-मुख्यमंत्री ने एक्सपो में लगी विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर बुनकरों आदि का किया उत्साहवर्धन -इस अवसर पर 10 शिल्पियों को प्रदान किया गया उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक्सपो में लगी विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर शिल्पियों, बुनकरों एवं लघु उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दस लोगों को उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार भी प्रदान किए। इसके तहत एक लाख रुपए…
Category: उत्तराखंड
किसान प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम धामी से भेंट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हरिद्वार के किसानों के प्रतिनिधिमण्डलों ने भेंट की। उन्होंने वर्ष 2023-24 के लिए राज्य में गन्ना मूल्य में 20 रूपये प्रति क्विंटल वृद्धि करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने किसानों के हित में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर लिये गये निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार…
उत्तराखण्ड में न्याय की आस जगाएगा खड़गे का दौराः कांग्रेस
देहरादून: शनिवार को राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ,पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदयाल पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, मीडिया प्रभारी डॉक्टर चयनिका उनियाल ने सामूहिक प्रेस वार्ता कर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के देहरादून स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में 28 जनवरी को प्रस्तावित विराट कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए जन सामान्य का आह्वाहन करते हुए उसमें प्रतिभाग करने का निवेदन किया। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा…
सीएम धामी ने किया प्रान्तीय सिविल सेवा संघ की वार्षिक पत्रिका ‘आरोही’ का विमोचन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुभाष रोड स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड प्रान्तीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संघ के वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संघ की वार्षिक पत्रिका ‘आरोही’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने अधिवेशन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड प्रान्तीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संघ द्वारा जो मांग पत्र दिया गया है, उन पर उचित कार्यवाही की जायेगी। सभी विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए समस्याओं का समाधान किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रान्तीय सिविल सेवा…
ध्वजारोहण के दौरान शुगर मिल मे हुई हर्ष फायरिंग, अधिकारी घायल
-वायरल वीडियों का एसएसपी ने लिया संज्ञान, मुकदमा दर्ज देहरादून: गणतंत्र दिवस पर डोईवाला शुगरमिल मे गार्ड द्वारा लापरवाही से हर्ष फायरिंग करने पर अधिकारी घायल हो गया। सोशल मीडिया पर घटना के वायरल वीडियो का एसएसपी देहरादून ने संज्ञान लेते हुए थाना डोईवाला को तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 26 जनवरी 2024 को सोशल मीडिया पर डोईवाला शुगर मिल में झंडारोहण के दौरान एक सुरक्षाकर्मी द्वारा लापरवाही से बंदूक द्वारा फायर होने का वीडियो सोशल…
श्री राम मंदिर के बाद अब मथुरा और ज्ञानवापी की उम्मीद जगी
हरिद्वार: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब मथुरा और ज्ञानवापी को लेकर साधु संतों ने मोर्चा खोल दिया है। अयोध्या से लौटे साधु संतों द्वारा जहां एक ओर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर की तारीफ की जा रही है, वहीं ज्ञानवापी और मथुरा की भी उम्मीद जग गई है। साधु संतों का कहना है कि अब अयोध्या तो हमारा हो गया है और जल्दी ज्ञानवापी और मथुरा में भी सनातन धर्म का डंका बजने वाला है। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस पर पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव…
अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए के शावक की मौत
मसूरी: शहर के किंगरेग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए के शावक का मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक के शव को अपने कब्जे मंे लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। सुबह किंगरेग के समीप लोगों ने तेंदुए के शावक का शव देखा। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गयी। सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शावक को कब्जे में…
सूचना महानिदेशालय में महानिदेशक ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
देहरादून: महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिंग रोड स्थित सूचना महानिदेशालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई। इस अवसर अपर निदेशक सूचना आशिष त्रिपाठी, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया और अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव ने सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अधिकारियों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सचिवालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र देश की बहुत बड़ी विशेषता यह होती है कि यह देश के प्रत्येक नागरिक को देश के शीर्षतम् पद तक पहुंचने का अधिकार देता…
सूचना विभाग की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार
देहरादून: गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां प्रदर्शित की गई जिसमें सूचना विभाग की झांकी को पहला स्थान मिला है। यह पुरस्कार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु द्वारा प्रदान किया गया जिसे महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी व संयुक्त निदेशकध्नोडल अधिकारी के.एस. चैहान ने प्राप्त किया। सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना विभाग द्वारा विकसित उत्तराखण्ड’ की झांकी का…
