देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सिलक्यारा, में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर पत्रकारों से वार्ता की। वार्ता में सीएम धामी ने रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही बाधा समेत, अगली प्लानिंग के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दीI इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिएI सीएम धामी ने बताया कि कठिन परिस्थितियों में सरकार पूरी शिद्दत के साथ रेस्क्यू कार्य में जुटी है। पाइप में फंसी ऑगर मशीन को जल्द ही काट के निकाल लिया जाएगा। जिसके लिए हैदराबाद से प्लाज्मा कटर भी मंगाया गया है।…
Category: उत्तराखंड
राज्यपाल ने संविधान दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सभी प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर समेत सभी संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए इसे राष्ट्र का प्रकाश स्तंभ बतायाI उन्होंने अपने सन्देश में कहा कि 26 नवम्बर, 1949 को भारत के लोगों ने भारत के संविधान को आत्मार्पित किया था। राज्यपाल ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर सहित संविधान के सभी निर्माताओं को नमन करते हुए कहा है की संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है और इसकी समस्त शक्तियों का स्रोत…
सीएम धामी ने कनिष्ठ सहायक पद पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान दिए नियुक्ति पत्र
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कनिष्ठ सहायक के पद पर चयनित 16 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इनमें महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 12 तथा संस्कृति विभाग के 4 अभ्यर्थी सामिल थे। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से आपके जीवन का नया अध्याय प्रारम्भ हो रहा है। आप सबकी कड़ी मेहनत तथा माता पिता एवं गुरूजनों के आशीर्वाद से आपको यह सफलता मिली है। इस सफतला…
सिलक्यारा: ऑगर ब्लेड हटाने के लिए हैदराबाद से मंगाया गया प्लाज्मा कटर
उत्तरकाशी: उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में पिछले 14 दिन से फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए जारी बचाव अभियान में इस्तेमाल की रही ऑगर मशीन के मलबे में फंसे हिस्सों को काटकर हटाने के लिए हैदराबाद से हवाई मार्ग के जरिए एक प्लाज्मा मशीन मंगाई गई है। बचाव कार्य को आगे बढ़ाने के लिए मशीन को पूरी तरह से हटाना आवश्यक है। श्रमिकों को बाहर निकालने का मार्ग तैयार करने के लिए मलबे में हाथ से ड्रिलिंग के जरिए पाइप डालने होंगे। इसके अलावा लंबवत ड्रिलिंग के लिए पहाड़ी…
पर्वतीय जनपदों में मौसम बदलने के आसार
देहरादून: ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। जिसके बाद पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के साथ-साथ कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ में वर्षा-बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इससे निचले क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं…
पाइप प्लान फेल होने के बाद अन्य प्लान की तैयारियां तेज
उत्तरकाशी: पाइप प्लान के फेल होने के बाद अब वर्टिकल ड्रिलिंग प्लान और हारिजेंटल ड्रिलिंग प्लान की तैयारी को तेज किया जा रहा है। वर्टिकल ड्रिलिंग का काम सतलुज जल विघुत परियोजना की विशेषज्ञों को सौंपा गया। आज अपनी भारी भरकम मशीन को पहाड़ की चोटी तक ले जाने के काम में जुटे हुए हैं, हो सकता है कल तक यह काम शुरू हो जाए लेकिन यह काम अत्यधिक जोखिम भरा हैI इसे अगर सफलता पूर्वक किया भी जा सका तो इसमें तीन से चार दिन का समय लगना तय…
कोहरे के चलते चार ट्रेनें की जाएंगी रद्द
हरिद्वार: दिसंबर में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे की ओर से ट्रेनों का संचालन रद्द करना शुरू कर दिया गया है। फिलहाल हरिद्वार और ऋषिकेश से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनों को दिसंबर की शुरुआत होते ही बंद कर दिया जाएगा। कोहरे के कारण सुरक्षा की दृष्टि से जहां एक ओर ट्रेनें लेट हो रही हैं, कई ट्रेनें रद्द भी कर दी गई हैं। मुरादाबाद रेल मंडल से संचालित होने वाली दो जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी। मुरादाबाद डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने…
ऑगर मशीन फंसने से राहत-बचाव अभियान को झटका
उत्तरकाशी: ऑगर मशीन के फंसने से राहत और बचाव अभियान में जुटे अधिकारियों के माथे पर बल पड़ गए है। अधिकारी मीडिया कर्मियों से भी बातचीत करने से बच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सिलक्यारा टनल के ऊपरी हिस्से में शनिवार को पानी का रिसाव बढ़ने से चिंताएं भी बढ़ रही हैं। 14 दिन से सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर न निकालने पर परिजनों का गुस्सा फूटने लगा है। बताया जा रहा है कि सुरंग के भीतर ऑगर मशीन को भारी नुकसान पहुंचा है। मशीन का बरमा भीतर ही…
श्रमिकों के इलाज के लिए एम्स अस्पताल पूरी तरह तैयार
ऋषिकेश: उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को यदि एम्स ऋषिकेश लाया जाता है, तो श्रमिकों के इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश पूरी तरह तैयार है। चिकित्सकों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और अस्पताल प्रशासन ने श्रमिकों के बेहतर उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की 4 टीमें गठित की हैं। उत्तरकाशी से एम्स पहुंचाए जाने की स्थिति में श्रमिकों को एम्स के हेलीपैड से सीधे अस्पताल की ट्रॉमा इमरजेंसी में ले जाया जाएगा। तैयारियों के बाबत जानकारी देते हुए एम्स अस्पताल प्रशासन के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नरेन्द्र…
अवैध शराब के साथ दो तस्कर दबोचे
रूद्रपुर: शराब तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस अलग-अलग जगहों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की गयी है। चैकी प्रभारी रम्पुरा केसी आर्या के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र में चैकिंग कर रही। पुलिस वाल्मीकि मन्दिर खेड़ा के पीछे पहुंची तो एक व्यत्तिफ कट्टे से कच्ची शराब की पन्नियाँ एक गîक्के में डालते दिखाई दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह भाग खड़ा हुआ। पुलिस कर्मियों ने पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर…
