श्रीनगर: मंगलवार को एक युवक दशहरा पूजा के लिए नदी किनारे गया, लेकिन वहां वह नदी के तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने युवक की तलाश की लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवक नगर निगम में स्थाई सफाई कर्मचारी है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब दस बजे अनिल(45) पुत्र स्व. लक्ष्मण निवासी नर्सरी रोड, बाल्मिकी मौहल्ला श्रीनगर, परिवार व क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ दशहरा पूजा के लिए नैथाना पुल के पास नदी के किनारे गया था। इस दौरान…
Category: उत्तराखंड
18 नवंबर को होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट बंद
देहरादून/बद्रीनाथ: श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को अपराह्न 03:33 बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मगंलवार को विजयदशमी के अवसर पर बदरीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित एक समारोह में धर्माचार्यों, तीर्थ पुरोहितों व हक – हकूकधारियों की उपस्थिति में पंचांग गणना के पश्चात कपाट बंद होने की तिथि निर्धारित की गई। इस समारोह का साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु धाम में उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के…
मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी,चाय की चुस्कियों के साथ लोगों से लिया फीडबैक
-बच्चों के साथ खेले क्रिकेट, घूमने आए पर्यटकों को खुद पिलाई चाय नैनीताल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सादगी के साथ अपने चित परिचित अंदाज में मंगलवार को नैनीताल की ठंडी सड़क समेत आसपास के क्षेत्र के भ्रमण पर निकल गए। इस दौरान मुख्यमंत्री डी एस ए खेल मैदान पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों के साथ कुछ देर क्रिकेट खेला। क्रिकेट प्रेमियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैनीताल खेल मैदान की स्थिति को दुरुस्त करने और नैनीताल में खेल सुविधाओं को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जिस पर हामी भरते…
अधिकारियों को सीएम धामी की हिदायत, टिप्स पर होनी चाहिए निर्माणाधीन योजनाओं की जानकारी
निर्देश बैठक से पहले अपना होमवर्क कर लें अधिकारी, ड्रग्स फ्री अभियान हेतु पुलिस स्कूल, स्वयं सेवी संस्था, विभिन्न धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, बीस दिन के भीतर आपदा मानकों के अनुरूप कराएं सड़कों, जीर्ण शीर्ण विद्यालय और आगनवाड़ी केंद्रों के प्रस्ताव उपलब्ध हल्द्वानी शहर के विकास हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 22 सौ करोड योजनाओं पर कार्य प्रारम्भ हो गया है जिसमें 16 सौ करोड़ योजनाओं के सीवरेज और ड्रेनेज टेंडर हो चुका है जल्द ही हल्द्वानी के विकास में प्रधानमंत्री के द्वारा की गई…
मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई व शुभकामनाएं
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि…
सीएम धामी का बड़ा बयान, उत्तराखण्ड में फिचर फिल्म, वेबसीरीज, टीवी सीरीयल आदि के निर्माण के लिए देश में हब के रूप में विकसित किया जायेगा
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को बलरामपुर हाउस नैनीताल में हिमश्री फिल्म और डिज्नी+हॉटस्टार के संयुक्त तत्वाधान में बन रही वेबसीरीज ‘काफल’ की टीम को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि काफल के सम्पूर्ण पौष्टिक गुणों को समेटते हुए उत्तराखंड की वास्तविकता को काफल वेबसीरिज में दर्शाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिनेमा समाज का दर्पण होता हैं जो उस क्षेत्र विशेष की समस्त गतिविधियों को फिल्म के जरिए आम जन के सम्मुख रखता है। उत्तराखंड अपनी…
4% कोटा बहाल करेगी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए धामी सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
देहरादून: सरकारी नौकरियों में प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत कोटा बहाल होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड की 240 सदस्यीय टीम को रवाना करते हुए कहा और इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण हैं। सीएम ने कहा कि खिलाड़ियों को विश्वविद्यालयों एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पांच प्रतिशत खेल कोटा मिलेगा। इसके लिए नियमावली बनाई जा रही है। मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, खेल संस्कृति का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। सरकार चार हजार…
मुख्यमंत्री धामी ने बंगाली कॉलोनी नानकमत्ता में श्री श्री मां दुर्गा मंदिर का किया लोकार्पण
-मंदिर के सौंदर्यीकरण समेत नानकमत्ता क्षेत्र के विकास के लिए मिनी मास्टर प्लान बनाने की घोषणा देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंगाली कॉलोनी, नानकमत्ता पहुंचकर श्री श्री मां दुर्गा मंदिर का लोकार्पण किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर के सौंदर्यीकरण, नानकमत्ता क्षेत्र के विकास हेतु मिनी मास्टर प्लान बनाने की भी घोषणा की। मन्दिर परिसर पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्मृति स्वरूप दुर्गा माता की प्रतिमा भेंट की। सीएम ने सभी को भक्ति और शक्ति के प्रतीक दुर्गा महोत्सव, शारदीय नवरात्र, विजयादशमी, भैया दूज,…
भाजपा संसद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
-सील क्षेत्र में निर्माण कार्य किए जाने का है आरोप देहरादून: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से भाजपा सांसद साक्षी महाराज समेत पांच लोगों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ऋषिकेश के आईडीपीएल पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साक्षी महाराज समेत पांचों पर आरोप है कि उन्होंने ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में सील निर्माण को तोड़कर निर्माण कार्य कराया हैI मामले के मुताबिक उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने आमबाग और विस्थापित क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों को सील किया था, लेकिन बिल्डर सील को तोड़कर…
मुख्यमंत्री ने किया नंदा गौरा,महालक्ष्मी किट योजना पोर्टल का शुभांरभ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश की 167 आंगनवाड़ी एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त होने पर नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने नन्दा गौरा योजना एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा अष्टमी के दिन 167 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनवाड़ी माताओं-बहनों को सुपरवाईजर के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने…
