापन के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में ऐसी कई घरों में चोरी या बड़ी लूट की घटनाएं सामने आई हैं। जिनमंे बाहर से आकर छोटे मोटे काम करने के दौरान क्षेत्रों की गयी रेकी कर अपनाधिक धटनाओं को अंजाम दिया गया है। कई मामलों में देखा गया है कि अपराध करने से पहले अपराधी ठेली-फेरी लगाकर क्षेत्र की रैकी करते हैं और फिर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। अब उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के हर जिले में फेरी-ठेली लगाने वालों का सत्यापन करना अनिवार्य कर दिया है। उत्तराखंड में अन्य प्रदेशों सेे कई…

मानसून खत्म होते ही उत्तराखंड में गड्ढा मुक्त होंगी सड़केंःसीएम धामी

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते ज्यादातर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है. ऐसे में सड़कों को दुरुस्त करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम धामी ने मानसून सीजन खत्म होते ही एक महीने के भीतर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को 22 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूरा…

उत्तराखण्ड में गुरूवार को भी भारी बारिश का अलर्ट

हल्द्वानी के देवखड़ी नाले में बही दो कार रुड़की के आवासीय क्षेत्र में जल भराव पौड़ी में भूस्खलन से सड़क बंद, यात्री फंसे देहरादून। बीते दो दिन थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर सूबे के मौसम का मिजाज बदल रहा है। राज्य में गुरूवार के लिए भी मौसम विभाग द्वारा पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए येलो तो बाकी सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाओं के कारण तमाम सड़के बाधित हो चुकी है। वहीं कुछ स्थानों पर…

देवशयनी एकादशी पर श्रद्धालुआंे ने गंगा में लगाई आस्था की डूबकी

हरिद्वार। देवशयनी एकादशी पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुआंे ने भारी संख्या में गंगा में डूबकी लगाकर पूर्ण्य अर्जित किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सालभर में आने वाली 24 एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती हैं। देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु के निमित्त व्रत और पूजा पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। नियम अनुसार यदि देवशयनी एकादशी पर पूजा पाठ, व्रत आदि किया जाएं, तो भगवान विष्णु सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। वहीं, यदि इस दिन हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गंगा स्नान कर व्रत और…