देहरादून: जलवायु संकट अब भविष्य का खतरा नहीं रहा, वो आज की हकीकत बन चुका है, जिसका असर हमारे शरीर, सांस, और जेब, तीनों पर एक साथ पड़ रहा है। Lancet Countdown on Health and Climate Change की 2025 रिपोर्ट बताती है कि हर साल बढ़ती गर्मी, प्रदूषण और जलवायु अस्थिरता अब सीधे तौर पर लोगों की सेहत और अर्थव्यवस्था को चोट पहुँचा रही है। 2024 था अब तक का सबसे गर्म साल — और सबसे महँगा भी रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 वैश्विक तापमान का नया रिकॉर्ड…
Category: उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में किया 85.14 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को “अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025” के उपलक्ष्य में पिथौरागढ़ में आयोजित सहकारिता मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद की 85.14 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें 23.16 करोड़ रुपये की लागत के शिलान्यास एवं 61.98 करोड़ रुपये के लोकार्पण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जिन योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, वे पिथौरागढ़ के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता की परंपरा भारत…
रंगारंग कार्यक्रमों और भव्यता से आयोजित होगा प्रदेश का रजत जयंती समारोह कार्यक्रम- सचिव संस्कृति…
आगामी 09 नवंबर को देवभूमि उत्तराखण्ड़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष (रजत जयंती) पूर्ण करने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में प्रदेश में 01 नवंबर से 09 नवंबर तक रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक दिन अलग-अलग विषय की थीम पर आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रेस वार्ता के माध्यम से सचिव धर्मस्व संस्कृति युगल किशोर पंत ने अवगत कराया है कि 01 नवंबर 2025 रजत जयंती समारोह के शुरूआती दिन प्रथम सत्र प्रातः 11.00 बजे से 2.00 बजे तक लोक नृत्य प्रस्तुति, द्वितीय सत्र अपराह्न…
उत्तराखंड की रजत जयंती पर शिरकत करेंगे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री…
देवभूमि उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रही है। इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाले रजत जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को जिले के सभी मजिस्ट्रेटों और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के…
जनता दरबार में 134 फरियादें सुनीं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण…
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा ने आम जनता की समस्याएं सुनीं। दरबार में 134 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से कई का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। एडीएम ने बाकी मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए त्वरित व विधि सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अवैध कब्जा, सीमांकन, अतिक्रमण, भरण-पोषण, प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजना और आर्थिक सहायता से जुड़ी रहीं। 75 वर्षीय विधवा की संपत्ति कब्जाने…
हेमकुंट साहिब यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर ट्रस्ट ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। श्री बिंद्रा ने हेमकुंट साहिब यात्रा व्यवस्थाओं में राज्य सरकार एवं प्रशासन के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विशेष मार्गदर्शन और समय-समय पर दिए गए निर्देशों के कारण इस वर्ष हेमकुंट साहिब यात्रा सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं की दृष्टि से यात्रा का बेहतरीन प्रबंधन किया गया। श्री…
तीन साल में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे उत्तराखंड, पर्यटन-तीर्थाटन को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही धामी सरकार की पहलें…
देहरादून। उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के प्रयास अब रंग ला रहे हैं। बीते तीन वर्षों में राज्य में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है और लाखों लोगों की आजीविका सशक्त हुई है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, लगातार बढ़ती पर्यटक संख्या ने न सिर्फ चारधाम यात्रा मार्गों को, बल्कि ग्रामीण और सीमांत इलाकों को भी पर्यटन मानचित्र पर ला खड़ा किया है। अब पर्यटक केवल देहरादून, नैनीताल, मसूरी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ, प्रदेश में जल्द खुलेंगी 23 खेल अकादमियां…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, तपोवन में आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आयोजित यह महोत्सव गांव-गांव से खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का बड़ा अभियान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में यह महोत्सव तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य “फिट इंडिया – स्पोर्ट्स इंडिया – स्ट्रॉन्ग इंडिया” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से स्थानीय, पारंपरिक…
उत्तराखंड को विश्व बैंक से मिलेगा 680 करोड़ रुपये का सहयोग
उत्तराखंड सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, आर्थिक मामलों के विभाग (एफ.बी. प्रभाग), नई दिल्ली ने राज्य की महत्वाकांक्षी परियोजना “Strengthening Public Financial Management for Improved Service Delivery in Uttarakhand ” को विश्व बैंक के विचारार्थ अनुशंसित किया है। इस परियोजना के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार ने राज्य में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सक्षम, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने तथा सेवा प्रदाय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विश्व बैंक से लगभग ₹680 करोड़ (लगभग 80 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की…
अग्निवीर भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण के लिए एसओपी तैयार
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने के इच्छुक युवक- युवतियों को भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण देगा। इसके लिए विभाग ने एसओपी तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों खेल एवं युवा कल्याण विभाग को प्रदेश के युवाओं को अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए थे। ताकि वो उत्तराखंड की महान सैन्य परंपरा के अनुसार सेना में अपना करियर बना सके। इसी क्रम में विभाग ने युवाओं को अग्निवीर…
