मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन को लेकर तैयारियों पर की समीक्षा

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मंगलवार को आगामी लोकसभा निर्वाचन से सम्बन्धित तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत शिक्षा एवं सम्बन्धित विभागों को राज्य में सभी 11729 पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं हेतु पेयजल एवं शौचालय, बिजली, पर्याप्त फर्नीचर, शेड तथा दिव्यांगजनों तथा बुजर्ग मतदाताओं के लिए रैम्प, व्हील चेयर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्मिकों की स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं तथा आकस्मिक चिकित्सा उपचार की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव ने एयर एम्बुलेंस, केशलेस उपचार…

कैबिनेट के सहयोगियों के साथ अयोध्या धाम रवाना हुए मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों एवं राज्यसभा सांसद के साथ आज प्रातः काल अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शनों के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुबह कैबिनेट में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे जहां से वे अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगी अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि…

मुख्य सचिव ने जताई सौंग बांध परियोजना प्रक्रिया पर देरी को लेकर नाराजगी

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सौंग बांध परियोजना की प्रोसिजर क्लियरेन्स कार्यों में देरी पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित कार्यवाही को जल्द से जल्द पूरा करने के कड़े निर्देश सिंचाई विभाग तथा कार्यदायी संस्था यूपीडीसीसी लि0 को दिएI मुख्य सचिव ने सौंग बांध परियोजना की प्रोसिजर क्लियरेन्स कार्यों में देरी पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित कार्यवाही को जल्द से जल्द पूरा करने के कड़े निर्देश सिंचाई विभाग तथा कार्यदायी संस्था यूपीडीसीसी लि0 को सचिवालय में आयोजित सौंग बांध की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) के दौरान…

सीएम धामी ने किये 892 वन आरक्षी व 104 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र वितरित

-सहायक लेखाकारों में 59 वन तथा 45 तकनीकी शिक्षा विभाग के चयनित अभ्यर्थी शामिल देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने सोमवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र गढ़ीकैंट में वन विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 892 वन आरक्षी तथा 104 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित थे। नियुक्ति पाने वाले 104 सहायक लेखाकारों में 59 वन तथा 45 तकनीकि शिक्षा विभाग के शामिल हैं। वन विभाग के अधीन अप्रैल 2017 से अब…

दर्दनाक हादसे में एक युवक की हुई मौत

रामनगर: यहां दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक घर का इकलौता चिराग था। जबकि इस हादसे में मृतक का साथी भी घायल हुआ है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार रामनगर के मोहल्ला नई बस्ती गूलरघट्टी निवासी करन आर्य अन्य अपने साथी मोहल्ला खताड़ी निवासी मोनिश के साथ रामनगर से बाइक से बैलपड़ाव किसी कार्य से जा रहा थे। रास्ते में गैबुआ के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर वाहन से टकरा गई। हादसे में दोनों बुरी तरह से जख्मी हो…

मुख्यमंत्री ने हिमालयन बास्केट का किया शुभारंभ

-हमारा स्वप्न और संकल्प है कि एक आदर्श चंपावत बनाएं देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में हिमालयन बास्केट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने चंपावत से वर्चुअल रूप से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमालयन बास्केट की शुरुआत वर्ष 2018 में सुमित और स्नेहा थपलियाल ने की थी। उन्होंने कहा कि सुमित पेशे से एक इंजीनियर हैं और स्नेहा एक मार्केटिंग पेशेवर हैं। देवभूमि से होने के कारण, दोनों हमेशा स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए कुछ अलग करना चाहते थे।…

मुख्य सचिव ने किया सचिवालय के कार्मिकों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारम्भ

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय के कार्मिकों के लिए सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सचिवालय के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारम्भ किया। इस बस सेवा के माध्यम से नियमित रूप से सुबह कार्यालय समय पर सचिवालय के कार्मिकों को सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सुभाष रोड सचिवालय तथा शाम को सचिवालय से सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम के लिए यात्रा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर सचिवालय कार्मिकों को बधाई देते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय कार्मिकों के लिए इस इलेक्ट्रिक बस सेवा के…

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऊर्जा प्रदेश का स्वप्न हो रहा साकार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनने का संकल्प सिद्ध होता हुआ नजर आ रहा है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना बेहद सफल साबित हो रही है। बड़ी बात यह है कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक 20 से लेकर 200 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्रों की स्थापना के लिए प्रदेश के युवा खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर 13 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना (MSSY) को संशोधित का किया…

विश्व स्तरीय खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को निर्धारित समय में किया जाय विकसित: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राष्ट्रीय खेलों के लिए गठित उच्चाधिकार समिति (एचपीसी) की बैठक के दौरान राज्य में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के साथ ही दूरदर्शी योजना (Legacy Plan ) के साथ उत्तराखण्ड में लम्बी अवधि के लिए खेल इन्फा्रस्ट्रक्चर एवं खेल सुविधाओं के विकास पर विशेष बल देते हुए राज्य में विश्व स्तरीय खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर व सुविधाएं निर्धारित समयसीमा में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखण्ड को ग्रीन स्पोर्ट्स तथा ग्रीन टूरिज्म के विश्व स्तरीय…

जीपीएस की जांच को लेकर परिवहन विभाग उतरा सड़कों पर

देहरादून: जीपीएस की जांच को लेकर परिवहन विभाग ने कमर सकते हुए शुक्रवार से शहर में कार्यवाही शुरू कर दी है। जब परिवहन विभाग सड़क पर उतरा तो ऑटो, विक्रम संचालकों में अफरा तफरी मच गई। घंटाघर और परेड ग्राउंड के चारों तरफ दो किमी. के दायरे में शुक्रवार से बगैर जीपीएस लगे सार्वजनिक यात्री वाहन संचालन पर प्रतिबंध है। परिवहन विभाग की ओर से जीपीएस लगवाने के लिए दी गई मोहलत बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई थी, जिसके बाद परिवहन विभाग इस नियम का पालन करवा रहा है। दून…