देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में लोक सेवा आयोग के माध्यम से कृषि विभाग के अंतर्गत सहायक लेखाकार के पद पर चयनित 67 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि अब वे उत्तराखंड शासन, प्रशासन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। सभी सच्ची लगन और मेहनत से अपने कार्य को निपुणता से करेंगे, इसकी उन्होंने अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक…
Category: उत्तराखंड
मानसिक रूप से अस्वस्य नाबालिग से छेड़छाड़,दो गिरफ्तार
अल्मोड़ा: मानसिक रूप से अस्वस्थ एक नाबालिग लड़की को जबरन बाइक में बैठकर उसके साथ छेड़खानी की गयी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की बाइक को भी सीज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दन्या क्षेत्र से शौकियाथल के जंगल की ओर जा रही मोटर साइकिल में एक नाबालिग लड़की को जबरन बैठाकर दो युवक ले जा रहे थे। साथ ही उसके साथ छेड़खानी और बदतमीजी कर रहे थे। पीड़िता…
सीएम धामी ने किया हल्द्वानी से पिथौरागढ़ सहित कई क्षेत्रों के लिए हेली सेवा का शुभारम्भ
देहरादून: बृहस्पतिवार से हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह इसका वर्चुअल शुभारंभ किया। हल्द्वानी के गौलापार से विधायक मोहन बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट व अन्य ने हैली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। हेलीकॉप्टर हर दिन दो चक्कर लगाएगा। बता दें कि, हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत का सफर करने में कई घंटे लग जाते हैं। केंद्र सरकार और सीएम पुष्कर सिंह धामी…
25 मई को तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब जी की यात्रा का शुभारंभ
देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से गुरुवार को सचिवालय में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की | बिंद्रा ने मुख्य सचिव को जानकारी दी कि गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा 25 मई 2024 को तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब जी की यात्रा का शुभारंभ किया जाना निश्चित हुआ हैI वहीं 10 अक्टूबर 2024 को कपाट बंद किए जाने की तिथि भी घोषित कर दी गई है | राज्य सरकार द्वारा इस पर सहमति दी गई है | मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि…
मुठभेड़ के बाद मासूम की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से दरोगा भी घायल
हरिद्वार: कोतवाली क्षेत्र के चमगादड़ टापू पर 8 दिसंबर को एक 6 साल के मासूम बच्चे की निर्मम हत्या को अंजाम देने के आरोपी की देर रात चमगादड़ टापू पर पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें पैर में गोली लगने के कारण आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ है मुठभेड़ में एक पुलिस दरोगा भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारी पहुंचे. घायल आरोपी और दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र…
अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना
देहरादून: गुरूवार को अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इसमें बड़ी संख्या में दूनवासी अयोध्या पहुंचकर रामलला की दर्शन करेंगे। इसे लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। गुरूवार सुबह ट्रेन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 1074 लोग अयोध्या के लिए रवाना हुए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राम मंदिर के दर्शन को लेकर दूनवासियों में खासा उत्साह दिखा। ट्रेन 23 फरवरी की सुबह लगभग तीन बजे अयोध्या कैंट पहुचेंगी। इसके बाद स्टेशन…
बदरीनाथ धाम में रूक-रूककर बर्फबारी का दौर जारी
चमोली: बदरीनाथ धाम में रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी है। धाम में इस समय आईटीबीपी, पुलिस व बीकेटीसी के कर्मचारी ही मौजूद हैं। वहीं गोपेश्वर, नंदानगर, पीपलकोटी, जोशीमठ सहित आसपास के क्षेत्रों में देर शाम बारिश हुई। चमोली जिले में चार दिन से मौसम बदला हुआ है। ऊपरी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हो रही है वहीं निचले इलाकों में बारिश होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नीती घाटी, फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब, निजमुला घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी, औली, गोरसों बुग्याल सहित अन्य जगहों पर जमकर…
कांग्रेस ने किया दून के नए निकायों में टैक्स वसूली का विरोध
देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने देहरादून के नए निकायों में टैक्स वसूली का विरोध किया है। उन्होंने कहा सरकार टैक्स वसूली के नाम पर जनता के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा जब चुनाव में जाती है तो जनता से डबल इंजन की सरकार बनाने को कहती है, जब सरकार बन जाती है, उसके बाद आय के स्रोतों को बढ़ाने के लिए कभी बिजली की दरों में बढ़ोतरी तो कभी संपत्ति कर के नाम पर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल देती है। उन्होंने कहा प्रदेश के नवगठित…
पीएम मोदी करेंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से चार मार्च को संवाद
चमोली: राज्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी चार मार्च को राज्य की समस्त विधानसभाओं में वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों से संवाद एवं संबोधन करेंगे। जनपद चमोली की तीनों विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ, थराली व कर्णप्रयाग में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लाभार्थियों के साथ क्षेत्र के विधायक एवं जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और पात्र लोगों को योजनाओं से आच्छादित करने के लिए विगत 23 नवंबर से 26 जनवरी 2024…
मुख्यमंत्री ने किया ‘‘मेरी योजना’’ पुस्तक का विमोचन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई “मेरी योजना“ मेरी योजना मेरा अधिकार अपणि सरकार जनता के द्वारा पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव दीपक कुमार के साथ संयुक्त सचिव एन.एस. डुंगरियाल आदि उपस्थिति थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी योजना पुस्तक से निश्चित ही प्रदेशवासियों को सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी मिलेगी उन्होंने कहा कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को एक…
