राज्य में लम्बे समय से बीआरपी-सीआरपी के 955 पद रिक्त चल रहे थे। सरकार ने इन पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने का निर्णय लिया है। जिसके लिये सेवा शर्तें व शैक्षिक योग्यताएं भी निर्धारित कर दी गई हैं। विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं: डॉ.धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड देहरादून: सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, द्वारा सीआरपी-बीआरपी के पदों को आउटसोर्स से भरने के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सरकार द्वारा…
Category: उत्तराखंड
सीएम धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की भेंट
सीएम धामी का मुंबई में रोड शो, लगभग 30200 करोड़ रुपए के एमओयू
-सभी रोड शो से अब तक 1.24 लाख करोड़ रुपए से अधिक के एमओयू देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुम्बई में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हेतु आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने सभी निवेशकों को आगामी 8-9 दिसम्बर को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्ट समिट हेतु आमत्रित भी किया। मुख्यमंत्री धामी के सोमवार को मुंबई रोड शो के दौरान उत्तराखंड सरकार व राज्य में…
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर की प्रगति समीक्षा
-मुख्यमंत्री द्वारा घोषणाओं के पूरा होने तक नियमित की जायेगी समीक्षा देहरादून: एसीएस राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर प्रगति समीक्षा कीI इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के सौ फीसदी पूरा होने तक घोषणाओं के कार्यों की नियमित, निरन्तर व कड़ी समीक्षा की जाएगी। घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सभी विभागों को ऑनरशिप लेनी होगी तथा मिशन मोड पर कार्य करना होगा। इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का विलम्ब एवं लापरवाही स्वीकार नही की…
मुख्यमंत्री धामी ने किया मुंम्बई रोडशो में प्रतिभाग, निवेशकों को किया आमंत्रित
-आागामी 5 वर्षों में राज्य की जीएसडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुम्बई में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने सभी निवेशकों को आगामी 8-9 दिसम्बर को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्ट समिट हेतु आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजाधानी ही नहीं बल्कि यह भारत के…
वित्त विभाग, उत्तराखण्ड का आई.एफ.एम.एस. सिस्टम अब मोबाईल एप में भी उपलब्ध
देहरादून: आई.एफ.एम.एस. पोर्टल के प्रयोगकर्ताओं को सुविधा देने के लिए वित्त विभाग, उत्तराखण्ड के मार्गदर्शन में निदेशक कोषागार, पेंशन एवं हकदारी, उत्तराखण्ड द्वारा वित्तीय डाटा सेण्टर के कार्मिकों के अथक प्रयासों से एक महत्वपूर्ण आई.एफ.एम.एस. एन्ड्रॉइड मोबाईल एप विकसित किया गया है। इसके अतिरिक्त वित्तीय प्रणाली की पेपरलेस एवं फेसलेस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए ई-पेंशन मॉड्यूल भी आई एफ.एम.एस. पोर्टल के अन्तर्गत विभाग द्वारा विकसित किया गया है। उपरोक्त एप एवं ई-पेंशन मॉड्यूल का माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा दिनांक 05 नवम्बर, 2023 को मुख्य सेवक सदन से शुभारम्भ कर…
केदारनाथ धाम में राहुल गांधी का भंडारा
देहरादून: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिन के प्रवास पर केदारनाथ पहुंचे हैं। राहुल गांधी बाबा केदार की सांयकालीन आरती में भी शामिल हुए। वह शाम 5.30 बजे आरती स्थल पर पहुंचे और हाथ जोड़कर बाबा का ध्यान किया।वहीं सोमवार को राहुल गांधी ने श्रद्धालुओं को भंडारा परोसा। इससे पहले माथे पर चंदन का टीका लगाकर जब राहुल गांधी बाबाकेदार की अरती में शामिल हुए तो उन्हें देखने के लिए समर्थकों की भीड़ जुट गई। रविवार को केदारनाथ में राहुल गांधी ने भक्तों को अपने हाथों से…
निर्माणाधीन सुरंग में रखे केमिकल पर आग लगने से हड़कंप
देहरादून: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना क्षेत्र के नगरासू में निर्माणाधीन सुरंग में रखे केमिकल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। उस वक्त सुरंग के अंदर 44 मजदूर काम कर रहे थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ व डीडीआरए के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया और सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार रात 7.30 बजे के करीब हुआ। बताया जा रहा है कि नगरासू स्थित निर्माणाधीन टीक-15 सुरंग के एक किलोमीटर के शुरुआती हिस्से में कुछ केमिकल सामान रखा हुआ…
डिपल यादव ने किए बदरी विशाल के दर्शन
देहरादून: सोमवार की सुबह उत्तरप्रदेश के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने बदरी विशाल के दर्शन किए। डिंपल यादव रविवार को यहां पहुंची थीं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव कुछ दिन पहले की परिवार संग केदारनाथ धाम के भी दर्शन के लिए पहुंची। रविवार को वह बदरीनाथ धाम में शाम की आरती में भी शामिल हुई। उधर, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी तीन दिन के प्रवास पर केदारनाथ पहुंचे हैं। राहुल गांधी…
लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने की निदेशालय में तालाबंदी शुरू
देहरादून: पदोन्नति और यात्रा अवकाश बहाल करने सहित 35 सूत्री मांगों के लिए आंदोलनरत शिक्षकों ने निदेशालय में तालाबंदी शुरू कर दी है। वहीं शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक, काम करने से रोकने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर, शिक्षकों का कहना है, वे किसी भी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा, देखना यह है कि विभाग कितने शिक्षकों पर कार्रवाई करता है। एक भी शिक्षक पर कार्रवाई हुई तो राज्य के सभी स्कूल बंद कर दिए…
