-फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखण्ड में फ़िल्म शूटिंग के लिए दिखाया उत्साह -मुख्यमंत्री ने फिल्म जगत से जुड़े लोगों को किया ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आमंत्रित देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुंबई में आयोजित रोड शो के दूसरे दिन फिल्म उद्योग से जुड़े निर्माता, निदेशक एवं कलाकारों से बैठक कर उत्तराखंड में फिल्म उद्योग की सम्भावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिनेमा जगत से जुड़े लोगों को आगामी 8-9 दिसंबर को देहरादून में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए भी आमंत्रित भी किया। इस अवसर…
Category: उत्तराखंड
बदरीनाथ- केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंची प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन
श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ: “मोहरा” “अक्स” तथा “बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह” से स्टारडम की सफलता के शिखर पर पहुंची फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपनी पुत्री राशी के साथ आज प्रात: भगवान केदारनाथ के दर्शन कियेI केदारनाथ दर्शन के पश्चात फिल्मअभिनेत्री दोपहर में श्री बदरीनाथ धाम पहुंची। मंगलवार सुबह फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन के केदारनाथ हैलीपेड पहुंचने पर बीकेटीसी तथा केदारनाथ तीर्थपुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद वह बाबा केदारनाथ की रूद्राभिषेक पूजा में शामिल हुई। इस दौरान…
राष्ट्रपति मुर्मू के उत्तराखंड भ्रमण के चलते व्यवस्था चाक चौबंद
देहरादून: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के राज्य में आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद देहरादून में विभिन्न व्यवस्थाओं व तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में उपस्थित एवं वर्चुअल माध्यम से जुडे़ अधिकारियों के साथ बैठक कर, सभी व्यवस्था को चाक चौबंद बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राष्ट्रपति के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के ड्यूटी पर तैनात सभी मजिस्ट्रेट एवं अधिकारियों, कार्मिकों को उनके दायित्वों को भलीभांति समझते हुए, सक्रीयता से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होने आयोजन स्थल, हैलीपेड आदि स्थानों पर समुचित व्यवस्थाओं…
मुख्यमंत्री धामी मुम्बई में निकले मॉर्निंग वाक पर
-प्रातः काल युग करने का दिया सन्देश देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान उत्साह एवं उमंग से भरे हुए मुंबई वासियों के साथ योग एवं सूर्य नमस्कार किया। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के विज़न को साकार करने हेतु सभी को नियमित दिनचर्या में योग एवं प्रातः काल भ्रमण को शामिल करने का संदेश दिया । इस दौरान मुंबईवासियों ने देवभूमि उत्तराखण्ड भ्रमण के अपने अनुभव को साझा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा की…
बीआरपी व सीआरपी भर्ती के मानक तय,आउटसोर्स से भरे जायेंगे 955 पद
राज्य में लम्बे समय से बीआरपी-सीआरपी के 955 पद रिक्त चल रहे थे। सरकार ने इन पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने का निर्णय लिया है। जिसके लिये सेवा शर्तें व शैक्षिक योग्यताएं भी निर्धारित कर दी गई हैं। विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं: डॉ.धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड देहरादून: सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, द्वारा सीआरपी-बीआरपी के पदों को आउटसोर्स से भरने के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सरकार द्वारा…
सीएम धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की भेंट
सीएम धामी का मुंबई में रोड शो, लगभग 30200 करोड़ रुपए के एमओयू
-सभी रोड शो से अब तक 1.24 लाख करोड़ रुपए से अधिक के एमओयू देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुम्बई में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हेतु आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने सभी निवेशकों को आगामी 8-9 दिसम्बर को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्ट समिट हेतु आमत्रित भी किया। मुख्यमंत्री धामी के सोमवार को मुंबई रोड शो के दौरान उत्तराखंड सरकार व राज्य में…
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर की प्रगति समीक्षा
-मुख्यमंत्री द्वारा घोषणाओं के पूरा होने तक नियमित की जायेगी समीक्षा देहरादून: एसीएस राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर प्रगति समीक्षा कीI इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के सौ फीसदी पूरा होने तक घोषणाओं के कार्यों की नियमित, निरन्तर व कड़ी समीक्षा की जाएगी। घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सभी विभागों को ऑनरशिप लेनी होगी तथा मिशन मोड पर कार्य करना होगा। इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का विलम्ब एवं लापरवाही स्वीकार नही की…
मुख्यमंत्री धामी ने किया मुंम्बई रोडशो में प्रतिभाग, निवेशकों को किया आमंत्रित
-आागामी 5 वर्षों में राज्य की जीएसडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुम्बई में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने सभी निवेशकों को आगामी 8-9 दिसम्बर को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्ट समिट हेतु आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजाधानी ही नहीं बल्कि यह भारत के…
वित्त विभाग, उत्तराखण्ड का आई.एफ.एम.एस. सिस्टम अब मोबाईल एप में भी उपलब्ध
देहरादून: आई.एफ.एम.एस. पोर्टल के प्रयोगकर्ताओं को सुविधा देने के लिए वित्त विभाग, उत्तराखण्ड के मार्गदर्शन में निदेशक कोषागार, पेंशन एवं हकदारी, उत्तराखण्ड द्वारा वित्तीय डाटा सेण्टर के कार्मिकों के अथक प्रयासों से एक महत्वपूर्ण आई.एफ.एम.एस. एन्ड्रॉइड मोबाईल एप विकसित किया गया है। इसके अतिरिक्त वित्तीय प्रणाली की पेपरलेस एवं फेसलेस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए ई-पेंशन मॉड्यूल भी आई एफ.एम.एस. पोर्टल के अन्तर्गत विभाग द्वारा विकसित किया गया है। उपरोक्त एप एवं ई-पेंशन मॉड्यूल का माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा दिनांक 05 नवम्बर, 2023 को मुख्य सेवक सदन से शुभारम्भ कर…
