किशोर ने की मेंडिकल काॅलेज खोलने की मांग, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

टिहरी: विधायक किशोर उपाध्याय ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर प्राथमिकता के आधार पर नई टिहरी में मेडिकल कालेज खोलने की मांग की हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस पर जल्द विचार करने का आश्वासन दिया है। टिहरी भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडवीया से दिल्ली में भेंट के दौरान टिहरी जिले में मेडिकल कालेज की स्थापना करने का अनुरोध किया था। जिसकी उन्होंने पत्र लिखकर भी मांग की थी। जिस पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने उपाध्याय को पत्र लिखकर इस पर…

पेपर लीक प्रकरणः जांच में सहयोग न करने वालों के खिलाफ होगा मुकदमा दर्ज

देहरादून: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पेपर लीक प्रकरण में अब उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) सख्ती के मूड में है। जांच में सहयोग न करने वाले नकलची अभ्यर्थियों के खिलाफ एसटीएफ जल्द ही मुकदमा दर्ज कराएगी। प्रकरण में सबसे अधिक 45 नकलची अभ्यर्थी स्नातक स्तर के हैं, जोकि नोटिस देने के बावजूद अब तक अपना पक्ष रखने के लिए एसटीएफ के समक्ष पेश नहीं हुए, और जब पुलिस उनके घर बयान लेने पहुंची तो वह घर पर भी मौजूद नहीं मिले। पेपर लीक प्रकरण में स्नातक…

टनकपुर-चंपावत में मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग हुए बंद

पिथौरागढ: शुक्रवार की शाम हुई तेज वर्षा से टनकपुर-चंपावत हाईवे पर धौन के पास किलोमीटर 109 में मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इससे सड़क के दोनों और दर्जनों वाहनों में सैकड़ों यात्री फंस गए। एनएच द्वारा मलबा हटाने के लिए लोडर मशीन भेज दी गई, लेकिन लगातार हो रही वर्षा और पहाड़ी से गिर रहे मलबे के कारण सड़क खोलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शाम 6.40 बजे करीब धौन के पास मलबा आ गया। देर शाम तक…

शंभू नदी में भूस्खलन के कारण बनी झील, कई गांवों को खतरा

बागेश्वर: जिले में भारी बारिश के बाद पिंडर नदी की सहायक शंभू नदी पर झील बनने की सूचना पर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। कुवारी गांव में लगातार हो रहे भूस्खलन से शंभू नदी में झील बनने का सिलसिला तेज हो गया है। जिससे बागेश्वर जिले से अधिक नुकसान चमोली जिले के गांवों को हो सकता है। बीते शुक्रवार की देर शाम शंभू नदी में भूस्खलन के कारण झील बन गई है। झील बनने से नीचे बसे गांवों को खतरा हो गया है। राजस्व उप निरीक्षक संजय कुमार को…

सैन्‍यधाम के लिए उत्‍तरकाशी से भेजा गया गंगाजल

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के पांचवें धाम सैन्य धाम के लिए गंगाजल एकत्र करने का कार्य शुरू हो गया है। उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट से भी गंगाजल का कलश भरा गया, जिसे देहरादून के लिए रवाना किया गया है। उत्तराखंड की पवित्र नदियों के जल का उपयोग सैन्य धाम की अमर ज्योति के निर्माण के लिए किया जाना है। जानकारी के अनुसार राज्य की सभी प्रमुख नदियों से पवित्र जल एकत्र कर दो जुलाई को देहरादून में पहुंचाया जायेगा। सभी नदियों का पवित्र जल सैन्य धाम के निर्माण कार्य में उपयोग किया…

यूसीसी जनादेश का सम्मानः धामी

देहरादून: राजधानी में यूसीसी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने चुनाव से पूर्व प्रदेश की जनता के सामने यह प्रस्ताव रखा था जिस पर जनता ने हमें बहुमत के साथ जिता कर अपने समर्थन की मोहर लगाई थी। अब जनता जनार्दन की भावनाओं का सम्मान करते हुए हम इस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द राज्य में समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जब बाबा भीमराव अंबेडकर संविधान बना रहे थे तब उन्होंने देश में समान नागरिक और समान…

सभी जाति-धर्म के लिए हितकारी होगा यूसीसी: डॉ रंजना

देहरादून: उत्तराखंड के लिए यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। जिसे बहुत जल्द एक्सपर्ट कमेटी द्वारा सरकार को सौंप दिया जाएगा। ड्राफ्ट तैयार है तथा इसे छपने के लिए प्रेस को दिया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी आज यूसीसी की एक्सपर्ट कमेटी की अध्यक्षा जस्टिस डॉ. रंजना देसाई ने नई दिल्ली में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि आज उन्हें पत्रकार वार्ता की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि इसके बारे में तमाम तरह के समाचार आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस ड्राफ्ट को तैयार…

भारी बरसात के कारण रिवर राफ्टिंग पर लगी रोक

देहरादून: पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा सहित सभी नदियां उफान पर हैं। नदियों में बढ़ते जल प्रवाह को देखते हुए प्रशासन ने रिवर राफ्टिंग पर आगामी 31 अगस्त तक के लिए रोक लगा दी है। हालांकि अभी यह तिथि निर्धारित नहीं है, उम्मीद है कि अब 1 सितंबर से राफ्टिंग शुरू हो सकेगी। गंगा नदी रिवर राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भटृ ने बताया कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा में जलस्तर और पानी का बहाव बढ़ गया है। इसके कारण…

हरीश रावत के घर नोटिस लेकर पहुंची सीबीआई

देहरादून: वर्ष 2016 में सामने आए चर्चित विधायक हॉर्स ट्रेडिंग मामले को लेकर गुरूवार सीबीआई की टीम नोटिस लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत के घर पहुंची। इस दौरान हरीश रावत घर पर नहीं थे। इस बात को लेकर उन्होंने फेसबुक पर अपनी बात साझा की। हरीश रावत ने लिखा कि दोस्तों नोटिस के संबंध में मैंने आपसे कहा था कि मैं पूरा सहयोग करूंगा! क्योंकि ज्यों-ज्यों जांच आगे बढ़ेगी, न्यायालय के विभिन्न स्तरों पर तर्क-वितर्क आएंगे, तो जो हमारे ऊपर आरोप लगे हैं और भाजपा ने जिस तरीके से उन…

गंगा में बहे कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक, तलाशी में जुटी एनडीआरएफ

देवप्रयाग: अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करने पहुचे हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक गुरुवार को पैर फिसलने से गंगा के तेज बहाव में बह गए| एनडीआरएफ की टीम सुबह से ही गंगा में उनकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उनका पता नही लग पाया है। बता दें कि हरियाणा के कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी संयुक्त निदेशक जगराज डांडी (54) अपनी पत्नी नीता व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने आए थे। यहां से बृहस्पतिवार को जगराज परिवार के साथ…