देहरादून: राज्य सरकार ने छह आईएएस और 12 पीसीएस अफसरों के दायित्यों में फेरबदल किया गया है। अपर सचिव मेहरबान सिंह बिट को उत्तरकाशी का जिलाधिकारी बनाया है। मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री की हरी झंडी के बाद कार्मिक विभाग ने तबादला आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार, ऊधमसिंह नगर के जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष हरीश कांडपाल को सेवायोजन निदेशक बनाया गया है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी रहे अभिषेक रोहिला को यूएसनगर जिला विकास अधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अपर सचिव रवनीत चीमा से कृषि एवं कृषक कल्याण हटा दिया है।…
Category: उत्तराखंड
दस करोड़ से अधिक की ठगी के आरोपी साइबर ठग को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
देहरादून: थाईलैंड और दुबई में बैठे अपने आकाओं को भारतीय सिम और बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाले 10 करोड़ से अधिक की ठगी के आरोपी साइबर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ देशभर में 104 मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ 2327 शिकायतें हैं। इसका गैंग वर्क फ्रॉम होम के जरिये ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को गैंग के अन्य लोगों के बारे में भी अहम जानकारी मिली है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल…
राधा रतूड़ी बनीं उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव
देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव बन गईं हैं। बुधवार सुबह इसके आदेश जारी हो गए हैं। बता दें कि वर्ष 1988 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रतूड़ी ने सुखबीर सिंह सन्धु का स्थान लिया है जिनका कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो गया। संधु को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो आज पूरा हो गया। नवंबर, 2000 में अस्तित्व में आए उत्तराखंड में शीर्ष प्रशासनिक पद पर पहुंचने वाली रतूड़ी पहली महिला हैं। अपने लंबे प्रशासनिक करियर के…
प्रदेश में भारी बारिश, हिमपात और बिजली गिरने की संभावना
देहरादून: मौसम विभाग से भारी वर्षा को लेकर बड़ी खबर आ रही है मौसम विभाग ने 3 फरवरी तक जारी मौसम पूर्वानुमान में एक और दो जनवरी को राज्य के कई जनपदों में भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि राज्य में 31 जनवरी की सायं से 1 फरवरी की शाम तक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में कुछ स्थानों में भारी से…
राष्ट्रपिता को सीएम धामी ने दी श्रद्धाजंलि
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के दिए उपदेश आज भी प्रासंगिक है। उनके आर्दशों पर चलकर युवा देश मंे सभ्य समाज का निर्माण कर सकते है।
अंगीठी के धुएं से दम घुटने पर तीन लोगों की मौत
नैनीताल: कोयले की गैस लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह के हादसों से बचने के लिए कोयले की गैस वाले स्थान में हवा होनी जरूरी है। मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल में हाईकोर्ट के समीप अस्थाई रूप से रहने वाले उत्तर प्रदेश(यू.पी.)के तीन मजदूरों की मौत हो गई। रविवार से अंगीठी में जलाई गई आग सोमवार देर रात तक जलती रही जिससे गैस उत्पन्न हो गई। इससे, तीनों…
सैनिक राजेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर पंच तत्व में विलीन
कोटद्वार: सिक्किम आर्मी सप्लाई कोर में तैनात सैनिक राजेंद्र सिंह (42) का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह कोटद्वार के जशोधरपुर स्थित उनके आवास पर लाया गया। यहां से से पूरे सैनिक सम्मान के साथ पार्थिव शरीर कोटद्वार के मुक्तिधाम में ले गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। सैनिक राजेंद्र सिंह की सिक्किम में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि वह अपने स्लीपिंग बैग में सो रहे थे। और अगले दिन वह सुबह मृत अवस्था में मिले।
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वाहन चालक का शव, हत्या की आशंका
देहरादून: पछवादून चकराता थाना क्षेत्र के अंर्तगत एक यूटीलिटी चालक का शव म्यूडा की गडाड छानी में सदिंग्ध अवस्था में मिला है। परिजनों ने गांव के रहने वाले दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को नामजद तहरीर दी गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। चकराता थाना क्षेत्र में लाखामंडल क्षेत्र के म्यूडा की गडाड छानी में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया है। संदिग्ध अवस्था में मिले शव को लेकर हत्या के कयास लगाए जा रहे हैं। मृतक के परिजनों द्वारा…
इंपोर्टेंड शराब का जखीरा बरामद,आबकारी विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में
देहरादून: अवैध शराब को लेकर आबकारी विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लाडपुर स्थित एक घर में बड़ी मात्रा में इंपोर्टेड शराब का जखीरा आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ा है। टीम ने कुल 40 पेटी अवैध इंपोर्टेड अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिरकार चंडीगढ़ से देहरादून इतनी बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी कैसे हो रही है। देहरादून में बड़ी मात्रा में बरामद हुई इंपोर्टेड अंग्रेजी शराब को लेकर…
खाई में गिरी बेकाबू कार, घूमने आए पति पत्नी घायल
मसूरी: मसूरी देहरादून मार्ग पर सोमवार देर रात को कोलूखेत के पास एक टैक्सी कार यूके 07 टीडी 0114 अनियंत्रित होकर पहाड़ी से गिर गई। हादसे में टैक्सी में सवार सुखविंदर और उनकी पत्नी चरणजीत कौर निवासी संजय कॉलोनी पटेल नगर देहरादून घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून हायर सेंटर अस्पताल भेजा गया। मसूरी पुलिस ने बताया कि सुखविंदर अपनी पत्नी चरणजीत कौर के साथ मसूरी घूमने के लिये आये थे। वापस देहरादून जाते समय कोलूखेत हनुमान मंदिर मसूरी रोड के पास उनकी कार…
