देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्य के विकास कार्यों में तेजी लाने एवं रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए शासन के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अब तक हुए रोड शो में जो करार हुए हैं, उन करारों की ग्राउंडिंग के लिए तेजी से कार्य किये जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि देहरादून में 08 और 09 दिसम्बर 2023 को होने वाले आयोजन से पहले अधिकांश…
Category: उत्तराखंड
उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए समस्याओं के निस्तारण पर करें कार्य: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड द्वारा मुख्य सचिव को विभिन्न समस्याओं द्वारा अवगत कराया गया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाए। मुख्य सचिव ने ऊर्जा निगमों से सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिशासी अभियंता स्तर पर प्रत्येक तीन माह…
आईटीबीपी की रेजिंग डे परेड में गृहमंत्री अमित शाह ने की शिरकत
देहरादून: शुक्रवार कों आईटीबीपी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रेजिंग डे परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत और प्रेमचंद अग्रवाल भी परेड में शामिल हुए। इस दौरान गृहमंत्री ने सबसे पहले परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान फाइव फ्रंटियर, ईस्ट फ्रंटियर, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर, नॉर्दन फ्रांटियर्स, नक्सल फ्रंटियर, महिला नक्सल फ्रंटियर, स्की फोर्स, कमांडो दस्ता, पैरा ट्रूपर्स की टुकड़ियां परेड में शामिल…
यमुनोत्री सहित आसपास के इलाकों में बर्फबारी
उत्तरकाशी: शुक्रवार को मौसम विभाग की चेतावनी के बाद यमुनोत्री धाम सहित आसपास के इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं, यमुना के मायके खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी हनुमान चट्टी क्षेत्र में बारिश, बड़कोट क्षेत्र में बारिश का मौसम बना हुआ है। बर्फबारी के चलते धाम में ठंड बढ़ी। यमुनोत्री धाम से पुरोहित सुनील उनियाल ने बताया कि धाम में डेढ़ घंटे से बर्फबारी हो रही है। जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है। गंगोत्री धाम में भागीरथी (गंगा) नदी का जल और नलों का पानी जमने लगा है। रात का…
दिपावली के लिए फूलों से सजे बदरीनाथ व केदारनाथ धाम
चमोली: दिपावली के लिए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम को फूलों से सजाया गया है। दीपों के पर्व के अवसर पर धामों में विशेष पूजा अर्चना होंगी। इस मौके पर बदरीनाथ मंदिर को दस कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। कर्मचारी मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर कर रहे हैं। मंदिर के चारों तरफ फूल मालाएं लगाई गई हैं। मंदिर के द्वार पर फूल मालाओं के साथ पीपल व आम की पत्तियों के बंदनवार लगाए गए हैं। चारधाम यात्रा अंतिम पड़ाव में है। अब तक चारधामों के साथ हेमकुंड…
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस।
-मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं -अमर शहीदों एवं राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन -नंदासैंण, मेहलचौरी व गैरसैंण में आयोजित होने वाले मेलों को स्वीकृत किये दो-दो लाख की धनराशि देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा परिसर भराडीसैंण में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया और विधानसभा परिसर गैरसैंण (भराड़ीसैंण) से पूरे प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनपद के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद…
राज्य स्थापना दिवस पर प्रदर्शित की गई केदारखण्ड से मानसखण्ड झांकी
देहरादून: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद रहे। विभागों द्वारा प्रदर्शित झांकियों के माध्यम से राज्य के समग्र विकास एवं नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य, जैवविविधता, धार्मिक, अध्यात्म के साथ साहसिक पर्यटन गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध करायी गई। इस मौके पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने विस्तृत…
राष्ट्रपति की उपस्थिति में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
-राष्ट्रपति ने उत्तराखण्ड वासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई -वरिष्ठ आंदोलनकारी रहीं सुशीला बलूनी को किया याद इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं: राज्य में महिला नीति को शीघ्र लागू किया जाएगा, जरूरतमंद परिवारों हेतु ’’मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह’’ योजना शुरू की जाएगी, ड्रग फ्री उत्तराखंड के स्वप्न को साकार करने के लिए ’’नशा मुक्त ग्राम’’ और ’’नशा मुक्त शहर’’ की योजना’’ बाल श्रम उन्मूलन’’ के लिए विशिष्ट कार्ययोजना बनाई जाएगी देहरादून: उत्तराखण्ड के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन, देहरादून…
राज्यपाल ने राज्य स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के लिए अपना महान योगदान देने वाले अमर शहीदों एवं वीर आंदोलनकारियों को नमन किया है। उन्होंने इस अवसर पर सैन्य एवं पुलिसबलों, अर्द्धसैन्य बलों, सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों का भी विशेष रूप से वंदन किया। शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि आज हमारा प्रदेश अपनी स्थापना की 23 वर्षों की यात्रा पूरी करते हुए 24वें वर्ष में प्रवेश…
राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों 59 दीक्षार्थियों को स्वर्ण पदक
श्रीनगर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (श्रीनगर) के 11वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए 59 दीक्षार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। राष्ट्रपति ने उपाधि और मेडल प्राप्त करने वाले सभी दीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनको राष्ट्र निर्माण और समाज निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और संस्थान से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष जुड़े हुए शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे शिक्षा को समाज से जोड़ने का काम करें जिससे समाज के अंतिम छोर पर बैठा व्यक्ति…
