-पेयजल निगम के अनुरोध पर यूपीसीएल ने की बिजली आपूर्ति बंद देहरादून: चमोली में नमामि गंगे परियोजना के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में करंट हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आया है। पिछले दिनों घटी घटना में 16 लोगों की मौत के बाद कर्णप्रयाग में स्थित तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को भी पेयजल निगम ने असुरक्षित माना है। यहां जनपद में कुल पांच सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना के तहत स्थापित हैं। पेयजल निगम के अनुरोध पर खतरे को देखते हुए यूपीसीएल के अधिकारियों ने कर्णप्रयाग के तीन और प्लांट की…
Category: उत्तराखंड
मौसम विज्ञान केंद्र ने किया गुरुवार तक यलो अलर्ट जारी
देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी गुरुवार तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में यलो अलर्ट किया है। विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को प्रदेश के जनपदों में कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज वर्षा हो सकती हैं। जिसके बाद प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में रिमझिम वर्षा का दौर बने रहने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने रूद्रपुर पहुंच किया 2435.11 लाख की 4 योजनाओं का लोकार्पण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उधमसिंह नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 2435.11 लाख रुपए की 4 योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र रूद्रपुर के अंतर्गत सड़कों के सुधारीकरण को लेकर 2 करोड़ की धनराशि देने की भी घोषणा की। रविवार को नगर निगम रुद्रपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण की गई योजनाओं में 355.28 लाख की ट्रॉजिट कैम्प में सिडकुल रोड से ट्रांजिट कैम्प थाने की ओर 660 मी. डिवाईडर सहित सी.सी. सडक का निर्माण कार्य। 363.93 लाख से…
हरेला सप्ताह को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
रुद्रप्रयाग: जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु व विद्या मंदिर पुनाड़ में हरेला सप्ताह का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। हरेला पखवाड़े के तहत छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। बीते 17 जुलाई से से सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर पुनाड़ में हरेला को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने जन जागरण रैली, वृक्षारोपण, निबंध प्रतियोगिता, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता, हरेला व पर्यावरण पर गीत, कविता पाठ शामिल है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य…
शत्रु संपत्ति पर बने 134 घरों पर चला बुलडोजर
-भारी फोर्स के साथ जिला प्रशासन ने की कार्यवाही नैनीताल: शनिवार को नैनीताल प्रशासन ने मेट्रोपोल क्षेत्र में शत्रु संपत्ति पर बने अवैध 134 भवनों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए बुलडोजर चला दिया। जिला प्रशासन ने कार्यवाही से पूर्व क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी थी। हालांकि इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए कोई सामने नहीं आया। जानकारी के मुताबिक 24 जून को हाईकोर्ट ने यहां रह रहे लोगों को भवन खाली करने के आदेश दे दिए थे, जिसके खिलाफ स्थानीय लोगों ने हाई कोर्ट में अपील भी…
बादल फटने के बाद भूस्खलन प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, घरों और स्कूलों में घुसा मलबा
उत्तरकाशी: देर रात हुई भारी बारिश व बादल फटने से छाड़ा खड्ड में नगर पंचायत पुरोला के वार्ड नं 3 व 4 में कुछ भवनों, वाहनों व सडक आदि को भारी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर रात में ही प्रशासनिक अधिकारियों की टीम एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंची और उचित कार्यवाही शुरू कर दी। प्रशासन और एसडीआरएफ की तत्परता के चलते घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के मुताबिक देर रात हुई अतिवृष्टि के कारण बड़कोट तहसील के अंतर्गत गंगनानी में भूस्खलन का…
ख्याति प्राप्त एथलीट पीटी उषा ने गंगा पूजन कर. लिया आशीष
ऋषिकेश: भारत की ख्याति प्राप्त एथलीट पीटी उषा सपरिवार परमार्थ निकेतन पहुंची। उन्होंने परमार्थ निकेतन गंगा तट पर वेद मंत्रों के पाठ के साथ मां गंगा का पूजन व अभिषेक कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। परमार्थ निकेतन आगमन पर गुरुकुल के आचार्यों और ऋषिकुमारों ने पीटी उषा का पुष्प वर्षा और शंख ध्वनि से उनका अभिनन्दन किया। पीटी उषा ने वर्ष 1979 से ही खेल के प्रति अपना जुनून, जज्बा और अद्भुत प्रतिभा का जौहर पूरे विश्व के सामने दिखाया। सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट पीटी उषा के ऋषिकेश आगमन पर…
राज्यपाल के समक्ष आईआईएम ने ‘‘उत्तराखण्ड सेल’’ को लेकर दिया प्रस्तुतिकरण
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष राजभवन में शनिवार को आईआईएम, काशीपुर के प्रो. देवेन्द्र पाठक और उनकी टीम ने एक प्रस्तुतिकरण दिया, जिसके माध्यम से जानकारी दी गई कि भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में जल्द ही ‘‘उत्तराखण्ड सेल’’ स्थापित होगा। यह सेल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड प्रदेश के सर्वांगीण विकास में मदद करेगा। इसके अलावा सेल प्रदेश के विभिन्न विभागों और संस्थानों की जरूरत के हिसाब से उन्हें प्रबंधन में सहयोग करेगा। इसमें विभिन्न स्तरों की बैठक और सेमिनार भी आयोजित होंगे जिससे…
नदी में फंसी बस, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला
हरिद्वार: हरिद्वार बिजनौर मार्ग पर शनिवार सुबह 70 सवारियों को लेकर जा रही रोडवेज बस उफनाई कोटा नदी में फंस गई। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की ओर से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश के रूपड़िया से एक बस हरिद्वार आ रही थी। बस में 70 सवारियां सवार थीं। बस हरिद्वार-बिजनौर मार्ग पर उत्तर प्रदेश की सीमा में कोटावाली नदी में फंस गई। नदी के बहाव में बस के फंसने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर उत्तर…
सीएम धामी ने की सेवा का अधिकार आयोग के स्तर पर संचालित कार्यक्रमों एवं प्रक्रियाओं की समीक्षा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा का अधिकार आयोग के स्तर पर संचालित कार्यक्रमों एवं प्रक्रियाओं की आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ ही शासन के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने आम जनता आसानी से पहुंच बनाने पर बल देते हुए सभी विभागों को समयबद्धता के के साथ सेवाओं को ऑनलाईन किये जाने की बात कहीI शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आयोग के कार्यकलापों एवं प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रियाओं के साथ जन सेवाओं की…
