चारधाम यात्रा की तैयारियों को परखने के लिए सात जिलों में मॉकड्रिल

देहरादून। उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो रही है। ऐसे में यात्रा तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को उत्तराखंड के सात जिलों में मॉकड्रिल की गई। मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान देहरादून जीजीआईसी स्कूल में आई आपदा में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए दून अस्पताल लाया गया । वहीं हरिद्वार में गंगा में कुछ लोग डूब गए। आपदा और बचाव राहत दल तत्काल घाट पर पहुंचा। डूबते हुए व्यक्तियों को बचाया। इस दौरान कुछ को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं जिलाधिकारी ने…

मुख्य सचिव ने किया श्री केदारनाथ धाम का निरीक्षण

अतिरिक्त मजदूर लगाकर यात्रा से पहले पूरे करें सभी अनिवार्य कार्यः रतूड़ी रूद्रप्रयाग। मुख्य सचिव उत्तराखण्ड राधा रतूड़ी ने गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम पहुँचकर पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लेते हुए समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों की रफ्तार बढ़ाते हुए 10 मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले सभी अनिवार्य कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके लिए अतिरिक्त मजदूर एवं संसाधन इस्तेमाल करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो…

घर तक पहंुची जंगल की आग,बुझाने के दौरान बाप-बेटा झुलसे

पिथौरागढ़। जिले के गंगोलीहाट तहसील के दूरस्थ क्षेत्र सुरखाल गांव में मंगलवार देर शाम जंगल की आग खेतों से घर तक पहुंचनी लगी। आग बुझाने के दौरान दो लोग झुलस गए। जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सूरखाल गांव में आग जंगल की आग खेतों से होते हुए घर तक पहुंच गई। इस आग को बुझाने के लिए पूरन सिंह का 13 वर्षीय बेटा रोहित सिंह पहुंचा। रोहित ये कोशिश करने लगा कि घर के पास आग न पहुंचे। आग को बुझाने के दौरान…

 वन विभाग के नए मुखिया ने चार्ज लिया

देहरादून। उत्तराखंड में वन विभाग के मुखिया के तौर पर सीनियर आईएफएस अधिकारी धनंजय मोहन ने बुधवार को चार्ज ले लिया है। हालांकि भारत निर्वाचन आयोग से स्थाई तैनाती को लेकर अनुमति नहीं मिल पाने के चलते फिलहाल उन्हें प्रभारी हॉफ बनाया गया है। महकमे की कमान संभालने के बाद प्रमुख वन संरक्षक हॉफ के तौर पर धनंजय मोहन ने अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने मौजूदा समय में फॉरेस्ट फायर को सबसे बड़ी चुनौती बताया, साथ ही मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम और कर्मचारियों की समस्याओं पर भी काम करने की…

शराब की दुकान के विरोध में हाईवे जाम करना पड़ा भारी,पांच नामजद,55 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

ऋषिकेश। अमित ग्राम गुमानीवाला में खुली शराब की दुकान का विरोध करते समय हाईवे जाम करना लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने पांच नामजद सहित 55 अज्ञात लोगों के खिलाफ हाईवे जाम लगाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अज्ञात लोगों की पहचान करने के प्रयास में जुट गई है। जल्दी ही हाईवे जाम करने वालों की गिरफ्तारी होगी। पुलिस अन्य की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर वायरल तमाम फोटो और वीडियो का सहारा ले रही है। बता दें कि बीते रोज अमित ग्राम गुमानीवाला में…

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषितः लड़कियों ने मारी बाजी

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया है। हाईस्कूल में पिथौरागढ़ जिले की गंगोलीहाट की प्रियांशी रावत ने टॉप किया है। प्रियांशी रावत के 500 में से 500 नंबर आए हैं। यानी प्रियांशी रावत ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 12वीं की बात करें तो दो छात्र पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने टॉप किया है। दोनों ने 498 नंबर आए हैं। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में पहला स्थान गंगोलीहाट की प्रियांशी रावत का आया है।…

जंगल संकटग्रस्त, सरकार चुनाव में मस्त

करोड़ों की वन सम्पदा का नुकसान हुआ देहरादून। रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था, निश्चित ही यह कहावत आपने सुनी होगी। उत्तराखण्ड के बारे में यह किवदंती शतकृप्रतिशत सही उतर रही है। उत्तराखण्ड के जंगल इन दिनों धूंकृधूं कर जल रहे है और सूबे का वन विभाग और सत्ता में बैठे नेता कुछ भी नहीं कर पा रहे है। अभी दो दिन पहले चुनाव प्रचार से समय निकाल कर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दून आये तो उन्होने हालात की नजाकत भांपते हुए दून में…

गर्मी का प्रकोपःबेजुबान भी हो रहे उल्टी- दस्त का शिकार

देहरादून। गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी में लोग घरों से बाहर निकले से कतरा रहे हैं। वहीं गर्मी की तपिश से बचने के लिए लोग जूस, कूल ड्रिंक्स और शेक का सहारा ले रहे हैं. वहीं गन्ना जूस सहित तमाम तरह के फलों के जूस की दुकानों पर लोगों की खासी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवरों की सेहत पर भी गर्मी का असर पड़ रहा है। आलम ये है कि कुत्ते, बिल्लियां और अन्य छोटे…

कारगिल में उत्तराखंड के लाल मेजर प्रणय नेगी का निधन

देहरादून। कारगिल में तैनात उत्तराखंड के लाल प्रणय नेगी का निधन हो गया। प्रणव नेगी भारतीय सेना में मेजर के पद पर तैनात थे। मंगलवार 29 अप्रैल देर रात को ही परिजनों को मेजर प्रणव नेगी के निधन की खबर मिली। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक प्रणय नेगी डोईवाला के संगतिया वाला में अपने परिवार के साथ रहते है। प्रणव नेगी की उम्र 36 साल थी। इन दिनों वो कारगिल में तैनात थे। बताया जा रहा है कि सोमवार 29 अप्रैल को ड्यूटी के…

घर में लगी आग से दमकल कर्मियों ने बुजुर्ग महिला को बचाया

हरिद्वार। रुड़की में जादूगर रोड पर एक मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घर में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल की टीम द्वारा घर के अंदर मौजूद वृद्ध महिला को सकुशल बचा लिया गया। साथ ही टीम ने घर में रखे दो एलपीजी सिलेंडरों को भी फटने से बचा लिया और बड़ी घटना होने से बच गई।…