-चम्पावत के लिए की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन पर की समीक्षा -त्वरित कार्यवाही एवं प्रक्रियाओं के सरलीकरण की दी हिदायत देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए त्वरित कार्यवाही एवं प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर बल दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागों को घोषणाओं के क्रियान्वयन व पूर्ति की अद्यतन स्थिति घोषणा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। गुरुवार को सचिवालय में एसीएस राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री द्वारा विधान सभा क्षेत्र चम्पावत हेतु…
Category: उत्तराखंड
राज्य में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर तैयारियां शुरू, एसीएस ने दिए अहंम निर्देश
-तत्काल एक प्रभाव से ट्रैकिंग पॉलिसी व एसओपी बनाने की दी हिदायत देहरादून: राज्य में ट्रैकिंग के लिए आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को गम्भीरता से लेते हुए अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड में ट्रैकिंग एजेंसियों व कम्पनियों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को पुख्ता करने, प्रदेश में एक प्रभावी ट्रैकिंग पॉलिसी या एसओपी बनाने के साथ ही डीएफओ को ट्रैकिंग के लिए आने वाले पर्यटकों की जानकारी जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के साथ अनिवार्यतः सांझा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों को भी इस सम्बन्ध में…
कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस, देहरादून मुख्यालय पर फहराया गया तिरंगा
देहरादून: कांग्रेस देशभर में गुरूवार को अपना 139वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है। देशभर के कांग्रेस जिला मुख्यालयों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया। जिसके बाद सभी ने नए संकल्प और उत्साह के साथ कांग्रेस को आगे बढ़ाने का प्रण लिया। प्रदेश की राजधानी स्थित राजीव भवन में भी कांग्रेस ने ध्वजारोहण कर देश सेवा का संकल्प लिया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रवक्ता शीषपाल बिष्ट ने कहा कि देश की आजादी के आन्दोलन से लेकर आजादी के बाद देश के विकास में कांग्रेस की महत्वपूर्ण…
शहादत दिवस पर दूध का प्रसाद वितरित किया
रुद्रपुर: सिख समाज के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चार साहबजादों तथा माता गुजरी कौर के शहादत दिवस पर चार साहिबजादे सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने साथियों के साथ महाराजा रणजीत सिंह चैक पर राहगीरों को दूध का प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिख समाज के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चार साहबजादों की कुर्बानी की स्मृति में वीर बालक दिवस मनाने का…
निवर्तमान मेयर, भाजपा नेता समेत तीन के खिलाफ मुकदमा
रुद्रपुर: थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर निवर्तमान मेयर और भाजपा प्रदेश मंत्री समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनों पर गौशाला की भूमि पर कब्जा करने की नीयत से वहां खड़े सागवान के पेड़ काट कर ले जाने का आरोप है। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र शैलजा फार्म निवासी राधा कृष्ण कुंड मंहत राम बालक दास ने कोर्ट को सौंपे शिकायती पत्र में कहा था कि खसरा संख्या 66 में गौशाला है। गौशाला में वह कुछ सालों से गायों की सेवा करता चला आ रहा…
जज फार्म में लगे शिविर में 25 लोगों ने किया रक्तदान
हल्द्वानी: विकास एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति के तत्वावधान में बुधवार को जन मिलन केंद्र हल्द्वानी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने किया। उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजन पर समिति पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। इस दौरान 25 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया। समिति अध्यक्ष विशंभर कांडपाल ने बताया कि बीते वर्षों में भी समिति की ओर से शिविर आयोजित कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।? शिविर में सुशीला तिवारी…
आपसी झगड़े में दंपती ने किया फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास
कोटद्वार: नगर क्षेत्र के शिवपुर निवासी एक दंपती ने आपसी झगड़े में फिनाइल पीकर जान देने का प्रयास किया है। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताया है। कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों के बयान दर्ज किए हैं। एसआई मेराजुद्दीन ने बताया कि शिवपुर निवासी एक दंपती को परिजन गंभीर हालत में बुधवार को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों की शादी बीते अप्रैल में हुई थी। युवक आईटी…
नीती घाटी में जमे झरने,पर्यटक कर रहे खूबसूरती का दीदार
चमोली: जोशीमठ पहुंचे पर्यटक बड़ी तादात में सीमांत क्षेत्र के गांवों और वहां की खूबसूरती को देखने पहुंच रहे हैं। नीती घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे यहां बहने वाले नदी नाले पूरी तरह से जमे हुए हैं।सड़क और पहाड़ी पर जमकर हवा में जमे झरने पर्यटकों को खासे पसंद आ रहे हैं। ठंड के चलते यहां सड़क पर पाला जमा है, जिससे स्थानीय वाहनों से ही पर्यटक घाटी तक पहुंच रहे हैं। हालांकि नीती घाटी से सभी लोग निचलते क्षेत्रों में लौट चुके हैं, जिससे यहां…
व्यापारी अर्थव्यवस्था और वित्तीय शक्तियों की रीढ़ होते हैः धामी
उधमसिंहनगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर, उधमसिंह नगर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रांतीय उघोग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री ने प्रांतीय उघोग व्यापार मंडल के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारी राज्य एवं देश की अर्थव्यवस्था और वित्तीय शक्तियों की रीढ़ होने के साथ ही ब्रांड इंडिया के सच्चे राजदूत होते हैं। व्यापारी वर्ग के योगदान के बिना श्रेष्ठ उत्तराखण्ड निर्माण का हमारा संकल्प पूर्ण नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी…
वरिष्ठ पत्रकार आर पी नैनवाल का निधन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार आर.पी नैनवाल के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार आर.पी नैनवाल के निधन पर दुःख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।
